Friday, November 18, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC की जयपुर इकाई द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत राजकीय कृष्णा हॉस्पिटल में पुत्री के जन्म पर उनके माता-पिता एवं परिजनों का किया गया सम्मान.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC की जयपुर इकाई द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत राजकीय कृष्णा हॉस्पिटल में पुत्री के जन्म पर उनके माता-पिता एवं परिजनों का किया गया सम्मान.

बेटियों को भी बेटों जैसा पूर्ण आदर एवं सम्मान मिलना चाहिए और यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार भी है - डॉ संतोष बजाज.

जयपुर/कोटपूतली : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की जयपुर इकाई द्वारा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में तथा जयपुर के जिलाध्यक्ष श्री शम्भूदयाल खारड़िया जी के नेतृत्व में एवं जयपुर जिलाउपाध्यक्ष श्री रवि शर्मा जी की अगुवाई में दि.18 नवंबर 2022 रोज "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" महा अभियान के अंतर्गत कोटपूतली के राजकीय कृष्णा हॉस्पिटल में पुत्री को जन्म देने पर उनके माता-पिता एवं उनके परिजनों का माला, शाल, श्रीफल एवं मिठाई बाटकर सत्कार व सम्मान के कार्यक्रम के आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर भाजपा नेता धूडसिंह जी उपस्थित थे उन्होंने अपने शब्दों में बताया कि बेटा बेटियों में भेदभाव न रखते हुए बेटियों को भी वही आदर सम्मान प्रदान करना चाहिए जो बेटों को दिया जाता है. इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति में पुलिस सखी रेखा यादव, पुलिस सखी, सुमन जिलोवा तथा अन्य कई गणमान्यों उपस्थित थे. कार्यक्रम अन्य सदस्यो के साथ हॉस्पिटल का सम्पूर्ण स्टाफ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.



Thursday, November 17, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की जयपुर इकाई के तत्वावधान में शुरू हुआ "स्वैच्छिक रक्तदान" अभियान.

 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की जयपुर इकाई के तत्वावधान में शुरू हुआ "स्वैच्छिक रक्तदान" अभियान.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज की प्रेरणा तथा जिलाध्यक्ष श्री शम्भूदयाल खारड़िया के मार्गदर्शन में जिलाउपाध्यक्ष श्री रवि शर्मा द्वारा संचालित "स्वैच्छिक रक्तदान अभियान" को भारी प्रतिसाद.

जयपुर/कोटपूतली : अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज की प्रेरणा तथा जिलाध्यक्ष श्री शम्भूदयाल खारड़िया के मार्गदर्शन में जिलाउपाध्यक्ष श्री रवि शर्मा द्वारा "स्वैच्छिक रक्तदान अभियान" की शुरुवात गुरूवार को "श्री कृष्णा ब्लड बैंक सैन्टर" पर आयोजित किया गया,इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा ने रक्तदान कर शुरूवार की जिसके उपरांत अस्पताल की स्टॉफ व महिला सुरक्षा सखी कार्यकर्ता रेखा यादव ने तथा अन्यं कई लोगों ने रक्तदान कर अभियान को सफल बनाया. अंत मे अस्पताल के निर्देशक डॉ. सतीश यादव व ब्लड बैंक प्रबंधक राजेन्द्र कसाना ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं से भी रक्तदान करने का आह्वान किया. इस शुभअवसर पर भाजपा नेता धुड़सिंह शेखावत, मिन्टु सिंह राजपूत, सोनू विक्रम गुर्जर, एडवोकेट ज्योति शर्मा, सुमन जीलोवा सहित अन्य लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.



Monday, November 7, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतर्राष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज के मार्गदर्शन में आयोग के विदर्भ अध्यक्ष अश्विन विटकरे ने गर्भवती महिला एवं उसकी बच्ची की बचाई जान तथा दिलवाया उसको न्याय एवं उसका हक

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतर्राष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज के मार्गदर्शन में आयोग के विदर्भ अध्यक्ष अश्विन विटकरे ने गर्भवती महिला एवं उसकी बच्ची की बचाई जान तथा दिलवाया उसको न्याय एवं उसका हक


अकोला : 06 नवंबर 2022 रोज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विदर्भ अध्यक्ष अश्विन विटकरे के पास स्थानिक रहवासी एक गर्भवती महिला नाम हर्षा वानखेडे के परिजनों का फोन आया और उन्होने हर्षा की क्रिटिकल स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब है और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में कुछ बड़ी समस्या आ गई है जिसकी वजह से शहर का कोई भी डॉक्टर उसका केस लेने को तैयार नही था और समय बर्बाद होने की वजह से उस महिला और उसके बच्चे की जान खतरे में पड़ गई थी ऐसे में IHRSJC के विदर्भ अध्यक्ष अश्विन विटकरे ने तुरंत आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सेलेब्रिटी मा.ना.डॉ.श्री संतोष बजाज साहेब को फोन करके उनसे इस केस के विषय मे मार्गदर्शन प्राप्त किया जिसके उपरांत तुरंत बताए गए मार्ग पर चलकर कार्यवाही में आगे बढ़ते हुए अश्विन विटकरे ने मुख्य रुग्णालय में वरिष्ठ डॉक्टर से संर्पक कर आगे की अनुवर्ती कार्यवाही करते हुए पूरा दिन उनके साथ रहकर उनकी सहायता कर उनका सही तरीके से इलाज करवाया और उस महिला एवं उसके बच्चे दोनों की जान बचाई. अश्विन विटकरे के इस प्रेरणादायक पूणकार्य पर IHRSJC उनपर गर्व महसूस कर रहा है और सैकड़ों लोग उनके इस पुण्य कार्य से प्रेरणा प्राप्त कर रहे है.


Sunday, November 6, 2022

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा . ना . डॉ . श्री संतोष बजाज जी के सातारा कोल्हापुर दौरे के दौरान विभिन कार्यक्रमो में तथा विभिन्न स्थानों पर विशेष उपस्थिति संग में IHRSJC पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मा . श्री अमरदीप आपगे , पश्चिम महाराष्ट्र मुख्य सचिव मा . श्री बाबासाहेब कुम्भार , पश्चिम महाराष्ट्र मुख्य संगठन सचिव मा.डॉ संतोष डांगे .

 IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा . ना . डॉ . श्री संतोष बजाज जी के सातारा कोल्हापुर दौरे के दौरान विभिन कार्यक्रमो में तथा विभिन्न स्थानों पर विशेष उपस्थिति संग में IHRSJC पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मा . श्री अमरदीप आपगे , पश्चिम महाराष्ट्र मुख्य सचिव मा . श्री बाबासाहेब कुम्भार , पश्चिम महाराष्ट्र मुख्य संगठन सचिव मा.डॉ संतोष डांगे .




Wednesday, November 2, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में शिवचरण उज्जैनकर फाउंडेशन का दूसरा अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में शिवचरण उज्जैनकर फाउंडेशन का दूसरा अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ.

माजी केंद्रीय कानून मंत्री तथा गोवा राज्य के माजी उपमुख्यमंत्री मा.ना.अधि.श्री रमाकांत खलप साहेब जी के साथ देश की कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी मुंख्य उपस्थिति दर्ज कराई.

 

कोल्हापुर/पन्हाळा : महाराष्ट्र के जलगांव जिल्हे के मुक्ताइनगर तहसील के प्रसिद्ध शिवचरण उज्जैनकर फाउंडेशन का दूसरा अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन दि 30 अक्टूबर 2022 रविवार को कोल्हापुर के पन्हाळा स्थित संजीवन नॉलेज सिटी में देश की कई जानी मानी हस्तियों की प्रमुख उपस्थिति में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी प्रमुख उपस्थिति के साथ देश के माजी केंद्रीय कानून मंत्री तथा गोवा राज्य के माजी उपमुख्यमंत्री मा.ना.अधि.श्री रमाकांत जी खलप, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य तथा अध्यक्ष प्रभास कमिटी भारत सरकार मा.डॉ.ज्ञानेश्वर मुळे, पद्मश्री मा.निलिमताई मिश्रा, कोल्हापुर उपजिलाधिकारी मा.श्री गणेश मरकड आदि उपस्थित थे, सम्मेलन में विशेष उपस्थिति बतौर IHRSJC के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मा. श्री अमरदीप आपगे, मुख्य सचिव मा.श्री बाबासाहेब कुम्भार, सातारा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मा.डॉ. संतोष डांगे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. भव्य सम्मेलन के मुख्य आयोजक शिवचरण उज्जैनकर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मा.डॉ शिवचरण उज्जैनकर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया. सम्मेलन का आयोजन 5 सत्रों में किया गया था जिसमें प्रथम सम्मेलन की शुरुवात ग्रंथ दिंडी से की गई उसके उपरांत सम्मेलन का उद्घाटन, कथाकथन, लेखक मुलाखत, कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर किया गया, सम्मेलन में देश से सैकडो लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सम्मेलन को बडे उत्साह के सफल बनाया.





Tuesday, November 1, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की वार्षिक मुंख्य कार्यशाला तथा पदग्रहण समारोह कार्यक्रम सातारा जिले में सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की वार्षिक मुंख्य कार्यशाला तथा पदग्रहण समारोह कार्यक्रम सातारा जिले में सम्पन्न.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ. श्री संतोष बजाज जी की मुख्य उपस्थिति सभी पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.

सातारा/निमसोड : विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की दि. 29 अक्टूबर 2022 शनिवार रोज सातारा जिले के निमसोड तहसील के सिद्धनाथ मंगल कार्यालय में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी की मुंख्य उपस्थिति में वार्षिक मुंख्य कार्यशाला तथा पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ, कार्यक्रम में शुरुवात हिन्दू हृदय सम्राट वन्दनीय छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा का वंदन कर दीपप्रज्वलन कर किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ. संतोष बजाज द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यो को उनके मानवाधिकार उनके मौलिक अधिकारों विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया एवं IHRSJC के भविष्य में होने वाले कार्यक्रमो की योजनाएं बनाई गई, कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर मंच पर आयोग के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मा. श्री अमरदीप आपगे, प्रचार प्रसार डिवेलपमेंट विभाग के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मा.डॉ. श्री विश्वदीप आपगे, उपाध्यक्ष मा. श्री राजेश पवार, प. महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष मा.सौ स्नेहल थोरात सातारा जिलाध्यक्ष मा. श्री प्रशांत देशमुख, सातारा जिला महिलाध्यक्षा मा. सौ अनिता धर्मे उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन सातारा जिल्हे के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. श्री संतोष डांगे, जिला मुंख्य सचिव श्री बाबासाहेब कुम्भार, जिला वाद निवारण अधिकारी श्री कृष्णाथ पाटिल द्वारा किया गया कार्यक्रम में आयोग के 100 से ज्यादा पदाधिकारी एवं सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.