अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC की उत्तर महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ.मोहिनी उपासनी एवं टीम द्वारा जलगांव जिले के माचला गांव के जिला परिषद विद्यालय में "सद्भावना भेंट उपक्रम" संपन्न.
IHRSJC की टीम द्वारा विद्यार्थियो को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई साथ ही विद्यार्थियो को "गुड टच, बेड टच" की कार्यशाला का आयोजन कर विशेष मार्गदर्शन व सामान्य ज्ञान भी दिया गया.
महाराष्ट्र/जलगांव : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC की उत्तर महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ.मोहिनी उपासनी एवं उनकी टीम द्वारा जलगांव जिले के माचला गांव के जिला परिषद विद्यालय विद्यालय में IHRSJC के राष्ट्रिय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ संतोष बजाज जी के नेतृत्व में सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट उपक्रम" का आयोजन किया गया जिसमे सभी विद्यार्थियो की जरूरत के लिए शैक्षणिक सामग्री सद्भावना भेंट स्वरूप वितरित की गई और विद्यार्थियो के विकास एवं जागृकता के लिए "गुड टच, बेड टच" की कार्यशाला का भी आयोजन कर उन्हे सामान्य ज्ञान से अवगत कराकर मार्गदर्शन दिया गया. इस अवसर विशेष अतिथि बतौर पूनम गुजराथी (अध्यक्षा, भगिनी मंडल संस्था), डॉ वैशाली शौदणकर (इनरव्हील क्लब), अनिता पाटिल (मुख्याध्यापिका) उपास्थित थे. उपक्रम को सफल बनाने के लिए आदि सदस्यो ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

