Thursday, November 30, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC एवं वशिष्ठ ज्योतिष एवं वैदिक अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार 2023" का सम्मान समारोह राजस्थान के जयपुर जिल्हे में 14 दिसंबर 2023 को भव्यता के साथ होगा सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC एवं वशिष्ठ ज्योतिष एवं वैदिक अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार 2023" का सम्मान समारोह राजस्थान के जयपुर जिल्हे में 14 दिसंबर 2023 को भव्यता के साथ होगा सम्पन्न.

 

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज की अध्यक्षता में ऐतिहासिक बनेगा "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार सम्मान समारोह 2023".


जयपुर/राजस्थान : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम ""अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार 2023" का सम्मान समारोह"" राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर जिल्हे के विश्व प्रसिद्ध एवं गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्डेड 'ठिकाना श्री गोविंद देव जी के मंदिर के भव्य हाल में IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड अम्बेसडर मा.डॉ संतोष बजाज की अध्यक्षता व नेतृत्व में साथ ही राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा.श्री सुरेश कुमार व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मा.श्री अशोक छाबड़िया के विशेष मार्गदर्शन में भव्यता के साथ सम्पन्न होंगा. 

इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश-विदेश की कई जानी मानी दिग्गज हस्तिया अपनी मुख्य व विशेष उपस्थिति दर्ज कराएगी. इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन IHRSJC की राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा किया गया है, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज ने प्रेस वार्ता में जानकारी प्रेषित करने हुए बताया कि इस भव्य "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान समारोह" का मुख्य उद्देश्य यह की देश विदेश में हर क्षेत्र के हज़ारों लोग जो कि अपने अपने स्तर पर अपने निस्वार्थ भावनाओ से अपने देश की सेवा के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य, मानवीय सेवा कार्य व पशु-पक्षी सेवा के पुण्य कार्य कर संसार मे अपना अमूल्य योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सैकड़ो लोगो ने सीखते हुए प्रेरणा भी हासिल की है, ऐसे महान आत्माओ को इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित करके उन्हें अंतरराष्ट्रीय अवार्ड ट्रॉफी, अंतरराष्ट्रीय मैडल, अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित करना ही IHRSJC का मुख्य उद्देश्य है.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ संतोष बजाज का कहना है कि जो लोग अपनी निस्वार्थ भावना से ऐसे अनेक पुण्य व मानवीय सेवा कार्य करके अपने देश का नाम विश्व मे रोशन करते है ऐसे लोगो को जब बड़े किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है तो हजारों, सेकड़ो लोग इससे प्रेरणा भी लेते है और कई लोग बुराइयों के सभी रास्तों को छोड़ अच्छाइयों के रास्ते पर चलकर अनेक पूण्य कार्य करके अपने अच्छे कर्मों का निर्माण करते है. IHRSJC के इस भव्य सम्मान समारोह में 100 से ज्यादा श्रेणियों के अंतर्गत देश - विदेश तथा अलग अलग क्षेत्रो में अपने मानवीय कार्य व सामाजिक कार्यो से अपने देश का नाम रोशन कर समाज मे अपनी अलग पहचान बना चुके है ऐसे लोगो का प्रक्षेपण करने के उपरांत उन व्यक्तियों का इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर IHRSJC के इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2023 में उन सम्मानीत व पुरुस्कृत व्यक्तियों को IHRSJC द्वारा उन्हें यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

और डॉ संतोष बजाज ने समाजिक प्रेरणा के लिए IHRSJC के इस भव्य व ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का एक नारा भी दिया जो इस प्रकार है की,

""मानवता के खातिर हम सब करे अनेक पुण्यता के काम,
आओ मिलकर करे महान आत्माओं का सम्मान.""

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज ने जनता से आवाहन करते हुए कहा है कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार व सम्मान प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द अपना एवं अपनो के नामांकन की ऑनलाइन प्रकिया को पूर्ण करे. नामांकन की अंतिम तारीख 01 दिसंबर 2023 है. इस भव्य समारोह का आयोजन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू दयाल खडिया, प्रदेश प्रभारी आचार्य प.ओम नारायण त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं टीम द्वारा किया गया है.

विशेष नोट :- "इंटरनेशनल हुमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन" कोई भी प्रतिष्ठित पुरस्कार देने के लिए अथवा नामांकन पंजीकृत करने के लिए किसी भी प्रकार का पैसा या कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लेता हैं, यह अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार व्यक्ति को संबंधित क्षेत्र में उसके द्वारा किये गए कार्यो में से न्यूनतम 100 पृष्ठों के कार्य प्रोफ़ाइल की जांच और सत्यापन करने के बाद ही उस श्रेणी के अंतर्गत व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।

(अधिक जानकारी एवं पूछताछ के लिए नीचे दिए गए IHRSJC के हेल्पलाइन 7875008008 पर सम्पर्क करें)




Tuesday, November 14, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दीवाली स्नेहमिलन समारोह के साथ संपन्न हुआ.


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दीवाली स्नेहमिलन समारोह के साथ संपन्न हुआ.

आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह एवं ज्योतिष माहासम्मेलन 2023 की अग्रिम बैठक कर वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में भव्य समारोह की समितियों का गठन किया गया.


जयपुर/राजस्थान : विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी माननीय डॉक्टर संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में तथा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शंभूदयाल खाड़िया जी के नेतृत्व में राजस्थान-जयपुर के ग्रीन पार्क पंडित श्रीराम शास्त्री निवास स्थान पर दीवाली स्नेहमिलन एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह एवं ज्योतिष माहासम्मेलन 2023 की अग्रिम बैठक का भव्य आयोजन आयोग के वरीष्ठ पदाधिकारी आचार्य पंडित ॐ नारायण त्रिपाठी, राजेश मिश्रा एवपंडित श्री राम शास्त्री द्वारा किया गया. स्नेहमिलन समारोह में सर्वप्रथम नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया उसके पश्चात आगामी 14 व 14 दिसंबर 2023 को जयपुर के विश्वप्रसिद्ध ठिकाना श्री गोविंद देव जी मंदिर के 7 सितारे हाल में जयपुर की प्रसिद्ध सहयोगी संस्था वशिष्ठ ज्योतिष एवं वैदिक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान के विशेष सहयोग से संपन्न होने जा रहे "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह" एवं "ज्योतिष माहासम्मेलन 2023" को सफल बनाने विशेष बैठक का आयोजन कर विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और सबकी सहमति से अवार्ड समारोह की अनेक समितियो का गठन किया गया. जिसमे मुख्य तौर पर राजेश मिश्रा को अवार्ड समारोह का मुख्य प्रभारी नियुक्त गया तथा आचार्य ओम नारायण त्रिपाठी को ज्योतिष माहासम्मेलन का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया और श्रीराम शास्त्री, रोशन कुमार शर्मा एवं सुजीत शर्मा को शपथ के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई साथ ही स्नेहमिलन में विशेष उपस्थित सभी पदाधिकारियों ताराचंद शर्मा, एडवोकेट रामावतार, रवि सैनी, विक्रम सिंह, एडवोकेट ज्योति शर्मा, सुनीता शर्मा, वन्दना मिश्रा, नमिता सोलंकी, सारिका सिंह, एडवोकेट बंशीलाल बुनकर,रवि शर्मा आदि पदाधिकारीयो भी शपथ देकर प्रमुख जिम्मेदारियां सौपी गई. उसके बाद पधारे पत्रकार बंधु योगेश कुमार गुप्ता का शाल माला पहनाकर सत्कार किया गया तथा अंत मे स्नेहभोज के साथ दीवाली स्नेहमिलन कार्यक्रम का समापन हुआ.



 

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला टीम ने गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा लोगो के साथ मनाई दीवाली.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला टीम ने गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा लोगो के साथ मनाई दीवाली.

आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज के मार्गदर्शन में सड़क किनारे बसे बेघर बेसहारा बच्चो को नए कपड़े एवं फरसाण किया वितरण.


अकोला/महाराष्ट्र : दि. 12 नवंबर 2023 को विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के अकोला जिले के अध्यक्ष डॉ. सतीश उटांगळे द्वारा अकोला शहर में सड़क किनारे बसे बेघर बेसहारा बच्ची नए कपड़े एवं फरसाण देकर दीवाली मनाई गई इस शुभ कार्य मे प्रमुख अतिथि बतौर महा. रा. के उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल एवं दिव्यांग सेल के महा. रा. प्रभारी सुखदेव वाघमारे उपस्थित थे. हर व्यक्ति को अपनी मानवता बताते हुए हर दीवाली पर फालतू खर्चे न करते हुए उन रुपयों से किसी गरीब, जरूरत मंद, बेसहारा व्यक्तियों की भी दीवाली सफल हो सके यह विचार लेकर कार्य करना चाहिए ऐसा निवेदन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष डॉ. सतीश उटांगळे ने जनता से किया है.