Tuesday, January 7, 2025

अकोला जिले के प्रसिद्ध बि.यू. इंग्लिश हाइ स्कूल एवं किंडर वर्ल्ड प्री प्राइमरी स्कूल का वार्षिक दिवस समारोह "फन फेस्ट 2024" का अकोला जिले के लोकप्रिय खासदार मा.अनूप धोत्रे साहेब एवं IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज साहेब की प्रमुख उपस्थिति में हुआ समापन.

अकोला जिले के प्रसिद्ध बि.यू. इंग्लिश हाइ स्कूल एवं किंडर वर्ल्ड प्री प्राइमरी स्कूल का वार्षिक दिवस समारोह "फन फेस्ट 2024" का अकोला जिले के लोकप्रिय खासदार मा.अनूप धोत्रे साहेब एवं IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज साहेब की प्रमुख उपस्थिति में हुआ समापन.



कल्याणी एजुकेशन सोसायटी एवं कुलस्वामिनी एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन मा.डॉ.सतीश उटांगळे जी एवं मुख्य सचिव सौ.स्नेहल उटांगळे जी ने अपनी मुख्य उपस्थिति दर्ज कराई.


महाराष्ट्र/अकोला : दि. 6 जनवरी 2025 को अकोला जिले के बि.यू. इंग्लिश हाइ स्कूल एवं किंडर वर्ल्ड प्री प्राइमरी स्कूल का वार्षिक दिवस समारोह "फन फेस्ट 2024" के भव्य समारोह का आयोजन अकोला जिले के प्रसिद्ध प्रमिलाताई ओक हाल में किया गया था. इस भव्य समारोह के प्रमुख अतिथि बतौर अकोला जिले के लोकप्रिय युवा खासदार मा.अनूप धोत्रे साहेब एवं IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज साहेब उपस्थित थे. साथ ही समारोह में मुख्य अतिथि बतौर प्रसिद्ध कल्याणी एजुकेशन सोसायटी एवं कुलस्वामिनी एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन मा.डॉ.सतीश उटांगळे व सचिव सौ.स्नेहल उटांगळे ने अपनी मुख्य उपस्थिति दर्ज कराई. और विशेष अतिथि बतौर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के अकोला जिला संयोजक श्री नितेश चावला जी उपस्थित थे. समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से किया गया इसके उपरांत समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत सत्कार स्कूल के प्रधानाचार्य श्री गजानन जोशी सर एवं प्राध्यापक व शिक्षकों द्वारा शाल,श्रीफल व मोमेंटो देकर किया गया, इसके पश्चात समारोह में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सत्कार किया गया.


समारोह में पधारे प्रमुख अतिथि खासदार अनूप धोत्रे, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज व डॉ सतीश उटांगळे ने अपने प्रबोधन से सभी लोगों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया, इसके पश्चात "फन फेस्ट 2024" समारोह के लिए स्कूल के सभी वर्ग के विद्यार्थियो द्वारा तैयार किए गए अप्रतिम नृत्य प्रदर्शन, नाट्य प्रदर्शन व गायन प्रदर्शन पेश किए गए. समारोह को सफल बनाने के लिए तथा विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए सभी पलकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई, अंत में समारोह के समापन का आभार प्रकट स्कूल के प्रधानाचार्य गजानन जोशी से द्वारा किया गया.




Wednesday, January 1, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के नए LOGO का हुआ अनावरण, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर विश्वख्याति नाम डॉ.संतोष बजाज जी की रही प्रमुख उपस्थिति.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के नए LOGO का हुआ अनावरण, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर विश्वख्याति नाम डॉ.संतोष बजाज जी की रही प्रमुख उपस्थिति.


IHRSJC के राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड के सभी सम्माननीय प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ साथ अनेक सेकडो पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई.


नई दिल्ली : विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का नववर्ष 2025 की प्रथम दिनांक 01 जनवरी बुधकर को नए LOGO का अनावरण किया गया है. IHRSJC के गवर्निंग बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर विश्वख्याति नाम डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में एवं उनके शुभहस्ते तथा राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा.सुरेश कुमार, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मा.अशोक छाबड़िया, राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष मा. शंभुदयाल खाड़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. अमरदीप आपगे, राष्ट्रीय मुख्य PRO मा.सुनील पोल, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ.विश्वदीप आपगे की विशेष उपस्थिति में IHRSJC के इस नए LOGO का अनावरण ऑनलाइन समारोह संपन्न किया गया. IHRSJC के इस नए LOGO की झलक पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विगत 15 दिसंबर 2024 रविवार को संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में देखने को मिली. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज ने अपने प्रबोधन में जानकारी देते हुए बताया कि IHRSJC का यह नया LOGO न्याय सबके लिए है तथा मानवाधिकारों से जुड़े मौलिक अधिकारों, न्यायशास्त्र, मानवता के मुख्य बिंदुओं को दर्शाता हुआ सबसे यूनिक LOGO है.


INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS SOCIAL JUSTICE COMMISSION अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग मानव के सभी मौलिक अधिकारो कि रक्षा के लिये कार्य करने में अग्रसर है, जिसमे महिला उत्पीडन, पुरुष उत्पीड़न, दहेज उत्पीडन, दहेज हत्या, बलात्कार, अत्याचार, बाल शोषण, श्रमिक शोषण, मानव तस्करी, भुखमरी, धोखाधडी, झुठे आरोप, झूठे केस मे फसाना, गैरकानुनी कार्य, भष्ट्राचार, भय, आतंकवाद, मानवाधिकार व मौलीक अधिकारों का हनन एवं सभी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कार्य करने में सदैव अग्रसर है तथा बाल हक, बाल संरक्षण, महिलाओ के हक, महिलाओं को संरक्षण, पुरुषों के हक, पुरुषों के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, पुलिस द्वारा यातनाओ के विरुद्ध संरक्षण का अधिकार, दलितों के अधिकार, कामगारों के अधिकार, समानता का अधिकार, सन्मान से जीने का अधिकार भी शामिल है. IHRSJC का कार्य विस्तार पूरे विश्व में है जिसमें भारत देश के साथ साथ 100 से ज्यादा देशों में हमारी टीम कार्यरत है तथा IHRSJC की सम्पूर्ण टीम में करीब 10 लाख लोग सक्रिय है जिसमें प्रमुख पदाधिकारी, अधिकारी, सक्रीय सदस्य व वालंटियर्स की विशाल टीम भारत देश के साथ साथ पूरे विश्व मे कार्यरत है. IHRSJC का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक उसके मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी को पहुंचानाकर जनजागृति लाना है तथा हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है.