Saturday, March 29, 2025

अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के गोवा के प्रदेश प्रभारी शैख नरूल आमीन ने रमजान के पावन मान्य 26 वे रोजे पर सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट उपक्रम" के अंतर्गत गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा लोगों को राशन व अनाज वितरित कर सफल किया.

अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के गोवा के प्रदेश प्रभारी शैख नरूल आमीन ने रमजान के पावन मान्य 26 वे रोजे पर सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट उपक्रम" के अंतर्गत गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा लोगों को राशन व अनाज वितरित कर सफल किया.


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी एंबेसडर मा.डॉ. संतोष बजाज द्वारा अग्रगामी एवं उनके नेतृत्व में सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट उपक्रम" के माध्यम से IHRSJC की अनेक इकाइयों द्वारा देश के कोने कोने में शुरू है पुण्य व मानवीय सेवाकार्य जिसका सीधा लाभ दैनिक सैकड़ों गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोग प्राप्त कर रहे है.

Highlight 

👇MUST VISIT👇

https://www.facebook.com/share/p/1EX9Wphi5P/

👉 www.ihrsjcworld.org 👈

👉 https:@highlighthbajaj.wordpress.com/about/ 👈

#drsantoshbajajcelebrity #drsantoshbajajstar #interntaional_human_rights_social_justice_commission #ihrsjc #drsantoshbajajphillanthropist #bossdrsantoshbajaj #drsantoshbajaj #bosssantoshbajaj #santoshbajajboss #अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकारसामाजिकन्यायआयोग #humanity #humanrights #nationalhumanrights #internationalhumanrights #ihrsjcworld #drsantoshbajajboss #Bestsocialworker #WorldAmbassador #humanrighsactivist #RTIActivist #internationalpersonality #boss #BigBoss #King #bestpolitician #futureminister

#awards2025 #ihrsjcawards

#ihrsjcwomensprideawards #InternationalAwards2025 #NationalAwards2025

Monday, March 24, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा जी के नेतृत्व में श्री सामोद बालाजी के पावन धरा पर मानवाधिकार की कार्यशाला संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा जी के नेतृत्व में श्री सामोद बालाजी के पावन धरा पर मानवाधिकार की कार्यशाला संपन्न


आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी एंबेसडर डॉ संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में मानवाधिकार प्रचार प्रसार का कार्य देश के कोने कोने में शुरू है.


जयपुर / राजस्थान : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी एंबेसडर डॉ संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा जी के नेतृत्व में श्री सामोद बालाजी के पावन धरा पर दिनांक 21 मार्च 2025 को मानवाधिकार की कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में कार्यशाला कि शुरुआत श्री सामोद बालाजी भगवान जी की प्रतिमा को वंदन करके व उन्हें पुष्पहार अर्पण करके कि गयी इस कार्यशाला व बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यो को आयोग के कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी गई और मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों की भी सामान्य जानकारी प्रदान की गई तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज जी का सपना जो कि हर व्यक्ति को उसके मानवाधिकार व उसके मौलिक अधिकारों से अवगत कराना ही एकमात्र उद्देश्य है इसकी विस्तृत जानकारी भी दी है और आयोग के मुख्य उद्देश्यों, कार्यविस्तर तथा भविष्य में सम्पन्न होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई. विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमान रामजीलाल बैरवा की प्रमुख उपस्थिति मे आयोजित इस वर्कशाप की अध्यक्षता श्रीमान सुनील वर्मा विकास (पंचायत समिति अधिकारी-पीपलू), मुख्य अतिथि श्रीमान छोगा लाल जी गुर्जर जिला परिषद सदस्य-टौक, विशिष्ट अतिथि श्रीमति सीतादेवी प्रधान पं स टोडारायसिह, जिला परिषद सदस्य टौक श्रीमान लवेश जी मीणा-सहायक अभियन्ता, श्रीमान सर्वेश जी-जिला परिषद सदस्य, श्रीमान हंसराज जी मीणा,जिला परिषद सदस्य श्रीमान जगदीश जी मीणा,जिला परिषद सदस्य श्रीमान भरत जी चौधरी,जिला परिषद सदस्य श्रीमती अनीता देवी रामविलास गुर्जर,जिला परिषद सदस्य श्रीमति अनीता हनुमान मीणा,जिला परिषद सदस्य श्रीमति घीसी देवी रमेश गुर्जर,श्रीमान नरेश जी बंसल,श्रीमान सोनू परिडवाल पंचायत समिति सदस्य,बनवारी लाल जी जाट पं स सदस्य,श्रीमान मुकेश गुर्जर,मुकेश बैरवा पं स सदस्य देवली,पं स सदस्य राजेश मीणा, ललित बैरवा पं स सदस्य देवली,श्रीमति मोशमी मीणा सरपंच सुरेली,पं स सदस्य नंदलाल जी ,श्रीमान नरेंद्र जी पी ओ जिला परिषद टोंक,मनोज जी,श्रीमान हेमराज जी साहू पी ए जिला प्रमुख टोंक,श्योजी राम जी नागर प स सदस्य, अनवर जी,चोथ मल जी चंदेल वी डी ओ आदि लोगो ने भाग लिया. आयोग की सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया के बारे मे भी विस्तार से चर्चा की गई. इसके उपरांत श्रीमान सुनील वर्मा जी एवं पधारे सभी महानुभावों द्वारा रामजीलाल बैरवा को माला पहनाकर व गेस्ट ऑफ हॉनर मोमेंटो देकर स्वागत सत्कार किया.



Wednesday, March 19, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज एवं IHRSJC की टिम ने नाशिक के स्थानिक होटल में रेड करके होटल में चल रही अवैध तथा गैरकानूनी गतिविधियों का पर्दाफाश करके उसपर रोकथाम लगाई

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज एवं IHRSJC की टिम ने नाशिक के स्थानिक होटल में रेड करके होटल में चल रही अवैध तथा गैरकानूनी गतिविधियों का पर्दाफाश करके उसपर रोकथाम लगाई



नागरिक की शिकायत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर डॉ.संतोष बजाज आए एक्शन मोड में.


नाशिक/महाराष्ट्र : दिनांक 7 व 8 मार्च 2025 महाराष्ट्र के नाशिक दौरे पर तथा एक सामाजिक कार्यक्रम में प्रमुख हिसा लेने गए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी एंबेसडर डॉ संतोष बजाज को एक नागरिक द्वारा स्थानिक एक होटल के लिए शिकायत प्राप्त हुई, शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि उस होटल में अवैध गतिविधियां चलती है इसे जल्द से जल्द रोका जाना चाहिए. शिकायत पर विचाराधीन होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज एवं आयोग की टिम आई एक्शन मोड में पहले ग्राहक बनकर उस होटल की रेकी करने के लिए रूम बुक कर लिया फिर IHRSJC टिम उस पूरे होटल में चल रही अवैध गतिविधियो पर पैनी नजर रखे हुए सारी जानकारी सबूतों के साथ इकठ्ठा करने में लग गई और अगले दिन सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज एवं टिम द्वारा उस होटल में रेड की गई जिसमें पूरे होटल की शानबीन कर और उस होटल के फायर सेफ्टी और फूड सेफ्टी एवं उसकी क्वालिटी की जांच पड़ताल कर उस होटल में चल रही अवैध गतिविधियो पर रोक लगा दी. IHRSJC के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है. इस सराहनीय कार्य को सफल बनाने के लिए IHRSJC के राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार, राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष अमरदीप आपगे, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा, गुजरात प्रदेश के युवा प्रदेशाध्यक्ष मोईन खान पठान, अकोला युवा जिलाध्यक्ष नीतेश चावला, आदि पदाधिकारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई.



Saturday, March 15, 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "राष्ट्रीय प्रतिष्ठित गौरव पुरस्कार समारोह 2025" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.


समारोह में कई जानी मानी हस्तियों एवं विश्व प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

महाराष्ट्र/नाशिक : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दि. 08 मार्च 2025 शनिवार को "राष्ट्रीय प्रतिष्ठित गौरव पुरस्कार समारोह 2025" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज की प्रमुख उपस्थिति में तथा देश की जानि मानी दिग्गज हस्तियो की उपस्थिती में महाराष्ट्र  प्रदेश के नाशिक शहर में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ. इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सैकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनाओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर आयोग के राष्ट्रीय प्रतिष्ठित गौरव अवार्ड, मैडल व राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. 
इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग के महाराष्ट्र प्रदेश नाशिक की इकाई द्वारा किया गया तथा समारोह में मुख्य अतिथि बतौर राजस्थान अलवर से पधारे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता आयोग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा विशेष अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव अशोक छाबड़िया, राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष अमरदीप आपगे, राजस्थान जयपुर से प्रदेश अध्यक्ष रामजीलाल बैरवा तथा गुजरात अहमदाबाद से युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोइन खान पठान उपस्थित थे, तथा समारोह में देश के कोने कोने से पधारे 50 से अधिक हस्तियों एवं सम्मान विभूतियों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई.
भव्य समारोह के प्रथम सत्र में दिप प्रज्वलित एवं गणेश वंदना एवं महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज जी को मलार्पण कर शुरुवात की गई उसके पश्चात प्रत्याशियों को अवार्ड की श्रेणिया जिसमे आदर्श नारी, नारी शक्तिशाली, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पुरस्कार, शैक्षणिक एवं शिक्षा पुरस्कार, सामाजिक गतिविधियाँ एवं कल्याण पुरस्कार, कला एवं संस्कृति पुरस्कार, व्यापार, उद्योग, कंपनी और ब्रांडिंग पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ और संगठन पुरस्कार,आध्यात्मिक पुरस्कार, कवि एवं लेखक पुरस्कार, खेल और एथेलेटिक पुरस्कार, सेलिब्रिटी फैशन और जीवन शैली पुरस्कार, पत्रकारिता पुरस्कार, आदर्श रक्तदान पुरस्कार एवं अन्य विविध श्रेणियों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें 50 सम्मान विभूतियों को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, प्राइड गोल्ड मैडल व राष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया.
समारोह के द्वितीय सत्र में आयोग में जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्तियां की गई. समारोह के तीसरे सत्र में पद्दोनत पदाधिकारियों को आयोग के प्राइड गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के चौथे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया डॉ.संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तथा मवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी देकर लोगो को जागृत किया तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की विस्तृत जानकारी दी.
समारोह के पाचवे सत्र में समारोह में अन्य राज्य एवं जिलो से पधारे सभी आयोग के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यो का आयोग द्वारा शाल श्रीफल और मेमोरियल अवार्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. आयोग के राष्ट्रीय प्रतिष्ठित गौरव पुरुस्कार समारोह 2025 के इस भव्य समारोह का आयोजन आयोग के राष्ट्रीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील पोल, नाशिक जिला अध्यक्ष एडवोवट गोविंद दूधे, शैख नाजिम एवं टीम द्वारा किया गया. कार्यक्रम का अप्रतिम मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर तुषार वाघुले व नेहा वाघुले ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन गोविंद दूधे द्वारा किया गया.









Monday, March 3, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय गौरव पुरुस्कार - NPA 2025" का भव्य प्रतिष्ठित सम्मान समारोह "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष पर महाराष्ट्र के नाशिक जिल्हे में 08 मार्च 2025 को भव्यता के साथ होगा सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय गौरव पुरुस्कार - NPA 2025" का भव्य प्रतिष्ठित सम्मान समारोह "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष पर महाराष्ट्र के नाशिक जिल्हे में 08 मार्च 2025 को भव्यता के साथ होगा सफल एवं सम्पन्न.



विश्व ख्यातिनाम राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में तथा राष्ट्रीय दिग्गज हस्तियों की विशेष उपस्थिति में ऐतिहासिक रहेगा "राष्ट्रीय गौरव प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 2025


नाशिक / महाराष्ट्र : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रम ""राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025" का भव्य प्रतिष्ठित सम्मान समारोह महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित किया जा रहा है, इस भव्य समारोह में IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर विश्व ख्यातिनाम मा.डॉ संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति रहेगी और राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा.श्री सुरेश कुमार व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मा.श्री अशोक छाबड़िया जी की मुख्य उपस्थिति रहेगी साथ ही राष्ट्रीय कोर कमेटी से राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष मा.श्री अमरदीप आपगे तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मा. रामजीलाल बैरवा के साथ देश की कई जानी मानी दिग्गज हस्तिया विशेष अतिथि बतौर अपनी उपस्थिती दर्ज कराएंगे. यह भव्य राष्ट्रीय समारोह 08 मार्च 2025 शनिवार रोज भव्यता के साथ सम्पन्न होने जा रहा है, इस भव्य समारोह का आयोजन IHRSJC की महाराष्ट्र राज्य की नाशिक इकाई से राष्ट्रीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मा.सुनील पोल एवं टिम द्वारा किया गया है, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज ने प्रेस वार्ता में अपने शब्दों में बताया कि इस भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य यह की देश में हर क्षेत्र के हज़ारों, सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनाओ से अपने देश की सेवा के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्य, पक्षी-पशु सेवा के पुण्य कार्य कर संसार मे अपना अमूल्य योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सैकड़ो लोगो ने सीखते हुए प्रेरणा भी ली है, ऐसी महान व पुण्यआत्माओ को इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय मैडल, अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय प्रमाणपत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना ही आयोग का मुख्य उद्देश्य है.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज का कहना है कि जो लोग अपनी निस्वार्थ भावना से ऐसे पुण्य व मानवीय सेवा कार्य करके देश का नाम विश्व मे रोशन करते है ऐसे लोगो को जब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है तो हजारों, सेकड़ो लोग इससे प्रेरणा लेते है और बुराइयों के सभी रास्तों को छोड़ अच्छाइयों के रास्ते चलकर व पूण्य कार्य करके अपने अच्छे कर्मों का निर्माण करते है और डॉ संतोष बजाज ने समाजिक प्रेरणा के लिए IHRSJC के इस भव्य व ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का एक नारा भी दिया है जो कि इस प्रकार है;

"आओ हम सब मिलकर करे मानवता व पुण्यता के काम,
और जीते जी मिलकर करे महा मानव एवं पुण्य आत्माओं का सम्मान".

IHRSJC के इस भव्य सम्मान समारोह में 100 से ज्यादा श्रेणियों के अंतर्गत देश - विदेश तथा अलग अलग क्षेत्रो में अपने मानवीय कार्य व सामाजिक कार्यो से अपने देश का नाम रोशन कर समाज मे अपनी अलग पहचान बना चुके ऐसे लोगो का प्रक्षेपण करने के उपरांत उन व्यक्तियों का इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर IHRSJC के इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2024 में उन सम्मान व पुरुस्कार प्राप्त व्यक्तियों को IHRSJC के यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व राष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

इस भव्य समारोह का हिस्सा बनने के लिए तथा समारोह में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाने के लिए IHRSJC के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें - 7875008008