Sunday, August 21, 2022

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग ने की अनोखे उपक्रम "वृद्ध मित्र यात्रा" की शुरुवात.

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग ने की अनोखे उपक्रम "वृद्ध मित्र यात्रा" की शुरुवात.

वृद्ध मित्र यात्रा को हर शहर में शुरू करवाना एकमात्र लक्ष्य - डॉ. संतोष बजाज

दिनांक 21 अगस्त 2022 रोज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा एक अनोखे उपक्रम की शुरुवात की गई जिसे "वृद्ध मित्र यात्रा" का नाम आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सोशल सेलेब्रिटी डॉ संतोष बजाज द्वारा दिया गया, इस "वृद्ध मित्र यात्रा" का आयोजन आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष बजाज, अकोला जिल्हे के मुख्य महासचिव प्रशांत पाटिल, वाशिम जिल्हाध्यक्ष अश्विन विटकरे, जिल्हा उपाध्यक्ष डॉ. राहुल होतवानी, सदस्य यशवंत पाटिल द्वारा किया गया, इस अनोखे उपक्रम "वृद्ध मित्र यात्रा" के अंतर्गत वृद्धाश्रम में अपना जीवन तनहा गुजारा कर रहे वृद्ध लोग उनका मित्र व साथी बनकर उन्हें किसी एक दिवसीय यात्रा पर लेकर जाना और उन्हें अपनेपन का एहसास दिलवाना इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य है, इसीके साथ इस उपक्रम को आगे बढ़ाते हुए अकोला के एक स्थानिक 'कस्तूरी वृद्धाश्रम' के वृद्ध लोगो के लिए सर्वप्रथम आरोग्य तपास शिबिर व औषधि वितरण का आयोजन कर विशेष डॉक्टर्स से सबके स्वास्थ्य की जांच की गई व आवश्यक औषधियों का वितरण भी किया गया. 


जिसके पश्चात आश्रम स्थित वृद्ध लोगो को उनके जीवन व्यापन करने के लिए एवं शारीरिक सहारे के लिए लगने वाली आवश्यक वस्तुए जैसे कमर पट्टा, लकड़ी आदि 'सद्भावना भेंट' स्वरूप दी गई उसके बाद आश्रम में रह रहे 12 वृद्ध लोगो को उनका मित्र व साथी बनकर उन्हें जिल्हे में स्थित अन्त्री महादेव मंदिर, राधाकुंज कृषि पर्यटन केंद्र, नारायणा प्रकल्प अंत मे प्राचीन व्यांगेश्वर महादेव मंदिर व त्रिवेणी नदीयो के संगम पर यात्रा को समाप्त किया गया. 



डॉ. संतोष बजाज ने सभी सक्रिय सामाजिक संस्थाओं को आवाहन में कहा है कि वह भी अपने अपने क्षेत्र में इस "वृद्ध मित्र यात्रा" अनोखे उपक्रम की शुरुवात करे और वृद्धाश्रम में अपने तनहा जीवन व्यापन कर रहे वृद्ध लोगो का मित्र व साथी बनकर उन्हें अपनेपन का एहसास दिलवाए और उनको उनकी जीवनयात्रा को सफल एवं सुखमय बनाने में उनका हौसला बढ़ाए.





Friday, August 5, 2022

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा अभियान" के अंतर्गत स्कूल व कॉलेज के सैकड़ो विद्यार्थियों की दुविधा मिटाकर सुविधा में परिवर्तित किया गया.

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा अभियान" के अंतर्गत स्कूल व कॉलेज के सैकड़ो विद्यार्थियों की दुविधा मिटाकर सुविधा में परिवर्तित किया गया.

IHRSJC की कराड टीम एक्शन मोड़ में - अतिवर्षा के कारण स्कूल व कॉलेज के सामने बाढस्थिति निर्माण - विद्यार्थियों को प्रवेश व प्रवास में हो रही समस्या का तुरंत समाधान किया गया.
 

सातारा/कराड : दि. 05 अगस्त 2022 रोज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की कराड इकाई द्वारा बहोत ही सरहानीय कार्य किया गया, IHRSJC में एक शिकायत प्राप्त हुई की कराड स्थित विद्यानगर सैदापुर ग्रामपंचायत कार्यक्षेत्र अंतर्गत कराड मसूर हाइवे पर सदगुरू गाडगे महाराज स्कूल  व कॉलेज के सामने अतिवर्षा होने के कारण बाढ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है रास्तो पर 2 फिट तक पानी जमा हो गया है जिससे सैकड़ो विद्यार्थियों को शाला में प्रवेश और प्रवास करने में समस्या हो रही है हर जगह शिकायत की पर कोई नही आ रहा है,, इस मामले का संज्ञान लेते हुए IHRSJC के राष्ट्रीय मा.डॉ.संतोष बजाज, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मा.डॉ.श्री विश्वदीप आपगे, पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मा.श्री अमरदीप आपगे इनके मार्गदर्शन में - पश्चिम महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा सौ.स्नेहल थोरात, जिल्हा मुंख्य PRO, के एम पाटिल, जिल्हा मुंख्य संयोजक किशोर जाधव, कराड तालुका महिला उपाध्यक्ष नेत्राली देसाई के नेतृत्व में आयोग के सुप्रसिद्ध अभियान "देंगे सुविधा मिटाएगे दुविधा" के अंतर्गत विद्यार्थियों को हो रही तकलीफ तथा इस समस्या के समाधान को ध्यान में रखते हुए IHRSJC की कराड टीम द्वारा तुरंत एक्शन लिया गया तहसील कराड के मुखिया फतेहसिंह जाधव उर्फ (मुन्ना भैया) से सम्पर्क किया गया और पूरे मामले और समस्या की जानकारी दी गई जिससे सुनने के तुरंत बाद मुन्ना भैया ने ग्रामपंचायत के कर्मचारियों को बुलाकर जमा हुआ पानी निकालने के कार्य मे लगा दिया उस समय उपसरपंच श्री अनिल जाधव भी उपस्थित थे IHRSJC के पदाधिकारि ,ग्रामपंचायत के सरपंच व उपसरपंच तथा कर्मचारियों के एकत्र कार्य प्रणाली से स्कूल व कॉलेज के सामने जमा पानी को खुला कर दिया गया और विद्यार्थियों को हो रही दुविधा को मिटाकर सुविधा में परिवर्तित किया गया जिसके बाद सभी विद्यार्थियों द्वारा IHRSJC के पदाधिकारियों तथा सरपंच एवं उनकी टीम व कर्मचारियों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया. अंत मे IHRSJC की कराड इकाई द्वारा गांव के मुखिया श्री मुन्ना भैया उपसरपंच श्री अनिल जाधव एव टीम का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया गया.




Thursday, August 4, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का झारखंड के पाकुड जिल्हे मे मेधावी छात्र सम्मान समारोह बडे उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का झारखंड के पाकुड जिल्हे मे मेधावी छात्र सम्मान समारोह बडे उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ

 हर व्यक्ति को उसके "मौलिक अधिकारों" का ज्ञान होना अति आवश्यक है - सौ.प्रतिमा पांडेय (IHRSJC महिला जिल्हाध्यक्षा, पाकुड


झारखंड/पाकुड : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का झारखंड के पाकुड जिल्हे में "मेधावी छात्रा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया, इस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन 10वी एवं 12वी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में किया गया, यह कार्यक्रम डांगापाड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में तथा लिटिपाडा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया. भव्य समारोह का आयोजन IHRSJC की पाकुड जिल्हे की महिलाध्यक्षा प्रसिद्ध समाजसेविका सौ. प्रतिमा पांडेय एवं महिला टीम द्वारा किया गया, समारोह में सभी विद्यार्थियों की जागरूकता एव मानवाधिकार के सामान्य ज्ञान होने के लिए उनको मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रतिमा पांडेय द्वारा उनके संबोधन में दी गई. मेधावी छात्र सम्मान प्राप्त करने वाले निशा कुमारी , रितु कुमारी , अरीबा अस्लमी , वर्षा कुमारी , इमेल INC मरांडी , आलमगीर आलम , नयन मंडल , भूपेन साहा , महेश्वर नाग व रितिक कुमार आदि मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी मोमेंटो  देकर सम्मानित किया गया. समारोह को सफल बनाने में तथा इस शुभअवसर पर इस मौके पर आयोग के सदस्य ममता जैन , रजनी पांडे , नीलू कुमारी , प्रधानाध्यापक अनिल इग्न्यासियस हेम्ब्रम ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया अथवा समारोह में अन्य शिक्षक एवं आदि गणमान्य व सदस्यो ने अपनी उपस्थिति देकर समारोह को सफल बनाया.