Sunday, May 24, 2026

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के "गुजरात अल्पसंख्यक जनसंपर्क कार्यालय - " एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन समारोह, समीक्षा बैठक एवं रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में अहमदाबाद में भव्यता के साथ हुआ समापन.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के "गुजरात अल्पसंख्यक जनसंपर्क कार्यालय - " एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन समारोह, समीक्षा बैठक एवं रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में अहमदाबाद में भव्यता के साथ हुआ समापन.


समीक्षा बैठक में अपने अधिकारों की जागरूकता के लिए तथा मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों को गुजरात के हर घर हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए भविष्य की परियोजनाओ, आयोग की कार्यप्रणाली और प्रगति कार्य पर चर्चा की गई एवं आयोग द्वारा देश के अनेक जिलो में चलाए जा रहे सुप्रसिद्ध अभियानों एवं उपक्रमों को भरूच जिले में शुरू करके अनेक जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने एवं पीड़ितों को न्याय दिलवाने का संकल्प लिया गया.


गुजरात/अहमदाबाद : अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व, परवानगी व इनके कर कमलों से तथा अहमदाबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी व प्रदेश युवाध्यक्ष मोईन खान पठान के अथक प्रयत्नों से "गुजरात अल्पसंख्यक जनसंपर्क कार्यालय" एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन दिनांक 12 मई 2026 रविवार को अहमदाबाद के जुहापुरा मैन रोड स्थित कार्यालय का उद्घाटन विशेष प्रमुख अतिथि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के शुभहस्ते किया गया तथा कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर राष्ट्रीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सौ.वंदना मिश्रा और भरुच जिले के मुख्य महासचिव श्री सुधीर परसरामपुरिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 4 सत्रो में किया गया जिसके प्रथम सत्र में कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और आयोग व कार्यालय चालन की संपूर्ण जानकारी दी गई. दूसरे सत्र में पधारे सभी सदस्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आयोग के सुप्रसिद्ध अभियानों एवं सुप्रसिद्ध उपक्रमों के माध्यम से अनेक लोगों तक लाभ पहुंचाने के कार्य, पीड़ितों को न्याय दिलवाना का कार्य तथा अपने मानवाधिकारो व मौलिक अधिकारों के हनन की रोकथाम के लिए इसके सामान्य ज्ञान को हर घर हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया साथ ही आयोग के कार्यप्रणाली एवं अन्य कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई. तीसरे सत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया साथ ही पदग्रहण समारोह में नियुक्त हुए सभी पदाधिकारियों का सत्कार किया गया और चौथे सत्र मे अल्पाहार के साथ आभार प्रदर्शन युवा प्रदेशाध्यक्ष मोईन खान द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनीस खान, इमरान कुरैशी, सलमा खोखर, नाज़नीन पठान, मोईन खान पठान, सोहेल खान फ्रूटवाला, साजिद सैयद, मुजब्बीर सैयद, तौकीर पठान आदि पदाधिकारी एवं सदसगणो ने अथक परिश्रम किए.




Tuesday, May 19, 2026

अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के "भरूच जनसंपर्क कार्यालय" एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन समारोह, समीक्षा बैठक एवं 4 सत्रीय कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में भव्यता के साथ हुआ समापन.

अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के "भरूच जनसंपर्क कार्यालय" एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन समारोह, समीक्षा बैठक एवं 4 सत्रीय कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में भव्यता के साथ हुआ समापन.

समीक्षा बैठक में अपने अधिकारों की जागरूकता के लिए तथा मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों को भरूच के हर घर हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए भविष्य की परियोजनाओ, आयोग की कार्यप्रणाली और प्रगति कार्य पर चर्चा की गई एवं आयोग द्वारा देश के अनेक जिलो में चलाए जा रहे सुप्रसिद्ध अभियानों एवं उपक्रमों को भरूच जिले में शुरू करके अनेक जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने एवं पीड़ितों को न्याय दिलवाने का संकल्प लिया गया.


गुजरात/भरूच : अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व, परवानगी व इनके कर कमलों से तथा भरूच के प्रसिद्ध समाजसेवी व जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री नीरव पारेख के अथक प्रयत्नों से "भरूच जनसंपर्क कार्यालय" एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन दिनांक 10 मई 2026 रविवार को भरूच के मक्तमपुर रोड स्थित नर्मदा दर्शन कॉम्प्लेक्स में विशेष प्रमुख अतिथि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के शुभहस्ते किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर भरूच जिले के प्रसिद्ध उद्योजक तथा प्रसिद्ध समाजसेवी मा.श्री भरतभाई पारेख जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा कार्यक्रम के विशेष अतिथि बतौर प्रदेशाध्यक्ष मा.एडवोकेट पीयूष बसेरी व युवा प्रदेशाध्यक्ष मा.मोईन खान पठान उपस्थित रहे, कार्यक्रम का आयोजन 4 सत्रो में किया गया जिसके प्रथम सत्र में कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और आयोग व कार्यालय चालन की संपूर्ण जानकारी दी गई. दूसरे सत्र में पधारे सभी सदस्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आयोग के सुप्रसिद्ध अभियानों एवं सुप्रसिद्ध उपक्रमों के माध्यम से अनेक लोगों तक लाभ पहुंचाने के कार्य, पीड़ितों को न्याय दिलवाना का कार्य तथा अपने मानवाधिकारो व मौलिक अधिकारों के हनन की रोकथाम के लिए इसके सामान्य ज्ञान को हर घर हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया साथ ही आयोग के कार्यप्रणाली एवं अन्य कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई. तीसरे सत्र में पदग्रहण समारोह में नियुक्त हुए सभी पदाधिकारियों का सत्कार किया गया और चौथे सत्र मे अल्पाहार के साथ आभार प्रदर्शन भरूच जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री नीरव पारेख (प्रसिद्ध समाजसेवी) द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हेतल शाह (दक्षिण गुजरात अध्यक्ष), एडवोकेट रीमाबेन (मुख्य विधि सलाहकार), जयेश त्रिवेदी (जिला अध्यक्ष), सुधीर परसरामपुरिया (जिला मुख्य महासचिव), मौलिक पारेख (जिला उपाध्यक्ष), स्नेहल भाई शाह (जिला सचिव), रोनक शाह (जिला संयोजक), हितेश शाह (सूरत जिलाध्यक्ष), कीर्तन पटेल (तालुका अध्यक्ष,अंकलेश्वर), अनीस ख़ान (अहमदाबाद जिला प्रभारी, हेल्थ डिपार्टमेंट), जयेश पुरोहित, राहुल राज, पिंटू कुमार, आदि पदाधिकारी एवं सदसगणो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम सफल बनाया.




Saturday, May 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "भरूच रत्न अवॉर्ड्स 2026" व "मानवाधिकार की कार्यशाला" के समारोह का भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "भरूच रत्न अवॉर्ड्स 2026" व "मानवाधिकार की कार्यशाला" के समारोह का भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.


भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी एवं वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसेडर डॉ.संतोष बजाज जी के साथ साथ भरूच जिले की कई जानी मानी दिग्गज हस्तियों एवं प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


गुजरात/भरूच: विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दि. 10 मई 2026 रविवार को "भरूच रत्न अवॉर्ड्स समारोह 2026" एवं "मानवाधिकार की कार्यशाला" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में तथा भरूच की जनि मानी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में गुजरात के भरूच जिले में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ. इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सैकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सैकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर आयोग के इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड ट्रॉफी, मैडल एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. 

इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग की भरूच इकाई से दक्षिण गुजरात परिक्षेत्र अध्यक्ष हेतल शाह, जिला अध्यक्ष जयेश त्रिवेदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष नीरव पारेख, जिला मुख्य महासचिव सुधीर परसरामपुरिया एवं टीम द्वारा किया गया. कार्यक्रम के विशेष अतिथि भरूच जिला भाजपा अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाशभाई मोदी, भरूच जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक अजय सिंह रणा, IHRSJC के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता पीयूष बसेरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष मोईन खान पठान एवं अहमदाबाद के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता अनीस पठान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. भव्य समारोह के प्रथम सत्र में दिप प्रज्वलित एवं गणेश स्तुति व वंदना कर शुरुवात की गई उसके पश्चात प्रत्याशियों को विविध श्रेणियों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें अस्मिता विकास केंद्र, सार्थक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, संस्कृतिसमाज सेवा संस्थान ट्रस्ट, सचेतना पर्यावरण संगठन, माँ रेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अजितभाई मालपानी, जानवीबेन दर्शन, प्रयागसिंह वंसिया, धर्मभाई पटेल, दीपालीबेन बारोट, अश्विनभाई पटेल, ज्योतिबेन पंड्या इन सम्मान विभूतियों को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. 

समारोह के द्वितीय सत्र में आयोग के साथ जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्ति की गई. समारोह के तीसरे सत्र में पद्दोनत पदाधिकारियों को आयोग के प्राइड गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के चौथे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण डॉ.संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में मानवाधिकार दिवस की जानकारी तथा मानव के मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की एवं आयोग द्वारा हर जिले में कार्यरत सुप्रसिद्ध अभियानों एवं उपक्रमों की विस्तृत जानकारी दी.

 समारोह के पाचवे सत्र में कार्यक्रम का हिस्सा बने आयोग के सभी पदाधिकारीयो एवं सक्रिय सदस्यों को "मानवाधिकार की कार्यशाला" के अंतर्गत प्रशिक्षण राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज द्वारा दिया गया. समारोह को सफल बनाने के लिए मोलिन पारेख, हितेश पारेख, स्नेहल शाह, जयेश पुरोहित, रोनक शाह, गिरीश गोहिल, हरीन जोशी, राहुल राज, पिंटू कुमार आदि पदाधिकारियों व सदस्यो ने अथक परिश्रम किया. कार्यक्रम का अप्रतिम मंच संचालन भरूच प्रसिद्ध एंकर संगीतबेन ने किया भव्य समारोह समापन व आभार प्रदर्शन जिला कार्यकारी अध्यक्ष नीरव पारेख द्वारा किया गया.








Friday, April 24, 2026

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की उत्तराखंड इकाई द्वारा टिहरी के जिला कारागार में सुप्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत कैदियों के लिए ट्रैक सूट वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न.


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की उत्तराखंड इकाई द्वारा टिहरी के जिला कारागार में सुप्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत कैदियों के लिए ट्रैक सूट वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न.

राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व में तथा उत्तराखंड के प्रदेश मुख्य सचिव कुलदीप सिंह नेगी की अगुवाई में उत्तराखंड में मानवाधिकार व मौलिक अधिकारों के सामान्य ज्ञान को जन जन पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है.


टिहरी / उत्तराखंड : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा. डॉ. संतोष बजाज जी के नेतृत्व में एवं उत्तराखंड प्रदेश मुख्य सचिव कुलदीप सिंह नेगी एवं टीम द्वारा सुप्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत टिहरी के जिला कारागार में कैदियों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य को लेकर उन सभी को ट्रक सुट वितरण किया गया.


यह कार्यक्रम जिला कारागार अधीक्षक श्री अभिलाष गैरोला की अध्यक्षता में संपन्न किया गया. कार्यक्रम में अभिलाष गैरोला, अधीक्षक, जिला कारागार टिहरी द्वारा अवगत कराया गया कि कैदीयों को नयी दिशा प्रदान करने हेतु प्रत्येक सोमवार को उनके द्वारा स्वंय कैदीयों से मुलाकात की जाती है तथा कारागार में हर व्यक्ति को कुछ न कुछ नया सीखने हेतु प्रेरित किया जाता है। वर्तमान में कैदीयों को लिफाफे बनाना, सीमेंट बेस गमले बनाना, जेल परिसर में वाल पेटिंग, एपण आर्ट, पौधा लगाने की प्रक्रिया आदि और भी कई प्रकार के कार्य एवं गतिविधियां सीखने का कार्य शुरू है, एक सकारात्मक संदेश के साथ अधीक्षक साहब ने बताया कि जिस दिन कैदी कारागार से रिहा होकर बाहर जाएंगे तो एक अच्छा मानव बनने में यह सर्व कार्य एवं गतिविधियां उनके काम आएगी जिससे वह अपना शेष जीवन अच्छे से व्यापन कर सकेंगे इसी साथ अधीक्षक साहब द्वारा यह भी पहल की गयी कि है पर्यायवरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के तहत प्रत्येक कैदी द्वारा एक पौधा लगाया गया है जिसकी देख रख स्वंय उस कैदी द्वारा की जा रही है.


प्रदेश सचिव द्वारा कैदीयों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना और उन्हें मानवाधिकार तथा मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया. कुलदीप सिंह द्वारा कहा गया कि यह एक सराहनीय प्रयास है कि स्वंय ही अधीक्षक द्वारा प्रत्येक सोमवार को बंदियों से वार्तालाप कीया जाती है और उनकी समस्याएं पर गौर किया जाता है इससे कैदीयों के मन में किसी भी का कोई संशय नहीं रहता है और उनका मनोबल बढ़ता है कारागार अधीक्षक द्वारा आयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि आयोग की टीम द्वारा कैदियों के सुधार एवं पुर्नवास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एंव सराहनीय कदम है।



Sunday, April 19, 2026

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के भरूच इकाई द्वारा अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर स्थानिक गौशाला एवं आश्रम में विभिन्न पुण्य सेवा कार्यों का आयोजन हुआ सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के भरूच इकाई द्वारा अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर स्थानिक गौशाला एवं आश्रम में विभिन्न पुण्य सेवा कार्यों का आयोजन हुआ सम्पन्न.

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.डॉ.संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गुजरात के भरूच जिला इकाई द्वारा स्थानिक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, राम जानकी आश्रम एवं गौशाला में विभिन्न पुण्य सेवा कार्यों का आयोजन करके अक्षय तृतीय धूम धाम से मनाया .


भरूच / गुजरात : दिनांक 19 अप्रैल 2026 रोज अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की भरूच इकाई द्वारा स्थानिक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, राम जानकी आश्रम तथा गौ शाला में विभिन्न पुण्य सेवा कार्यों का आयोजन करके अक्षय तृतीय मनाया गया इस शुभ दिवस पर सबसे पहले मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया उसके पश्चात गौशाला में गाय व बैलों के लिए भोजन चारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आयोग के दक्षिण गुजरात परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री हेतल शाह जी ने विशेष अतिथि बतौर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस पुण्य सेवा कार्य का आयोजन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोग की भरूच जिला इकाई से वरिष्ठ पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जयेश त्रिवेदी, मुख्य महासचिव सुधीर परसरामपुरिया, जिला उपाध्यक्ष नीरव पारेख, हरिन जोशी, गिरीश गोहिल एवं टीम ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया.



Tuesday, December 30, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2025" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2025" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.

समारोह में देश की कई जानी मानी दिग्गज हस्तियों एवं विश्व प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


राजस्थान/जयपुर: विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दि. 25 दिसंबर 2025 गुरुवार को "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2025" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में तथा देश की जनि मानी दिग्गज हस्तियो की उपस्थित में महलों का राज्य राजस्थान प्रदेश के जयपुर में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ. इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सैकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सैकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड ट्रॉफी, मैडल एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.


इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग के राजस्थान प्रदेशअध्यक्ष तथा अवार्ड समिति सभापति रामजीलाल बैरवा, प्रदेश मुख्य महासचिव भंवरलाल बैरवा के नेतृत्व मे तथा प्रदेश प्रभारी प्रेम चंद बेरवाल (से.नि आई. ए.एस ऑफिसर) की अध्यक्षता मे किया गया, समारोह में मुख्य अतिथि बतौर अनिल कुमार जैन (से.नि आईआरएस, प्रधान आयकर आयुक्त), आसपुर के प्रसिद्ध युवा विधायक उमेश डामोर समारोह विशेष अतिथि बतौर जी.सी. राय (से.नि आईपीएस-आई.जी रैंक), सी.पी. खेतानी (एडवोकेट राजस्थान जयपुर हाइकोर्ट), साई दीपक रोहड़ा (राष्ट्रीय अध्यक्ष माता रुक्मणि देवी संस्थान, मुंबई), प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर जयश्री शर्मा, प्रसिद्ध रेकी मास्टर सोनिया बजाज, दौलत राम माल्या (संस्थापक अध्यक्ष समर्पण संस्थान, जयपुर) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई


भव्य समारोह के प्रथम सत्र में दिप प्रज्वलित एवं गणेश स्तुति व वंदना कर शुरुवात की गई उसके पश्चात प्रत्याशियों को अवार्ड की श्रेणिया जिसमे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पुरस्कार, शैक्षणिक एवं शिक्षा पुरस्कार, सामाजिक गतिविधियाँ एवं कल्याण पुरस्कार, कला एवं संस्कृति पुरस्कार, व्यापार, उद्योग, कंपनी, ब्रांडिंग पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ और संगठन पुरस्कार,आध्यात्मिक पुरस्कार, कवि एवं लेखक पुरस्कार, खेल और एथेलेटिक पुरस्कार, सेलिब्रिटी फैशन और जीवन शैली पुरस्कार, पत्रकारिता पुरस्कार, आदर्श रक्तदान पुरस्कार एवं अन्य विविध श्रेणियों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें 50 से अधिक सम्मान विभूतियों को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. समारोह के द्वितीय सत्र में आयोग के साथ जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्तियां की गई. समारोह के तीसरे सत्र में पद्दोनत पदाधिकारियों को आयोग के प्राइड गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के चौथे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण डॉ.संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में मानवाधिकार दिवस की जानकारी तथा मानव के मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की विस्तृत जानकारी दी.


समारोह के पाचवे सत्र में पधारे सभी पत्रकार बंधुओं व बहनों का आयोग द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. समारोह में केरला पधारे सूरज सुन्दरन, उत्तराखंड से पधारे कुलदीप सिंह नेगी, एडवोकेट स्वाति जी, अहमदाबाद से पधारे मोईन खान पठान, महाराष्ट्र से पधारे प्रदीप आपगे तथा अनेक राज्यों से आयोग के पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया, समारोह को सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के पदाधिकारी भारत देवड़वाल, राजेश स्वामी, रवि बैरवा, रामप्रसाद जाट आदि पदाधिकारियों व सदस्यो ने अथक परिश्रम किया. कार्यक्रम का अप्रतिम मंच संचालन प्रसिद्ध सेलिब्रिटी गौरव शर्मा ने किया समारोह समापन का आभार प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा द्वारा किया गया.










Thursday, December 11, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई द्वारा प्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत बच्चों को गरम कपडे स्वेटर,मफलर,ब्लँकेट,शाल,कंबल वितरण करके मनाया.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई द्वारा प्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत बच्चों को गरम कपडे स्वेटर,मफलर,ब्लँकेट,शाल,कंबल वितरण करके मनाया.



राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व में आयोग की टीम द्वारा मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकार के सामान्य ज्ञान को जागरूकता अभियान के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है.


महाराष्ट्र/अकोला : दिनांक 10 दिसंबर 2025 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई द्वारा आयोग के प्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत शहर स्थित संत श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान, देशमुख पेठ, अकोला द्वारा संचालित वै गुरुवर्य भगवत महाराज वारकरी शिक्षण संस्था गुरुकुल देशमुख पेठ में विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर, मफलर, कंबल, शॉल और कंबल वितरित किए गए। यह पुण्य कार्य का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व में तथा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ.संतोष बजाज ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों प्रशिक्षण के तौर पर उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया. कार्यक्रम में अकोला जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश उतांगले अकोला गुरुद्वारा कमेटी से गुरमीत सिंह गोसल, ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में समिति के राम भीरड, प्रशांत पाटिल, नितेश चावला गुरुकुल के शिक्षक एवं आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.



 













Thursday, October 30, 2025

*सुप्रसिद्ध समाज सेवक, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंबेसेडर डॉ.संतोष बजाज हुए "सिंधु नवरत्न पद्म पुरस्कार" से सम्मानित.*


सुप्रसिद्ध समाज सेवक, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंबेसेडर डॉ.संतोष बजाज हुए "सिंधु नवरत्न पद्म पुरस्कार" से सम्मानित.




देश की अनेक जानी मानी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में माता रूकमणि देवी सामाजिक संस्था का 63वां वार्षिक महोत्सव एवं गुण गौरव सिंधु नवरत्न पद्म पुरस्कार समारोह सिंधीयो की राजधानी उल्हासनगर में हर्षोल्लाह से मqनाया गया


महाराष्ट्र/उल्हासनगर : माता रूकमणि देवी सामाजिक संस्था (रजि) द्वारा वर्ष 63वां वार्षिक महोत्सव शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, परम पूज्य संत माता रूकमणि देवी जी की संकल्प सिद्धि पूज्य पिता बाबा मेंघराजराम साहब जी के आशीर्वाद से गादीनशीन दीदी हीर, साईं दीपक रोहिड़ा जगियासी जी के सानिध्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 63वां देवा दी देव महादेव बाबा भोलेनाथ जी के 16 सोमवार मनसा वाचा व्रत उद्यापन एवं गुण गौरव सिंधु नवरत्न पद्म पुरस्कार समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक सिंधीयो की राजधानी महाराष्ट्र के उल्हासनगर में माता रुकमणी देवी दरबार - आशुतोष महादेव मंदिर स्थित भव्य आयोजन करके मनाया गया. इस भव्य कार्यक्रम में व देश से अनेकों जानी मानी दिग्गज हस्तियों की विशेष उपस्थिति में अकोला महानगर के रहवासी विश्व प्रसिद्ध, युवाओं के प्रेरणास्रोत, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंबेसेडर डॉ.संतोष बजाज को "सिंधु नवरत्न पद्म पुरस्कार" से तथा ट्रॉफी, अवॉर्ड, सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल, शाल श्रीफल एवं सिंधीयो की शान भगवान झूलेलाल की अजरक टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया.
यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ.संतोष बजाज द्वारा पिछले 15 वर्षों से किए गए सामाजिक मानविय सेवाकार्यों के लिए प्रदान किया गया.

 इस भव्य समारोह में विशेष अतिथि बतौर संत ज्ञान गंगा दीदी (ईश्वर प्रेम आश्रम) बाबा साईं श्यामलाल रोहिड़ा जी, साईं ईश्वर लाल अमरधाम आश्रम, भाई साहब संत कुमार जी शांति दरबार, भाई साहब मुकेश लाल उदासी भाई साहब दीपक लाल उदासी संत माता कांता देवी दरबार, भाई साहब श्रीचंद भगत कंवर राम दरबार एवं गुणी ज्ञानी महात्मा पधारे, उल्हासनगर शहर की पूर्व उपमहापौर श्रीमती जया साधवानी दीदी, श्री मोहन साधवानी, श्री अजीत मखीजानी, जे जे एस के प्रमुख श्री दीपक मंगतानी, श्री जेठो चांदवानी वह अन्य राजनीतिक हस्तियां ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. 

इस शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के नवरत्नों जिसमें मुंबई के फिल्म प्रोड्यूसर, सफल उद्योगपति बिहारी कंघारी, मुंबई के वरिष्ठ समाज सेवक डॉक्टर जवाहर असरानी, उल्हासनगर शहर के सफल व्यवसायी शश्याम पंजवानी (जयशंकर हार्डवेयर) जैसे अन्य रत्नों को भी "माता रूकमणि देवी सिंधु नवरत्न पद्म पुरस्कार" की ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह सर्टिफिकेट,शाल श्रीफल, साईं झूलेलाल जी की टोपी एवं माता रूकमणि देवी जी का स्मृति गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया.

समारोह में देश विदेश में विख्यात सिंधी समाज के कई कलाकारों शिव शक्ति की कृपा पात्र महाराज श्री संदीप शिंगरानी, श्री राज मखीजा,श्री विजय लालवानी, भगत थांवर दास,भगत मोहन करो, श्री गिरधर भगत, समाज के उबढ़ते सितारे भक्त मनीष शर्मा ने जैसे सिंधियत की ताल देवाधिदेव महादेव एवं सतगुरु माता रूकमणि देवी जी के भजन गाकर संगत को जुमा दिया। माता रूकमणि देवी जी के द्वार आए हुए समस्त संतो, महंतो, राजनीतिक मेहमानों, एवं कलाकारों का स्वागत साईं दीपक रोहिड़ा जाग्यासी जी, ट्रस्टी श्री लतीश सुखीजा जी, एडवोकेट यश रोहिडा जी संस्था के ट्रेजर श्री रामचंद भाटिया जी श्री राजनाथ पप्पू गुप्ता जी श्री इंद्र गोपालानी जी ने किया। गादीनशीन दीदी हीर रोहिड़ा जी एवं नाथनी भाभी जी श्री प्रकाश सचदेव, श्री जेठानंद रोहिरा, श्री एवं श्रीमती विनी नरेश रोहिड़ा, श्रीमती जया लिडवानी ने प्रसाद वितरण की सेवा प्रदान की।





 

Tuesday, October 21, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति व नेतृत्व में आयोग की अकोला इकाई ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीब, बेघर, बेसहारा जरूरतमंद लोगों के साथ मनाई दिवाली, IHRSJC का "सद्भावना भेंट" उपक्रम देश के हजारों लोगों के लिए बन रहा है प्रेरणादायक उपक्रम.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति व नेतृत्व में आयोग की अकोला इकाई ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीब, बेघर, बेसहारा जरूरतमंद लोगों के साथ मनाई दिवाली, IHRSJC का "सद्भावना भेंट" उपक्रम देश के हजारों लोगों के लिए बन रहा है प्रेरणादायक उपक्रम.


IHRSJC के सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत गरीब, बेघर, बेसहारा लोगों एवं उनके बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, जलेबी, नमकीन, फ़रसान एवं दीपक वितरण करके दिवाली मनाकर समाज को दिया सकारात्मक संदेश.


"हो हमारी दिवाली, पुण्य व सेवाकार्यों वाली" - (एंबेसेडर डॉ.संतोष बजाज).


अकोला/महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के सुप्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अतंर्गत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अकोला इकाई द्वारा दिवाली के शुभअवसर पर दि. 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को अकोला महानगर के सड़क किनारे बसे गरीब,बेघर व बेसहारा लोगों व उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई, इस "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत अकोला महानगर में सड़क किनारे बसे बेघर, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों एवं उनके छोटे बच्चों का सर्वेक्षण करने के उपरांत उनको नए कपड़े, मिठाई, जलेबी, नमकीन, फ़रसान एवं दीपक भेंट स्वरूप देकर धूमधाम से दिवाली मनाई.


राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ. संतोष बजाज ने अपने प्रबोधन में कहा कि हर दिवाली पर हमारी असली खुशी गरीब, बेघर, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों एवं उनके छोटे बच्चों के साथ दिवाली मनाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में होती है तथा उनके साथ खुशियां बांटने में और उन सभीकों "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत उपहार देने में है. डॉ.संतोष बजाज ने दिवाली पर एक नारा देते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया है कि "हो हमारी दिवाली, पुण्य व सेवाकार्यों वाली".


इस पुण्य सेवा कार्य को सफल बनाने का आयोजन कर प्रशांत पाटिल (महा.उपाध्यक्ष), डॉ.सतीश उठांगले अकोला जिलाअध्यक्ष, नितेश चावला (अकोला जिला युवाध्यक्ष), मास्टर सनराश बजाज, स्वराज उठांगले (सक्रिय सदस्य), शुभम इंगले (सक्रिय सदस्य) आदि सदस्यो ने अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया.



 

Tuesday, September 30, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग इंदौर जिले के के मुख्य उपाध्यक्ष मोहसिन अंसारी एवं टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर अचानक ढही इमारत में फंसे 11 लोगों की जान बचाकर दिया मानवता का परिचय.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग इंदौर जिले के के मुख्य उपाध्यक्ष मोहसिन अंसारी एवं टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर अचानक ढही इमारत में फंसे 11 लोगों की जान बचाकर दिया मानवता का परिचय. 


आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व में देश के कोने कोने में सफल हो रहे है मानवतावादी कार्य.


IHRSJC की सभी राज्य, जिले, महानगर, तहसील की इकाइयां देश की एवं देशवासियों की सेवा करने में है सदैव अग्रसर.

मध्य प्रदेश/इंदौर : 22 सितंबर 2025 सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक पुराना मकान अचानक से ढह गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के समय मकान में कुल 13 लोग मौजूद थे, आयोग के पदाधिकारियों इस घटना की सूचना मिलते ही इंदौर जिले के मुख्य उपाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन अंसारी, मुख्य महासचिव वसीम अंसारी एवं सक्रिय सदस्यों ने पुलिस, नगर निगम और एसडीआरएफ की टीमें के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से बचाव कार्य शुरू कर दिया वहा के स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करते रहे। राहत व बचाव दल की त्वरित कार्रवाई से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज एम.वाई. अस्पताल में जारी है। 

इस दौरान, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन की इंदौर टीम द्वारा इस घटना का जायज़ा लिया और कहा कि हमारी टीम हर दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ खड़ा है। आयोग की ओर से चिकित्सक सहायता, अस्पताल में समुचित इलाज और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिए लगातार हर संभव प्रयास किए और संगठन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि घायलों को उस समय पर उन सभीकों बेहतरीन इलाज मिले और उनकी जन बचाई जा सके.


आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व में देश के कोने कोने में मानवतावादी सेवाकार्यो को मिल रही है अपार सफलता और IHRSJC की सभी राज्य, जिले, महानगर, तहसील की इकाइयां मिलकर देश की एवं देशवासियों की सेवा करने में है सदैव अग्रसर.



Wednesday, August 27, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय अयोग के राजस्थान प्रदेश इकाई के पदाधिकारीयों ने राजस्थान के जयपुर पुलिस मुख्यालय व मानवाधिकार के पुलिस महानिरीक्षक (IG, वरिष्ठ IPS) मा.किशन सहाय मीणा एवं राजस्थान शासन के विभागीय आयुक्त मा.रामावतार मीणा (वरिष्ठ IAS) से की शिष्टाचार भेंट.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय अयोग के राजस्थान प्रदेश इकाई के पदाधिकारीयों ने राजस्थान के जयपुर पुलिस मुख्यालय व मानवाधिकार के पुलिस महानिरीक्षक (IG, वरिष्ठ IPS) मा.किशन सहाय मीणा एवं राजस्थान शासन के विभागीय आयुक्त मा.रामावतार मीणा (वरिष्ठ IAS) से की शिष्टाचार भेंट.

आयोग की टीम ने सामाजिक कुरीतियों, अमानवीय कृत्यों तथा समाज में बढ़ते अपराधों के रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक एवं राजस्थान शासन के वरिष्ठ IAS विभागीय आयुक्त से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया.

  • राजस्थानी/जयपुर : दिनांक 27 अगस्त 2025 बुधवार को राजस्थान राजधानी जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय अयोग के राजस्थान प्रदेश इकाई के पदाधिकारीयों ने राजस्थान जयपुर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ आई.पी.एस अधिकारी तथा मानवाधिकार के पुलिस महानिरीक्षक मा.श्री किशन सहाय मीणा व वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी तथा राजस्थान शासन के विभागीय आयुक्त मा.श्री रामावतार मीणा से शिष्टाचार शिष्टाचार भेंट की, आई.जी किशन सहाय मीणा जी हजारों लोगों के प्रेरणास्त्रोत भी है वह हर दिन पीड़ित व असहाय लोगों की सहायता करने में सदैव तत्पर रहते हैं और इसी के साथ ही वह मानवता के संरक्षक भी है और सर्वधर्म समभाव की भावना से और मानवतावादी दृष्टिकोण व महान विचारधारा के धनी भी है.
  • वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजस्थान शासन के विभागीय आयुक्त मा.श्री रामावतार मीणा जी भी हजारों लोगों के प्रेरणास्त्रोत है और वह लगातार कहीं वर्षों से सामाजिक कार्यों में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करतें आएं है उन्होंने भी सामाजिक बुराईयों दहेज़ प्रथा बाल-विवाह जैसे आदि अपराधों के प्रति राजस्थान प्रदेश में अनेक जागरूकता अभियान चलाएं हैं.
  • शिष्टाचार भेंट में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के विस्तार कार्यों, मुख्य उद्देश्यों और संगठन द्वारा देशभर में कार्यरत महा अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग
  • मानव के अधिकारो कि रक्षा के लिये कार्य करने में अग्रसर है , जिसमे महिला उत्पीडन , पुरुष उत्पीड़न, दहेज उत्पीडन , दहेज हत्या , बलात्कार , अत्याचार , बाल शोषण , श्रमिक शोषण , मानव तस्करी , भुखमरी , धोखाधडी , झुठे आरोप , झूठे केस मे फसाना , गैरकानुनी कार्य , भष्ट्राचार , भय , आतंकवाद , मानवाधिकार व मौलीक अधिकारों का हनन एवं सभी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कार्य करने में सदैव अग्रसर है , तथा बाल हक , बाल संरक्षण , महिलाओ के हक , महिलाओं को संरक्षण , पुरुषों के हक, पुरुषों के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार , पुलिस द्वारा यातनाओ के विरुद्ध संरक्षण का अधिकार , दलितों के अधिकार , कामगारों के अधिकार , समानता का अधिकार , सन्मान से जीने का अधिकार भी शामिल है. इसी साथ ही आयोग का कार्य भारत के 28 राज्यों के साथ-साथ 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है। आयोग का परिवार और इस संगठन में 10 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, अधिकारियों, सक्रिय सदस्यों, सामान्य सदस्यों और स्वयंसेवकों की एक विशाल टीम भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में मानवता के लिए कार्य कर रही है.
  • दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और आयोग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजि.रामजीलाल बैरवा, मुख्य संगठन सचिव भरत देवड़वाल, सक्रिय सदस्य कैलाश डोबवाल एवं रवि मीणा द्वारा दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर उनका सत्कार किया गया और आभार व्यक्त किया गया.