Thursday, December 11, 2025

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई द्वारा प्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत बच्चों को गरम कपडे स्वेटर,मफलर,ब्लँकेट,शाल,कंबल वितरण करके मनाया.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई द्वारा प्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत बच्चों को गरम कपडे स्वेटर,मफलर,ब्लँकेट,शाल,कंबल वितरण करके मनाया.



राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व में आयोग की टीम द्वारा मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकार के सामान्य ज्ञान को जागरूकता अभियान के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है.


महाराष्ट्र/अकोला : दिनांक 10 दिसंबर 2025 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई द्वारा आयोग के प्रसिद्ध उपक्रम "सद्भावना भेंट" के अंतर्गत शहर स्थित संत श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान, देशमुख पेठ, अकोला द्वारा संचालित वै गुरुवर्य भगवत महाराज वारकरी शिक्षण संस्था गुरुकुल देशमुख पेठ में विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर, मफलर, कंबल, शॉल और कंबल वितरित किए गए। यह पुण्य कार्य का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व में तथा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ.संतोष बजाज ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों प्रशिक्षण के तौर पर उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया. कार्यक्रम में अकोला जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश उतांगले अकोला गुरुद्वारा कमेटी से गुरमीत सिंह गोसल, ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में समिति के राम भीरड, प्रशांत पाटिल, नितेश चावला गुरुकुल के शिक्षक एवं आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.



 













No comments:

Post a Comment