Thursday, October 31, 2024

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति व नेतृत्व में आयोग की अकोला इकाई ने मनाई गरीब, बेघर, बेसहारा जरूरतमंद लोगों के साथ दिवाली, IHRSJC का "सद्भावना भेंट" उपक्रम देश के हजारों लोगों के लिए बना प्रेरणादायक कार्य.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति व नेतृत्व में आयोग की अकोला इकाई ने मनाई गरीब, बेघर, बेसहारा जरूरतमंद लोगों के साथ दिवाली, IHRSJC का "सद्भावना भेंट" उपक्रम देश के हजारों लोगों के लिए बना प्रेरणादायक कार्य.



IHRSJC के सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत गरीब, बेघर, बेसहारा लोगों एवं उनके बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, जलेबी, नमकीन, फ़रसान एवं दीपक भेंट स्वरूप देकर समाज को दिया सकारात्मक संदेश.

"हमारी दिवाली, पुण्य व सेवाकार्यों वाली" - (डॉ.संतोष बजाज).


अकोला/महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के सुप्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अतंर्गत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अकोला इकाई द्वारा दिवाली के शुभअवसर पर दि. 30 अक्टूबर 2024 बुधवार को अकोला महानगर के सड़क किनारे बसे गरीब,बेघर व बेसहारा लोगों व उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई, इस "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत अकोला महानगर में सड़क किनारे बसे बेघर, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों एवं उनके छोटे बच्चों का सर्वेक्षण करने के उपरांत उनको नए कपड़े, मिठाई, जलेबी, नमकीन, फ़रसान एवं दीपक भेंट स्वरूप देकर धूमधाम से दिवाली मनाई.


                           राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ. संतोष बजाज ने अपने प्रबोधन में कहा कि हमारी त्यौहार की असली खुशी गरीब, बेघर, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों एवं उनके छोटे बच्चों के साथ दिवाली मनाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में है, उनके साथ खुशियां बांटने में तथा उन सबको "सद्भावना भेंट" देने में है. डॉ.संतोष बजाज ने दिवाली का नारा देते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया है कि "हमारी दिवाली, पुण्य व सेवाकार्यों वाली".


                       इस पुण्य सेवा कार्य को सफल बनाने का आयोजन कर प्रशांत पाटिल (महा.उपाध्यक्ष), डॉ.सतीश उठांगले अकोला जिलाअध्यक्ष, सुखदेव वाघमारे (महा.प्रदेश प्रभारी दिव्यांग सेल), अधिवक्ता विशाल पंजवानी (विधि सलागार), नितेश चावला (अकोला जिला संयोजक), स्वराज उठांगले (सक्रिय सदस्य) आदि सदस्यो ने अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया.




Friday, October 25, 2024

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC की शक्ति का दिखा असर, राजस्थान प्रदेश के झुंझुनू जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह एवं टीम के प्रयासों से तहसील भालोठ-सोहली की निम्न गुणवत्ता से बनी सड़क का मुआयना कर दोबारा बनवाई करीब 1 कि.मि सड़क.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC की शक्ति का दिखा असर, राजस्थान प्रदेश के झुंझुनू जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह एवं टीम के प्रयासों से तहसील भालोठ-सोहली की निम्न गुणवत्ता से बनी सड़क का मुआयना कर दोबारा बनवाई करीब 1 कि.मि सड़क.



राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में देश के कोने-कोने में नागरिकों को न्याय दिलवाने के अनेक कार्य हो रहे है सफल.


झुंझुनू/राजस्थान : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC राजस्थान प्रदेश के झुंझुनू जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह के पास तहसील भालोठ के कुछ नागरिक आए और जानकारी देते हुए शिकायत कीया की ग्रामीण में सोहली सड़क निर्माण का कार्य शुरू है और उस बनाई जा रही सड़क को गलत मापदंड तथा उसे बनाने में निम्न गुणवत्ता की माल का प्रयोग किया जा रहा है. जिसमें शेर सिंह अपने टीम समेत सड़क निर्माण कार्य वाली जगह पर पहुंचे और आयोग के चेयरमैन डॉ.संतोष बजाज और कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार से इस पूरी घटना के बारे चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया और वरिष्ठों के नेतृत्व में पी.डब्ल्यू.डी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क का मुआयना करवाया गया जिसमे जे.ई.एन दीपक धनखड़ की जांच के दौरान पाया गया कि तय मानक एवं मापदंडानुसार सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है जबकि 20mm की सड़क बनानी चाहिए थी तो केवल 17mm ki सड़क बनाई जा रही है जिसमें निम्न गुणवत्ता वाले माल का इस्तेमाल और डामर का इस्तेमाल कम किया जा रहा था और रोड़ी का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा था.


जिसके चलते मौके पर उपस्थित IHRSJC के अधिकारी शेर सिंह ने गांव के नागरिकों के साथ मिलकर खराब सड़क निर्माण के विरुद्ध भारी आक्रोश व्यक्त किया जिसके बाद अधिकारी ने तुरंत सड़क के दोबारा निर्माण करने के आदेश दिए. इस सराहनीय कार्य की वजह से शेर सिंह की पूरे गांव वाले की तरफ से प्रशंसा की जा रही है, शेर सिंह के साथ राकेश राजपाल, राहुल रघुवीर, संजय भालोठिया, सुरेंद्र, नरेंद्र, राजवीर, रामचंद्र, सोनुप्रसाद, महेंद्र सोहली, यशपाल यादव, महेंद्र यादव, सुभाष कुमार हरीश गोठवाल आदि सदस्यो ने अपनी अहम भूमिका निभाई.








Friday, October 18, 2024

विश्व ख्याति नाम, IHRSJC के चेयरमैन, इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ. संतोष बजाज हुए "GLOBAL BEST DIPLOMATIC LEADERSHIP AWARD" सम्मानित.

विश्व ख्याति नाम, IHRSJC के चेयरमैन, इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ. संतोष बजाज हुए "GLOBAL BEST DIPLOMATIC LEADERSHIP AWARD" सम्मानित.


यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड डॉ. संतोष बजाज द्वारा पिछले 16 वर्ष के मानवाधिकार के क्षेत्र में किये गए कार्यों, सामाजिक क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान तथा उनके 100 से ज्यादा देशो के साथ सम्बन्ध व उनकी अंतरराष्ट्रीय ख्याति को ध्यान में रखते हुए नाइजीरिया के विश्व प्रसिद्ध आर्गेनाइजेशन "BRAVE UNITED PACE SETTER AMBASSADOR CHAPLAIN ORGANIZATION" द्वारा दिया गया है.


भारत/दिल्ली : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी, विश्व ख्याति नाम एम्बेसडर डॉ. संतोष बजाज को विश्व प्रसिद् "BRAVE UNITED PACE SETTER AMBASSADOR CHAPLAIN ORGANIZATION" द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठत सम्मान समारोह में ""GLOBAL BEST DIPLOMATIC LEADERSHIP AWARD 2024" के अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठत अवार्ड से सम्मानित किया गया है. डॉ. संतोष बजाज द्वारा समाजहित में पिछले 16 वर्ष के मानवाधिकार क्षेत्र में किये गए कार्यों तथा सामाजिक कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इसी के साथ ही 100 से ज्यादा देशो में उनके सम्बन्ध, उनकी कार्य पद्दति व उनके द्वारा किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय कार्यों तथा उनकी अंतरराष्ट्रीय ख्याति को ध्यान में रखते हुए उन्हें शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा, मानवाधिकार क्षेत्र, मानवता, धर्मशास्त्र, के क्षेत्र में इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद डॉ संतोष बजाज के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है तथा उनके मित्र मंडल एवं चाहने वालो में अत्यंत खुशी की लहर है. डॉ. संतोष बजाज ने इसका श्रेय अपने इष्टदेव, अपने परिवार, अपनी टीम एवं अपने मित्र मंडल को दिया है और यह अवार्ड भी उनको समर्पित किया है. डॉ संतोष बजाज ने "BRAVE UNITED PACE SETTER AMBASSADOR CHAPLAIN ORGANIZATION" के चेयरमैन तथा पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए उनका सभी का दिल से आभार व्यक्त किया.



@highlight 

👇MUST VISIT👇

https://www.facebook.com/share/p/sA45KCgS9TCKAo5w/?mibextid=xfxF2i

👉 www.ihrsjcworld.org 👈

👉 https://drsantoshbajaj.wordpress.com/about/ 👈

#drsantoshbajajcelebrity #drsantoshbajajstar #interntaional_human_rights_social_justice_commission #ihrsjc #drsantoshbajajphillanthropist #bossdrsantoshbajaj #drsantoshbajaj #bosssantoshbajaj #santoshbajajboss #अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकारसामाजिकन्यायआयोग #humanity #humanrights #nationalhumanrights #internationalhumanrights #ihrsjcworld #drsantoshbajajboss #Bestsocialworker #WorldAmbassador #humanrighsactivist #RTIActivist #internationalpersonality #boss #BigBoss #King #bestpolitician #futureminister

#awards2023 #ihrsjcawards #InternationalprestigiousAwards2023 #NationalAwards2023

#ManvadhikarRatnaAward2023

#internationalprestigiousawards2023