Sunday, October 29, 2023

IHRSJC के चेयरमैन तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज "WORLD ANTICRIME GOVERNMENT FEDERATION (NATIONAL SECURITY COUNCIL-USA)" "INTERNATIONAL AMBASSADOR FOR HUMAN RIGHTS AND PEACE MISSION" के प्रतिष्ठित पद पर हुए नियुक्त.

IHRSJC के चेयरमैन तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज "WORLD ANTICRIME GOVERNMENT FEDERATION (NATIONAL SECURITY COUNCIL-USA)" के "INTERNATIONAL AMBASSADOR FOR HUMAN RIGHTS AND PEACE MISSION" के प्रतिष्ठित पद पर हुए नियुक्त.


यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पदवी पर डॉ. संतोष बजाज द्वारा पिछले 15 वर्ष के मानवाधिकार के क्षेत्र में किये गए कार्यो, सामाजिक क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान तथा उनके 100 से ज्यादा देशो में सम्बन्धो, वर्क पॉलिसी व अंतरराष्ट्रीय ख्याति को मद्देनजर रखते हुए नियुक्ति की गई है.

 

भारत/दिल्ली : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी, विश्व ख्याति नाम अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज को विश्व प्रसिद्ध "WORLD ANTICRIME GOVERNMENT FEDERATION-USA में "INTERNATIONAL AMBASSADOR FOR HUMAN RIGHTS AND PEACE MISSION" के पद पर नियुक्ति की गई गई है. जो कि NATIONAL SECURITY COUNCIL-USA, DEPARTMENT OF DEFENCE-USA, UNITED NATIONS SECURITY COUNCIL-USA एवं 'NATO' के साथ सहबद्ध है. डॉ.संतोष बजाज को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पदवी पर उनके द्वारा पिछले 15 वर्ष के मानवाधिकार के क्षेत्र में किये गए कार्यो, सामाजिक क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान तथा उनके 100 से ज्यादा देशो में सम्बन्धो, वर्क पॉलिसी व अंतरराष्ट्रीय ख्याति को ध्यान में रखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस बड़ी एवं ताकतवर पदवी पर नियुक्ति होने के उपरांत डॉ संतोष बजाज के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है तथा उनके मित्र मंडल एवं चाहने वालो में अत्यंत खुशी की लहर है. डॉ. संतोष बजाज ने इसका श्रेय अपने परिवार, टीम एवं मित्र मंडल को दिया है तथा उनके मित्र WAGF के फाउंडर प्रेसिडेंट H.E. AMB. DR. DENIALS ISAAC OLALEKAN NICHOLAS को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया.









Friday, October 27, 2023

एक विक्षिप्त,मूक-बधिर व घायल महिला की जान बचाकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के इंदौर जिले के मुख्य उपाध्यक्ष मो.मोहसिन अंसारी ने दिया मानवता के परिचय.

एक विक्षिप्त,मूक-बधिर व घायल महिला की जान बचाकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के इंदौर जिले के मुख्य उपाध्यक्ष मो.मोहसिन अंसारी ने दिया मानवता के परिचय.



'न पूछा उसकी जाती, न देखा उसका धर्म' आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व में आयोग के एक मुस्लिम पदाधिकारी ने जमाने को बताया कि धर्म से परे इंसानियत ही सर्वोपरि है.


इंदौर/मध्यप्रदेश : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के इंदौर जिले के मुख्य उपाध्यक्ष मो.मोहसिन अंसारी को दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को उनके एक मित्र  मेहबूब खान का फोन आया और उन्हें सूचना देते हुए बताया कि इंदौर के रामबाग क्षेत्र में किसीने एक महिला के साथ मारपीट कर व उसके हाथ पैर को रस्सी से बांधकर और आंखों पर पट्टी बांधकर घायल अवस्था मे सुनसान रास्ते के किनारे छोड़ दिया है और वह महिला न बोल पा रही है और ना ही कुछ सुन पा रही है, सूचना प्राप्त होते ही मो. मोहसिन अंसारी अपनी टीम के साथ तुरंत उस स्थान पर पहुचे और महिला की आंखो की पट्टी और हाथ पैरों की रस्सी को खोला और इस मामले की पूरी सूचना आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज को फोन पर दीया और फिर उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उस विक्षिप्त घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उचित इलाज शुरू कराया गया. इलाज के दौरान पता चला कि वह महिला मानसिक है व मूक-बधिर भी है साथ ही किसी सदमे से अत्यंत डरी व सहमि हुई है. उस महिला की पहचान करने में स्वयं उस महिला द्वारा किसी भी प्रकार के सहयोग की प्राप्ति ना होने की वजह से अस्पताल में उसके 15 दिन के इलाज पूरा होने के बाद उसके रहने व जीवनव्यापन की सारी व्यवस्था एक वृद्धाश्रम में करवाई दी गई. और अब वह महिला बिल्कुल ठीक व खुश है, साथ ही स्थानिक पुलिस प्रशासन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की इंदौर की टीम द्वारा उस महिला के परिवार का पत्ता लगाकर उनसे संपर्क करने का प्रयास जारी है.


आंतराष्ट्रीय मानावाधीकार सामाजिक न्याय आयोग” एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लीश हायस्कुल,अकोला के संयुक्त उपक्रम से युवा कन्याओ एवं महिलाओ की आत्मरक्षा के लीये 15 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण की कार्यशाला एवं प्रतिस्पर्धा का हुआ समापन समारोह.

आंतराष्ट्रीय मानावाधीकार सामाजिक न्याय आयोग” एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लीश हायस्कुल,अकोला के संयुक्त उपक्रम से युवा कन्याओ एवं महिलाओ की आत्मरक्षा के लीये 15 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण की कार्यशाला एवं प्रतिस्पर्धा का हुआ समापन समारोह.



आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में सभी सहभागिताओ की प्रतिस्पर्धा द्वारा प्रथम,द्वितीय व तृतीय प्रत्याशियों का चयन कर उन्हें नकद पुरस्कार, सन्मानचिन्ह, मैडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित.


महाराष्ट्र/अकोला : विश्वप्रसिद्ध आंतराष्ट्रीय मानावाधीकार सामाजिक न्याय आयोग” एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लीश हायस्कुल,अकोला द्वारा संयुक्त उपक्रम से वरिष्ठ समाजसेवी स्व.बाबा साहेब उटांगळे की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के अकोला जिल्हे में युवा कन्याओ एवं महिलाओ की आत्मरक्षा के लीये 15 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा" की भव्य कार्यशाला का आयोजन दि. 09 अक्टूबर 2023 सोमवार से 24 अक्टूबर 2023 तक किया गया था. प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आज दि. 26 अक्टूबर 2023 गुरुवार रोज आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में कार्यशाला का समापन सभी सहभागिताओ की प्रतिस्पर्धा लेकर किया गया. प्रतिस्पर्धा के दौरान 3 कन्याओ का चयन कर उन्हें  पुरुस्कार दिए गए जिसमे से प्रथम विजेता सुहाना परसुवाले को 2100 ₹ नकद इनाम, सन्मानचिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र दिया गया, द्वितीय विजेता संस्कृति यादव को 1100 ₹ नकद इनाम मैडल एवं प्रशस्तिपत्र दिया गया और तृतीय विजेता  सांची यादव को 500 ₹ नकद इनाम, मैडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. तथा अन्य सभी सहभागिताओ को सहभागी पुरुस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर उनका हौसला अफ़जाई किया गया. समापन समारोह में विशेष अतिथि बतौर आयोग के महा.रा.उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल, वरिष्ठ अकोला जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर एवं कल्याणी शिक्षण संस्थान की मुख्य सचिव सौ. स्नेह उटांगळे उपस्थित थी. इस 15 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा" की कार्यशाला में सहभागी कोताओ लाठीकाठी, ज्युडो-कराटे, नांचाक, आदि एवं स्वयं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विशेषज्ञ महिला प्रशिक्षक अकोला की प्रसिद्ध जुडो कराटे व लाठी काठी चैंपियन पूजा काळे एवं सहयोगी धीरज शेंडे को द्वारा दिया गया. भव्य कार्यशाला का आयोजन आयोग के जिल्हा प्रभारी डॉ.सतीश उटांगळे एवं टीम द्बारा किया गया है. समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार स्कूल के प्रिंसिपल जी.एम.जोशी एवं अन्य शिक्षकों की टीम द्वारा किया गया. कार्यशाला में करीब 100 कन्याओ एवं महिलाओ ने भाग लिया.


Wednesday, October 25, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में सांगली जिले कि मासिक बैठक, पदग्रहण कार्यक्रम एवं मानवाधिकार की कार्यशाला के हुआ समापन.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में सांगली जिले कि मासिक बैठक, पदग्रहण कार्यक्रम एवं मानवाधिकार की कार्यशाला के हुआ समापन.



मासिक बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियो का पदग्रहण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो को वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा मानवाधिकार का समान्य ज्ञान एवं प्रशिक्षण दिया गया.


संगली/महाराष्ट्र : दि.22 अक्टूबर 2023 रोज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में तथा महाराष्ट्र राज्य के प्रभारी डॉ.श्री विश्वदीप आपगे एवं पश्चिम महाराष्ट्र के अध्यक्ष अमरदीप आपगे इनके नेतृत्व में महाराष्ट्र के संगली जिले के स्थानिक गुलमोहर होटल में IHRSJC की मासिक बैठक, पदग्रहण कार्यक्रम तथा मानवाधिकार की कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इस बैठक  में सर्वप्रथम नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र प्रदान कर आधिकारिक नियुक्तिया की गई, इसके उपरांत कार्यशाला के अंतर्गत पधारे सभी सदस्यों को IHRSJC की कार्यप्रणाली इसके नियम व विनियमो की जानकारी तथा आयोग के मुख्य उद्देश्यों की भी जानकारी दी गई साथ ही मानवाधिकार के क्षेत्र में सभी प्रकार की सामान्य जानकारी दी गई और आयोग के लक्ष्य मानवाधिकार को हर घर तक पहोचाना और हर व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकारों की जानकारी देने का प्रशिक्षण दिया गया. इस महत्वपूर्ण मासिक बैठक में IHRSJC के भविष्य में होने वाले नव उपक्रम एवं कार्यक्रम-समारोह करने की नई परियोजनाए भी बनाई गई. बैठक में आयोग के नवनियुक्त महाराष्ट्र राज्य के लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट दीपक माळी जी के विशेष मार्गदर्शन में उपस्थित सभी सदस्यों को कानूनी जनकारी प्रदान की गई. इस बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन संगली जिला मुख्य महासचिव सूर्यकांत माळी द्वारा किया गया था, बैठक में श्री के एम पाटील पश्चिम महाराष्ट्र मुख्य महासचिव, श्री बाबासाहेब कुंभार पश्चिम महाराष्ट्र महासचिव, श्री अभिजित देशमुख सांगली जिल्हा अध्यक्ष, श्री योगेश माळी सांगली जिल्हा उपाध्यक्ष, सौ रेश्मा कुंभार सांगली जिल्हा महिला उपाध्यक्षा,श्री नितीन चन्ने सांगली जिल्हा सल्लागार, डॉ श्री संतोष डांगे सातारा जिल्हा अध्यक्ष, श्री सुहास पिसाळ सातारा जिल्हा मुख्य वाद निवारण अधिकारी,श्री राजाराम जाधव सातारा जिल्हा मुख्य उपाध्यक्ष, श्री अमोल माळी सातारा जिल्हा उपाध्यक्ष, श्री प्रशांत रत्नपारखी सातारा जिल्हा सेक्रेटरी, श्री अमोल इंगळे सातारा जिल्हा मुख्य वाद निवारण अधिकारी,सौ रुपाली माळी सातारा जिल्हा महिला अध्यक्षा, सुलोचना माळी सातारा जिल्हा उपाध्यक्ष, श्री महेश भिसे कराड तालुका अध्यक्ष,श्री अनिल काळे कराड तालुका मुख्य महासचिव,सौ सुमन भिसे कराड तालुका महिला अध्यक्षा,कु नेत्राली देसाई कराड तालुका महिला उपाध्यक्षा, श्री राजाराम कचरे खटाव तालुका उपाध्यक्ष,श्री रामचंद्र सरगर सोलापूर जिल्हा उपाध्यक्ष,श्री सुभाष जाधव, श्री सौरभ देशमुख, श्री विशाल तेली आदी सदस्यगण उपस्थित थे. कार्यशाला का आभार प्रदर्शन श्री राजाराम कचरे द्वारा किया गया.


Monday, October 16, 2023

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के सातारा इकाई का दमदार कार्य, स्थानिक रहवासी गुणाजी हरि शेंडे एवं उनके 6 सहकर्मियों को उनका हक एवं न्याय दिलवाकर जनता को दिया मानवाधिकार की ताकत का परिचय.


इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के सातारा इकाई का दमदार कार्य, स्थानिक रहवासी गुणाजी हरि शेंडे एवं उनके 6 सहकर्मियों को उनका हक एवं न्याय दिलवाकर जनता को दिया मानवाधिकार की ताकत का परिचय.


अर्जकर्ताओ को हर तरफ से निराशा हसिल होने बाद IHRSJC की टीम ने उनको दिलवाया पिछले 4 वर्ष से अटके हुए 1 लाख रुपये वेतन,

 अर्जकर्ताओ ने IHRSJC के हर जमीनी स्तर के कार्यो का माना दिलसे आभार.


महाराष्ट्र/सातारा/माण: इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन की सातारा इकाई को 13 सितंबर 2023 को महाराष्ट्र के सातारा जिले के तालुका माण, गाँव रानंद के स्थानिक रहवासी पीड़ित गुणाजी हरि शेंडे संग 6 सहकर्मियों की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें उल्लेख था कि रानंद के एक स्थानिक रोपवाटीका में गुणाजी हरि शेंडे सहत अन्य 6 सहकर्मियों ने कुल 1196 दिवस रोप संगोपान का कार्य किया जिसमे से दिनांक 1/09/2018 से लेकर 20/07/2019 इस कालावधि तक का वेतन 1 लाख रुपये जो कि करीब 4 वर्ष से अटका हुआ था. उनको हर तरफ से निराशा एवं असफलता हासिल होने के बाद. इन सातो अर्जकर्ताओ ने न्याय की अपेक्षा और अपनी आखरी उम्मीद के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की वरिष्ठ पदाधिकारी रुपाली जगदाळे के पास लिखित में अर्जी दिया. जिसके बाद रुपाली जगदाळे ने आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज के मार्गदर्शन में तथा महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी डॉ. विश्वदीप आपगे व पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष अमरदीप आपके नेतृत्व में सातारा जिला अध्यक्ष संतोष डांगे, पश्चिम महाराष्ट्र महिला सलाहकार रूपाली जगदाळे, सातारा जिल्हा सचिव अक्षय जगदाळे, मान तालुका अध्यक्ष विक्रम कदम, माण तालुका जनसंपर्क अधिकारी नंदकिशोर पवार, रोहन भोसले, अजित नवले आदि पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से 1 माह के भीतर ही अर्जकर्ताओ का वेतन जो कि 1 लाख रुपये था उनको दिलवाया. जिसके बाद अर्जकर्ता गुणाजी हरि शिंदे, मंदाकिनी गुणाजी शेंडे, नानासो श्यामराव शेंडे, लक्ष्मण पांडुरंग शेंडे, संगीता पांडुरंग शेंडे, मनीषा अनंत बोराटे, बाळासो रघुनाथ चौरे ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन का तह दिल से आभार मानते हुए धन्यवाद व्यक्त किया. IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ. संतोष बजाज के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में आयोग की टीम की निःशुल्क सेवा द्वारा शिकायतकर्ताओं, अर्जकर्ताओ एवं पीड़ितों के मामलों का दैनिक निपटारा कर उनको न्याय दिलवाने के कार्य तत्पर जारी है.



Monday, October 9, 2023

आंतराष्ट्रीय मानावाधीकार सामाजिक न्याय आयोग” एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लीश हायस्कुल,अकोला के संयुक्त उपक्रम से युवा कन्याओ एवं महिलाओ की आत्मरक्षा के लीये 10 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन.

आंतराष्ट्रीय मानावाधीकार सामाजिक न्याय आयोग” एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लीश हायस्कुल,अकोला के संयुक्त उपक्रम से युवा कन्याओ एवं महिलाओ की आत्मरक्षा के लीये 10 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन.

आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में 10 दिवसीय भव्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ.


बढ़ते अपराधो को गंभीरता से लेते हुए स्वयं की आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हर युवा कन्या एवं महिलाओ को लेना अत्यंत आवश्यक है और इसका ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने का आवाहन डॉ.संतोष बजाज द्वारा किया गया है.

 

महाराष्ट्र/अकोला : विश्वप्रसिद्ध आंतराष्ट्रीय मानावाधीकार सामाजिक न्याय आयोग” एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लीश हायस्कुल,अकोला द्वारा संयुक्त उपक्रम से वरिष्ठ समाजसेवी स्व.बाबा साहेब उटांगळे की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के अकोला जिल्हे में युवा कन्याओ एवं महिलाओ की आत्मरक्षा के लीये 10 दिवसीय "स्वयं आत्मारक्षा प्रशिक्षण" की भव्य कार्यशाला का आयोजन दि. 09 अक्टूबर 2023 सोमवार से 18 अक्टूबर 2023 तक किया गया है. आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में 10 दिवसीय भव्य कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती माता व बाबासाहेब उटांगळे की प्रतिमा को माल्यार्पण कर तथा प्रक्षिक्षण के किये इस्तेमाल होने वाले अस्त्र शस्त्र की पूजा करके किया गया. डॉ संतोष बजाज ने अपने मार्गदर्शन में आत्मरक्षा का महत्व में बताया कि संसार मे हर जगह युवा कन्याओ एवं महिलाओ के साथ बढ़ रहे अपराध उत्पीडन, अत्याचार एवं छेडछाड के मामलों को ध्यान में रखते हुए स्वयं आत्मरक्षा का प्रक्षिक्षण हर युवा कन्या एवं महिलाओ को लेना अत्यंत जरूरी है ताकि विपदा के समय मे किसी भी प्रकार की तत्काल मदद उपलब्ध ना होने पर महिलाएं अपने आत्मरक्षा स्वयं ही अच्छे कर सके इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया है इसमे लाठीकाठी, ज्युडो-कराटे, नांचाक, आदि एवं स्वयं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विशेषज्ञ महिला प्रशिक्षक द्वारा दिया जायेंगा. भव्य कार्यशाला का आयोजन आयोग के जिल्हा प्रभारी डॉ.सतीश उटांगळे एवं टीम द्बारा किया गया है. कार्यशाला के अंतिम दिन पर प्रशिक्षित हुई कन्यायों व महिलाओ की आपस मे प्रतियोगीता का आयोजन किया गया है. जिस में से चुनी गई प्रथम तिन विजेताओ को शिल्ड, मेडल, प्रशस्ती पत्र के साथ ही नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगे. कार्यशाला मे भाग लिये सभी कन्यायों व मंजिलो को भी सहभागी पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र दिया जायेगा. कार्यशाला में विशेष अतिथि बतौर आयोग के महा.प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल, वरिष्ठ समाज सेवी महादेवराव भुईभार, अकोला जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर उपस्थित थे. 10 दिवसीय कार्यशाला के प्रशिक्षण के लिए विशेष महिला प्रशिक्षक अकोला की प्रसिद्ध जुडो कराटे व लाठी काठी चैंपियन पूजा काळे एवं सहयोगी धीरज शेंडे को नियुक्त किया गया. कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रिंसिपल जी.एम.जोशी एवं अन्य शिक्षकों को द्वारा किया गया. कार्यशाला के प्रथम दिवस 50 से ज्यादा कन्याओ एवं महिलाओ ने भाग लिया. इस स्वयं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की भव्य कार्यशाला का अकोला जिले की युवा कन्याओ एवं महिलाओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने का आवाहन डॉ. संतोष बजाज द्वारा किया गया है.



CLICK HERE TO WATCH VIDEO & FULL POST

Monday, October 2, 2023

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन की अकोला टीम द्वारा महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर अकोला के दुर्लक्षित व 592 वर्ष पुरातन झर्झर शिव - हनुमान मंदिर की साफ सफाई कर स्वछांजलि अर्पित की.

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन की अकोला टीम द्वारा महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर अकोला के दुर्लक्षित व 592 वर्ष पुरातन झर्झर शिव - हनुमान मंदिर की साफ सफाई कर स्वछांजलि अर्पित की.


IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति तथा अनेक हिंदु संगठन के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में अनोखा स्वछता कार्यक्रम संपन्न.


महाराष्ट्र/अकोला : दि. 2 अक्टूबर 2023 रोज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती के उपलक्ष्य पर विश्वप्रसिद्ध इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन की अकोला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष श्री प्रशांत पाटिल एवं टीम द्वारा अकोला के हनुमान बस्ती स्थित वीधर्मियो के बीच के दुर्लक्षित व 1432 ई. स. 592 वर्ष पुरातन व झर्झर शिव मंदिर की साफ सफाई कर महात्मा गांधी जी को अनोखी स्वछांजलि अर्पित की गई. स्वछता कार्यक्रम आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति तथा अनेक हिंदु संगठन के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में पुरातन व झर्झर शिव - हनुमान मंदिर की पूरी साफ सफाई की गई तथा एक मजबूत समूह तैयार करके उस मंदिर की मरम्मत करवाने का फैसला लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोग के जिल्हा प्रभारी डॉ. सतीश उटांगळे, निशा ग्यारल महिला लीडर शिवसेना (शिंदे गट), नंदकिशोर अवारे, नवलबाबु टावरी, रमेश गायकवाड, प्रेम अण्णा, जयन्तु जी, संदिप पिंजरकर,भालाजी ,चिंटुभैय्या आदि सदस्यगणो ने अमूल्य सहयोग प्रदान किया.इस दुर्लक्षित 592 वर्ष पुरातन शिव-हनुमान मंदिर को वीधर्मियो से बचाने तथा मंदिर की मरम्मत करवाकर इसे भक्तो के दर्शन लिए फिरसे शुरू करने के लिए हिंदु संगठनों को आगे आने का आवाहन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष बजाज एवं अकोला की टीम द्वारा किया गया है.

👇CLICK & WATCH FULL VIDEO 👇


👉CLICK HERE & WATCH VIDEO NEWS👈