Tuesday, December 24, 2024

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी व विश्व ख्यातिनाम मा.डॉ.श्री संतोष बजाज एवं टिम द्वारा माउंट आबू के विशेष दौरे पर ब्रम्हकुमारीज के मुख्यालय में दी सद्भावना भेंट.

 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी व विश्व ख्यातिनाम मा.डॉ.श्री संतोष बजाज एवं टिम द्वारा माउंट आबू के विशेष दौरे पर ब्रम्हकुमारीज के मुख्यालय में दी सद्भावना भेंट.



मा.डॉ.संतोष बजाज एवं टिम ने ब्रह्मकुमारीज की मुखिया आदरणीय दादी रतनमोहिनी जी के दिव्य दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और ब्रम्हकुमारीज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मा.डॉ.संतोष बजाज एवं टिम का किया गया भव्य स्वागत एवं सत्कार.


माउंट आबू/ राजस्थान : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी व विश्व ख्यातिनाम मा.डॉ.श्री संतोष बजाज एवं IHRSJC की गुजरात एवं राजस्थान टिम द्वारा माउंट आबू के विशेष दौरे पर वहां उपस्थित विश्व के सबसे विशाल संगठनों में से एक जगप्रसिद्ध ब्रम्हकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में सद्भावना भेंट दी गई और BK के प्रमुख पदाधिकारियों से विशेष मुलाकात भी की गई सद्भावना भेंट के दौरान सर्वप्रथम ब्रह्मकुमारीज की मुखिया अपना जीवनकाल 100 वर्ष पूर्ण कर चुकी महान व पुण्य आत्मा आदरणीय दादी रतनमोहिनी जी के दर्शन कर उनका सानिध्य, प्रेम एवं आशीर्वाद प्राप्त किया उसके पश्चात प्रमुख पदाधिकारियों से जिसमें ब्रह्मकुमारीज मुख्य महासचिव माननीय मृत्युंजय साहेब और मीडिया चीफ इनचार्ज तथा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी माननीय कोमल यादव साहेब से विशेष मुलाकात की गई और ब्रम्हकुमारीज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रिय अध्यक्ष माननीय डॉ.संतोष बजाज व मा.सुरेश कुमार एवं टिम का शाल, फल, मिठाई एवं ब्रह्मकुमारीज का अप्रतिम मोमेंटो देकर स्वागत एवं सत्कार किया गया और IHRSJC की टिम द्वारा भी आदरणीय दादी रतनमोहिनी जी एवं प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष शाफी पहनाकर व मिठाई देकर सत्कार किया गया. उसके पश्चात संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर ज्ञान का आदान प्रदान करते हुए अनेक पुण्य व सामाजिक कार्यों के महत्वपूर्ण विषयों एवं गतिविधियों पर एवं भविष्य के कार्यविस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चाए भी की गई. और इसके बाद IHRSJC की पूर्ण टिम को स्वभाव के धनी मिलनसार BK दिलजीत भाई द्वारा पूरे मुख्यालय परिसर दिखाया गया उसके पश्चात IHRSJC की टिम द्वारा माउंट पर स्थित ब्रह्मकुमारीज के पांडव भवन में सद्भावना भेंट दी गई जहां ब्रह्मकुमारीज की ज्वाइंट चीफ दादी शशि जी व मुख्य व्यवस्थापक BK शशिकांत जी साहेब एवं टिम द्वारा डॉ.संतोष बजाज व टिम का शाल एवं फल देकर स्वागत सत्कार किया गया जिसके बाद IHRSJC की टिम द्वारा भी मा.दादी शशि जी एवं प्रमुख पदाधिकारी मा.शशिकांत जी को विशेष शाफी पहनाकर सत्कार किया गया तत्पश्चात IHRSJC की टिम ने ब्रह्मकुमारीज के संस्थापक आदरणीय स्व.लेखराज कृपलानी जी की समाधि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया जिसके बाद अंत में ब्रह्मकुमारीज सात्विक भोजन का लाभ लिया गया.


यूं तो डॉ.संतोष बजाज स्वयं भी एक मोटिवेशनल स्पीकर है साथ ही उनका आध्यात्मिकता से बहुत गहरा रिश्ता है और उन्होंने अपनी इतनी कम आयु में इतनी बड़ी सफलता का श्रेय अध्यात्म को देते हुए संदेश दिया है कि आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य को पतन की ओर बढ़ने से रोकता है. भौतिकता के कारण मनुष्य के अंदर जो अंधकार उत्पन्न हो गया है, उसे आध्यात्मिकता के प्रकाश से ही दूर किया जा सकता है. आध्यात्मिक ज्ञान ही उसे ईश्वर के आयाम और सृष्टि के सृजन को समझने में मदद कर सकता है, जो कि ब्रह्माण्ड की ही रचना है. आध्यात्मिकता ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जो कि मनुष्य को आंतरिक रूप से अति सशक्त बनाती है.



NATIONAL PRESIDENT OF INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS SOCIAL JUSTICE COMMISSION IHRSJC AND INTERNATIONAL SOCIAL CELEBRITY AND WORLD RENOWNED HON. DR. SANTOSH BAJAJ AND TEAM GAVE A GOODWILL VISIT TO BRAHMA KUMARIS HEADQUARTERS DURING THEIR SPECIAL VISIT TO MOUNT ABU.


HON. DR. SANTOSH BAJAJ AND TEAM RECEIVED BLESSINGS BY HAVING DIVINE PEMPER & PROXIMITY OF HEAD OF BRAHMA KUMARIS HON. DADI RATANMOHINI JI AND HON. DR. SANTOSH BAJAJ AND TEAM WERE ACCORDED A GRAND WELCOME AND FELICITATION BY THE PROMINENT OFFICIALS OF BRAHMA KUMARIS


Mount Abu : On A Special Visit To Mount Abu, The National President Of International Human Rights Social Justice Commission IHRSJC And International Social Celebrity And  Renowned HON.DR.SANTOSH BAJAJ And The Gujarat And Rajasthan Team Of IHRSJC Gave A Goodwill Visit To Shantivan, The Headquarters Of The World Famous "BRAHMA KUMARIS", One Of The Largest Organisations In The World, And Also Had A Special Meeting With The Prominent Officials Of BK. During The Goodwill Visit, First Of All, The Head Of Brahma Kumaris, The Great And Pious Soul Who Has Completed 100 Years Of Her Life, RESPECTED DADI RATANMOHINI JI, Met Her And Received Her Company, Pemper Love And Blessings. After That, A Special Meeting Was Held With The Prominent Officials, Including Brahma Kumaris Chief General Secretary HON. MRITYUNJAY SIR and Media Chief Incharge and Chief Public Relations Officer HON.KOMAL YADAV SIR. The Main Officials Of Brahma Kumaris Welcomed And Felicitated The National President HON.DR. SANTOSH BAJAJ & Working  President HON.SURESH KUMAR And The Team By Giving Them Shawl, Fruits, Sweets And An Incomparable Momento Of BRAHMA KUMARIS.  The IHRSJC Team Also Felicitated Respected DADI RATANMOHINI JI and other Prominent Officials By Presenting Them With a Special Honour Scarf And Sweets.


After That, A Special Meeting Was Held With The Key Officials Of The Organisation, While Exchanging Knowledge, Important Discussions Were Held On Important Topics And Activities Of Many Charitable And Social Works And On Future Expansion Of Work. And After This The Entire Team Of IHRSJC Was Shown The Entire Headquarters Campus By Bk Diljeet Ji, Who Is Rich And Friendly By Nature. Thereafter, The IHRSJC Team Gave A Goodwill Visit To The Pandav Bhawan Of Brahma Kumaris Situated On The Mount, Where Joint Chief Of Brahma Kumaris HON.DADI SHASHI JI , Chief Administrator HON.BK SHASHIKANT SIR And The Team Welcomed HON.DR. SANTOSH BAJAJ SIR And The Team By Presenting Shawls And Fruits, After Which The IHRSJC Team Also Felicitated HON.DADI SHASHI JI And Key Official HON.SHASHIKANT JI By Wearing A Special Shawl. Thereafter, The IHRSJC Team Took Blessings By Visiting The Samadhi Of The FOUNDER OF BRAHMA KUMARIS, HONORABLE LT.LEKHRAJ KRIPALANI JI, After Which In The End The Benefit Of Brahma Kumaris Satvik Food Was Enjoyed.


Although DR.SANTOSH BAJAJ Himself Is A Motivational Speaker, He Has A Very Deep Connection With Spirituality And While Giving The Credit Of Such A Great Success At Such A Young Age To Spirituality, He Has Given The Message That Spiritual Knowledge Prevents Man From Moving Towards Downfall. The Darkness That Has Arisen Inside Man Due To Materialism Can Be Removed Only By The Light Of Spirituality. Only Spiritual Knowledge Can Help Him Understand The Dimension Of God And The Creation Of The Universe, Which Is The Creation Of The Universe. Spirituality Is The Only Path That Makes Man Very Strong Internally.







Thursday, December 19, 2024

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2024 के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह IPA 2024" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2024 के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह IPA 2024" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.


समारोह में कई जानी मानी दिग्गज हस्तियों एवं विश्व प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


गुजरात/अहमदाबाद: विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का दि. 15 दिसंबर 2024 रविवार को "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2024" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में तथा देश की जनि मानी दिग्गज हस्तियो की उपस्थित में गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ. इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर IHRSJC के प्रतिष्ठित अवार्ड, मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. 

इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग के गुजरात प्रदेश की इकाई द्वारा किया गया तथा समारोह में मुख्य अतिथि बतौर राजस्थान अलवर से पधारे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा विशेष अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव अशोक छाबड़िया, राष्ट्रीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील पोल, अहमदाबाद शहर के ए. टी.एस पोलिस इंस्पेक्टर ए.जी गुर्जर उपस्थित थे, तथा समारोह में देश के कोने कोने से पधारे 50 से अधिक दिग्गज हस्तियों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई.


भव्य समारोह के प्रथम सत्र में दिप प्रज्वलित एवं गणेश वंदना कर शुरुवात की गई उसके पश्चात प्रत्याशियों को अवार्ड की श्रेणिया जिसमे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पुरस्कार, शैक्षणिक एवं शिक्षा पुरस्कार, सामाजिक गतिविधियाँ एवं कल्याण पुरस्कार, कला एवं संस्कृति पुरस्कार, व्यापार, उद्योग, कंपनी और ब्रांडिंग पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ और संगठन पुरस्कार,आध्यात्मिक पुरस्कार, कवि एवं लेखक पुरस्कार, खेल और एथेलेटिक पुरस्कार, सेलिब्रिटी फैशन और जीवन शैली पुरस्कार, पत्रकारिता पुरस्कार, आदर्श रक्तदान पुरस्कार एवं अन्य विविध श्रेणियों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें 50 से अधिक सम्मान विभूतियों को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया.


समारोह के द्वितीय सत्र में IHRSJC में जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्तियां की गई. समारोह के तीसरे सत्र में पद्दोनत पदाधिकारियों को आयोग के प्राइड गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के चौथे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया डॉ.संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में मानवाधिकार दिवस की तथा मानव के मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की विस्तृत जानकारी दी.


समारोह के पाचवे सत्र में समारोह में पधारे सभी पत्रकार बंधुओं व बहनों का आयोग द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया. IHRSJC के अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार समारोह 2024 के इस भव्य समारोह का आयोजन आयोग के अहमदाबाद जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी गुजरात प्रदेश के मुख्य सचिव आसिफखान पठान एवं यूथ सेल के प्रदेशाध्यक्ष मोईन खान पठान थे. समारोह को सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के पदाधिकारी डॉ.अल्ताफ पठान, हेतल शाह, जयेश त्रिवेदी, नीरव पारेख, सुधीर परसरामपुरिया, शेर सिंह, मांगीलाल बिश्नोई, रामजीलाल बैरवा, तौफीक अहमद, रिजवान खान, सोहेल खान, जाहिद खान आदि पदाधिकारियों व सदस्यो ने अथक परिश्रम किया. कार्यक्रम का अप्रतिम मंच संचालन प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एंकर ईशा हिंगोरानी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मोईन खान पठान द्वारा किया गया.












Tuesday, December 10, 2024

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा आयोजित "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार IPA - 2024" का भव्य सम्मान समारोह गुजरात के अहमदाबाद जिल्हे में 15 दिसंबर 2024 को भव्यता के साथ होगा सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा आयोजित "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार IPA - 2024" का भव्य सम्मान समारोह गुजरात के अहमदाबाद जिल्हे में 15 दिसंबर 2024 को भव्यता के साथ होगा सफल एवं सम्पन्न.


राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में तथा अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दिग्गज हस्तियों की विशेष उपस्थिति में ऐतिहासिक बनेगा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 2024


गुजरात / अहमदाबाद : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी "अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस" के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम ""अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार 2024" का भव्य सम्मान समारोह" गुजरात के अहमदाबाद में IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स अम्बेसडर मा.डॉ संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में साथ ही राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा.श्री सुरेश कुमार व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मा.श्री अशोक छाबड़िया, राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष मा.श्री शंभुदयाल खाड़िय, राष्ट्रीय सचिव मा .श्री अमरदीप आपगे, राष्ट्रीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मा.श्री सुनील पोल तथा सौ.वंदना मिश्र (राष्ट्रीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी IHRSJC मुख्यालय) के विशेष मार्गदर्शन में तथा देश-विदेश की कई जानी मानी दिग्गज हस्तियो की मुख्य व विशेष उपस्थिति में 15 दिसंबर 2024 रविवार रोज भव्यता के साथ सम्पन्न होने जा रहा है, इस भव्य समारोह का आयोजन IHRSJC की गुजरात प्रदेश इकाई द्वारा किया गया है, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज ने प्रेस वार्ता में अपने शब्दों में बताया कि इस भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य यह की देश में हर क्षेत्र के हज़ारों, सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनाओ से अपने देश की सेवा के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्य, पक्षी-पशु सेवा के पुण्य कार्य कर संसार मे अपना अमूल्य योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सैकड़ो लोगो ने सीखते हुए प्रेरणा भी ली है, ऐसी महान व पुण्यआत्माओ को इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय मैडल, अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना ही आयोग का मुख्य उद्देश्य है.


IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज का कहना है कि जो लोग अपनी निस्वार्थ भावना से ऐसे पुण्य व मानवीय सेवा कार्य करके देश का नाम विश्व मे रोशन करते है ऐसे लोगो को जब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है तो हजारों, सेकड़ो लोग इससे प्रेरणा लेते है और बुराइयों के सभी रास्तों को छोड़ अच्छाइयों के रास्ते चलकर व पूण्य कार्य करके अपने अच्छे कर्मों का निर्माण करते है और डॉ संतोष बजाज ने समाजिक प्रेरणा के लिए IHRSJC के इस भव्य व ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का एक नारा भी दिया है जो कि इस प्रकार है;


"आओ हम सब मिलकर करे मानवता व पुण्यता के काम,

और जीते जी मिलकर करे मानवों एवं पुण्यात्माओं का सम्मान".


IHRSJC के इस भव्य सम्मान समारोह में 100 से ज्यादा श्रेणियों के अंतर्गत देश - विदेश तथा अलग अलग क्षेत्रो में अपने मानवीय कार्य व सामाजिक कार्यो से अपने देश का नाम रोशन कर समाज मे अपनी अलग पहचान बना चुके ऐसे लोगो का प्रक्षेपण करने के उपरांत उन व्यक्तियों का इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर IHRSJC के इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2024 में उन सम्मान व पुरुस्कार प्राप्त व्यक्तियों को IHRSJC के यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस भव्य समारोह के मुख्य आयोजक के गुजरात प्रदेश के माइनॉरिटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष आसिफखान पठान, युवा सेल के प्रदेशाध्यक्ष मोईन खान पठान, प्रदेश उपाध्यक्ष तौफीक अहमद एवं टीम द्वारा किया गया है.


इस भव्य समारोह का हिस्सा बनने के लिए तथा समारोह में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाने के लिए IHRSJC के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें - 7875008008

Wednesday, December 4, 2024

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की सातारा जिल्हे की मासिक बैठक एवं मानवाधिकार की कार्यशाला हुई आयोजित.

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की सातारा जिल्हे की मासिक बैठक एवं मानवाधिकार की कार्यशाला हुई आयोजित.

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सचिव श्री अमरदीप आपगे जी की प्रमुख उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानवाधिकार व मौलिक अधिकारों का दिया गया प्रशिक्षण.

महाराष्ट्र/सातारा : दिनांक 01 दिसंबर 2024 रोज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी के प्रमुख मार्गदर्शन में और  मा.श्री अमरदीप आपगे राष्ट्रीय सचिव इनकी प्रमुख उपस्थित मे IHRSJC कि मासिक कार्यशाला संपन्न हुई कार्यशाला की शुरुआत श्रीमंत छत्रपती शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके कि गयी इस कार्यशाला व बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यो को IHRSJC की कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी गई और मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य किस किस प्रकार किये जाते व जनता को उनका न्याय कैसे दिलवाना है मानवाधिकार की सामान्य जानकारी का प्रचार प्रसार किस प्रकार करना है ईसका विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा भविष्य में होने वाले नव उपक्रम एवं कार्यक्रम करने की परियोजनाए भी बनाई गई.


इस कार्यशाला का नियोजन IHRSJC के सातारा जिल्हा अध्यक्ष डॉ.श्री संतोष डांगे एवं टीम द्वारा किया गया, कार्यशाला में डॉ श्री संजय गिरी राष्ट्रीय सल्लागार,ॲड श्री दिपक माळी लिगल ॲडव्हायजर महाराष्ट्र राज्य, श्री नंदकुमार कोपर्डेकर मुख्य कार्यक्रम संयोजक महाराष्ट्र राज्य,श्री के एम पाटील पश्चिम महाराष्ट्र मुख्य महासचिव, श्री बाबासाहेब कुंभार पश्चिम महाराष्ट्र महासचिव,श्री विष्णू इंगळे पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जेष्ठ नागरिक,डॉ श्री संतोष डांगे सातारा जिल्हा अध्यक्ष, श्री राजाराम जाधव सातारा जिल्हा मुख्य उपाध्यक्ष,श्री अमोल माळी सातारा जिल्हा उपाध्यक्ष, श्री महेश तांबवेकर जनसंपर्क अधिकारी सातारा जिल्हा,सौ निरुपमा देशमुख सातारा जिल्हा महिला महासचिव,सौ भारती जाधव जिल्हा सल्लागार,श्री अमोल इंगळे वाद निवारण अधिकारी सातारा जिल्हा, श्री आशुतोष माळी डि आर ओ सातारा जिल्हा, श्री अभिजित देशमुख सांगली जिल्हा अध्यक्ष, श्री योगेश सुतार सांगली जिल्हा मुख्य उपाध्यक्ष,श्री सिद्धेश्वर चव्हाण सांगली जिल्हा उपाध्यक्ष, श्री दादासो तळे सांगली जिल्हा सल्लागार, श्री रामचंद्र सरगर सोलापूर जिल्हा उपाध्यक्ष, श्री प्रदीप देशमुख खटाव तालुका अध्यक्ष,श्री विरधवल ढवळीकर खटाव तालुका कोषाध्यक्ष, श्री अशोक मोटे आटपाडी तालुका अध्यक्ष जेष्ठ नागरिक, श्री मारुती जाधव जिल्हा सल्लागार, श्री संदीप खेंगरे, श्री आबासो झोडगे, श्री तेजस पाटील आदी  पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाकर कार्यशाला का लाभ लिया. बैठक में अधिवक्ता श्री दिपक माळी द्वारा सभी पदाधिकारीयों को कायदा, कानून मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों की सामान्य जानकारी दी तथा श्री अमरदीप आपगे ने आभार प्रदर्शन किया.