Friday, December 23, 2022

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक में आयोग की कराड तालुका महिला अध्यक्षा सौ.सुमन भिसे ने कई महिलाओं को रोजगार हेतु करवाई आर्थिक सहायता.

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक में आयोग की कराड तालुका महिला अध्यक्षा सौ.सुमन भिसे ने कई महिलाओं को रोजगार हेतु करवाई आर्थिक सहायता.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ. संतोष बजाज की संकल्पना "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा" महा अभियान के अंतर्गत हजारों लोगों को मिल रहा है लाभ.


कराड : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी की संकल्पना "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा" इस महा अभियान से प्रेरित होकर कराड महिला अध्यक्षा सौ.सुमन भिसे ने शहर की कई महिलाओं को अपने बलबूते पर खड़े करने के लिए व उनके दैनिक रोजगार हेतु आवश्यकतानुसार सभी को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई ताकि हर महिला उचित आमदनी एकत्रित कर अपने और परिवार के जीवनव्यापन व अच्छी शिक्षा व पालन पोषण के लिए अपना महत्वपूर्ण किरदार अदा कर सके और अपने बच्चो का उज्वल भविष्य निर्माण कर सके. महिलाओं को रोजगार हेतु मिली इस अप्रत्याशित आर्थिक सहायता के लिए सभी महिलाओं ने कराड की महिला अध्यक्षा सौ. सुमन भिसे व सम्पूर्ण अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की टीम का तहे दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.


Thursday, December 22, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज एवं टीम ने न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र का सर्वेक्षण कर व क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर परिसर में हो रही वारदातो का लिया संज्ञान.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज एवं टीम ने न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र का सर्वेक्षण कर व क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर परिसर में हो रही वारदातो का लिया संज्ञान.

डॉ. संतोष बजाज ने क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों को चिडिमारी व छेड़छाड़ की दहशत एवं डर से मुक्ति दिलाने का दिया आश्वासन, क्षेत्र में मोबाइल पुलिस चौकी के साथ दंगा नियंत्रण पुलिस बल व दामिनी पथक भी तैनात.

अकोला/महाराष्ट्र : IHRSJC अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक में आयोग  के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज की अकोला विशेष उपस्थिति में IHRSJC की अकोला इकाई द्वारा न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र का सर्वेक्षण कर पूरे क्षेत्र का जायजा भी लिया और क्षेत्र के रहवासियों को एरिया में बढ़ रही गुंडागर्दी, चिडिमारी, छेड़छाड़ व रेप जैसी वारदातो की दहशत व डर से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया गया, क्षेत्र में गुंडा प्रवर्ति के लोगो की दहशत के चलते क्षेत्र में हर दिन चिडिमारी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप, लूटमार जैसी वारदातों में दिनबदिन वृद्धि हो रही थी जिसकी रोकथाम के लिए दो दिवस पूर्व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के अकोला जिल्हा इकाई की अगुवाई में अकोला जिले के पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को उन गुंडा प्रवर्ति व चिडिमारो की दहशत व डर को खत्म करने के लिए क्षेत्र में पुलिस चौकी लगाने के लिए निवेदन दिया गया जिसको तुरंत प्राथमिकता में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मा. मोनिका राउत मैडम ने 24 घंटो के भीतर ही क्षेत्र में मोबाइल पुलिस चौकी, दंगा नियंत्रण पुलिस बल व दामिनी पाठक तैनात कर दिया गया और प्रथम दिवस ओर ही 5 से 8 चिडिमारो को हिरासत में लिया गया और उनपर कानूनी कार्यवाही भी की गई. पुलिस प्रशासन की इस कड़क कार्यवाही को देखकर तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के हौसलो से क्षेत्र के रहवासियों में धीरे धीरे दहशत खत्म होती देखी जा रही है. 3 वर्षो से अधिक लंबित इस पुलिस चौकी स्थापित के इस कार्य को 24 घंटो में मोबाइल चौकी स्थापित करवाने के इस प्रशसनीय कार्य के लिए न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र वासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक मा.श्री संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मा.मोनिका राउत, पुलिस उपाधीक्षक (गृह) पुलिस मुख्यालय मा.श्री नितिन शिंदे व पुलिस प्रशासन का साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की अकोला इकाई की ओर से महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रशांत पाटिल, महा. रा. मुंख्य सचिव डॉ.श्री कृष्णमुरारी  शर्मा, अकोला जिल्हा अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर, अकोला शहर युवा अध्यक्ष श्री शिव देवकुम्बी, महानगर संयोजक श्री वैभव काकड़ आदि उपस्थित थे.






Wednesday, December 21, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का हुआ असर, IHRSJC की अकोला इकाई के निवेदन पर 24 घंटो के भीतर अकोला के न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात एवं मोबाइल पुलिस चौकी स्थापित.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का हुआ असर, IHRSJC की अकोला इकाई के निवेदन पर 24 घंटो के भीतर अकोला के न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात एवं मोबाइल पुलिस चौकी स्थापित.

IHRSJC के अकोला जिल्हाध्यक्ष श्री संजय ठाकुर के नेतृत्व में न्यू तापड़िया नगर के रहवासियों को चिडिमारी , छेड़छाड़ व गुंडा प्रवर्ति के लोगो से मिली राहत.


अकोला/महाराष्ट्र : आए दिन अकोला के न्यू तापड़िया नगर के क्षेत्र में चिडिमारी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व गुंडागर्दी की घटनाओं में बढोत्तरी देखी जा रही थी, जिसके चलते दिनबदिन क्षेत्र के रहवासियों में दहशत एवं डर का वातावरण बनते जा रहा था. इस बीच क्षेत्र के लोगो ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के अकोला जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर जी से मुलाकात की और क्षेत्र में एक पुलिस चौकी की अति आवश्यकता को व्यक्त करते हुए इस मुद्दे पर गहन चर्चा की गई जिसको ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर ने IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी से इस मुद्दे पर चर्चा की व मार्गदर्शन प्राप्त किया जिसके उपरांत जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर ने IHRSJC के महाराष्ट्र राज्य उपाध्यक्ष श्री प्रशांत पाटिल , राज्य के मुख्य सचिव डॉ.श्री. कृष्णमुरारी शर्मा के विशेष सहयोग व सरंक्षण में क्षेत्र के करीब 100 से ज्यादा लोगो को इकट्ठा कर न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र में चिडिमारी, छेड़छाड़ की घटनाओं व गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए पुलिस चौकी नियुक्त की जाए ऐसा निवेदन दि. 20 दिसंबर 2022 को अकोला के पुलिस अधीक्षक मा.श्री संदीप घुगे साहेब हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मा. मोनिका राउत मैडम को दिया. जिसका संज्ञान लेते हुए 24 घंटो के भीतर ही क्षेत्र में 15 से 20 लोगो का पुलिस बल तैनात किया गया तथा मोबाइल पुलिस चौकी स्थापित की गई जिसको देखते हुए क्षेत्र में चिडिमारी, छेड़छाड़ व गुंडागर्दी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गुंडा प्रवर्ति के लोगो में दहशत का माहौल निर्माण हो गया और 21 दिसंबर 2022 को मोबाइल पुलिस चौकी के प्रथम दिवस पर ही 7 चिडिमार व गुंडा प्रवर्ति के लोगो को हिरासत में लिया गया. न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र के रहवासियों को मिली इस बड़ी राहत पर क्षेत्र के रहवासियों ने IHRSJC के अकोला जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.



 

Monday, December 19, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व ने, महा.राज्य के मुख्य सचिव डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा कुर्डुवाड़ी ज. रेलवेस्टेशन के स्टेशन उपप्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व ने, महा.राज्य के मुख्य सचिव डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा कुर्डुवाड़ी ज. रेलवेस्टेशन के स्टेशन उपप्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम.

स्टेशन उपप्रबंधक द्वारा यात्रियों के साथ असमर्थित एवं दुर्व्यवहार तथा चौकशी काउंटर पर ट्रेन न. 01433 की जानकारी गायब होने के चलते हुई शिकायत व कार्यवाही.


कुर्डुवाड़ी जंक्शन : कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोगके महाराष्ट्र राज्य के मुख्य सचिव डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा अपने परिवारसह कुर्डुवाड़ी जंक्शन के रेल्वे स्टेशन से अपने शहर अकोला आने के  लिए रेल का इन्तेजार कर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि रेल गाड़ी न. 01433 की जानकारी चौकशी काउंटर पर से गायब है और काउंटर पर कर्मचारी के अनुपस्थित होने की वजह से उस गाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों को बहोत परेशानी झेलनी पड़ रही थी और स्टेशन उपप्रबंधक उपस्थित रहने पर यात्रियों द्वारा उनसे गाड़ी के बारे में जानकारी मांगने पर उपप्रबंधक द्वारा यात्रियों से असमर्थित व दुर्व्यवहार किया गया इस मामले को देखते हुए IHRSJC के वरिष्ठ पदाअधिकारी डॉ.कृष्णमुरारी शर्मा ने तुरंत IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ संतोष बजाज जी को इस मामले से अवगत कराया, डॉ. संतोष बजाज द्वारा किये गए मार्गदर्शन में डॉ.कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा स्टेशन उपप्रबंधक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई तथा उनके खिलाफ जैसे ही मंडल रेल प्रबंधक के पास कार्यवाही की और आगे बढ़ रहे थे उसी वक्त तुरंत स्टेशन उपप्रबंधक को अपने कर्तव्यो का बोध हुआ जिसके उपरांत स्टेशन उपप्रबंधक द्वारा माफी मांगी गई और इसके बाद यात्रियों से उनके द्वारा इस प्रकार का असमर्थित व दुर्व्यवहार भविष्य में कभी नही किया जाएगा यह वचन स्टेशन उपप्रबंधक द्वारा याात्रियों को दिया गया. इस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहोचाया गया जिसके बाद तुरंत ही स्टेशन उपप्रबंधक जोश में आकर यात्रियों को हो रही असुविधाओं को सुविधा में परिवर्तित किया, यात्रियों को कार्यवाही के चलते तुरंत मिली सारी सुविधाओ के लिए यात्रियों द्वारा डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का तह दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया.



Sunday, December 18, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2022" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2022" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न

समारोह में कई जानी मानी दिग्गज हस्तियां, IPS ,IAS, फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीयो एवं सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की.

 

कराड/सातारा : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दि. 10 दिसंबर 2022 शनिवार को "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2022" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज की अध्यक्षता में तथा देश की जनि मानी दिग्गज हस्तियो की उपस्थित में महाराष्ट्र के सातारा जिल्हे के कराड शहर स्थित शताब्दी 5 सितारा ऑडिटोरियम में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ, इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर अवार्ड, मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया. 



इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग की पच्छिम महाराष्ट्र इकाई द्वारा किया गया तथा समारोह के प्रमुख अतिथि बतौर इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के दिल्ली जाने माने लाइन प्रोड्यूसर कमल कपूर, मुम्बई से फ़िल्म प्रोड्यूसर विकास इंगले, मराठी फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध एक्टर राहुल पाटिल तथा प्रसिद्ध एक्टर सुयोग गोरे उपस्थित थे. विशेष अतिथि बतौर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इंडियन आर्मी फोर्स कैप्टन गणपतराव घोड़के, प्रसिद्ध डॉक्टर राजेंद्र गोरे, मॉडल सुमिता परमार, आयोग के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव अशोक छाबड़िया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सळगावकर, राष्ट्रीय मुंख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील पोल, महा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ .विश्वदीप आपगे, राष्ट्रीय प्रभारी गंगाधरराव पाटिल, गणेशराव विंचुरकर उपस्थित थे. समारोह के प्रथम सत्र में प्रत्याशियों का सर्वेक्षण कर उनका अनुमोदन उपरांत उनक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पुरस्कार, शैक्षणिक एवं शिक्षा पुरस्कार, सामाजिक गतिविधियाँ एवं कल्याण पुरस्कार, कला एवं संस्कृति पुरस्कार, व्यापार, उद्योग, कंपनी और ब्रांडिंग पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ और संगठन पुरस्कार,आध्यात्मिक पुरस्कार, कवि एवं लेखक पुरस्कार, खेल और एथेलेटिक पुरस्कार, सेलिब्रिटी फैशन और जीवन शैली पुरस्कार, पत्रकारिता पुरस्कार, आदर्श रक्तदान पुरस्कार व विविध श्रेणियों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें करीब 50 से अधिक सम्मान विभूतियों को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया.



समारोह के द्वितीय सत्र में आयोग के साथ जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्तियां की गई. समारोह के तीसरे सत्र में पद्दोनत पदाधिकारियों को आयोग के प्राइड गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के चौथे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया डॉ संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में मानवाधिकार दिवस की विस्तृत जानकारी दी तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की विस्तृत जानकारी दी.



समारोह के पाचवे सत्र में समारोह में पधारे सभी पत्रकार बंधुओं व बहनों का आयोग द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.

इस भव्य अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार समारोह को सफल बनाने के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पच्छिम महाराष्ट्र अध्यक्ष अमरदीप आपगे, परिक्षेत्र मुंख्य महासचिव कृष्णाथ पाटिल, परिक्षेत्र मुंख्य सचिव बाबासाहेब कुम्भार, मुंख्य संगठन महासचिव डॉ संतोष डांगे सातारा, जिल्हा अध्यक्ष प्रशांत देशमुख, जिल्हा कार्यक्रम संयोजक मिलिंद देशमुखे, प्रशांत रत्नपारखी सुशांत सूर्यवंशी, राजाराम जाधव, दिलीप पुस्तके,श्री रुपेश पुंडेकर, प्रविण देशमुखे, रामचंद्र सरगर, अतुल निकाळजे, भरत धांडोरे, बाबासाहेब थोरात, सौ रेश्मा कुंभार, ईश्वर सुगदरे, निरुपमा देशमुख, रामभाऊ साळुंखे, नितीन चन्ने, राजेन्द्र सुर्यवंशी, अक्षय यादव, अंकुश कुंभार, प्रशांत रत्नपारखी, प्रदीप देशमुख, नवनाथ पाटील, कृष्णराज देशमुख, कोळेकर, मयुर शेडगे, सुहास पिसाळ, महेश भिसे, अनिल काळे, वसंत नलवडे, महेश नवले, नंदकिशोर पवार, रुपाली माळी, विक्रम कदम, रुपाली जगदाळे, अनिता धर्मे, सुमन भिसे, सविता शिंदे,कु नेत्राली देसाई आदि पदाधिकारियों व सदस्यो ने अथक परिश्रम किया. कार्यक्रम का मंच संचालन प्राजक्ता नलवाड़े व अमीर दहिवडे ने किया व कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अमरदीप आपगे ने किया.












Tuesday, December 6, 2022

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार सम्मान समारोह 2022" महाराष्ट्र के सातारा जिल्हे के कराड शहर में भव्यता के साथ होगा सफल एवं सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार सम्मान समारोह 2022" महाराष्ट्र के सातारा जिल्हे के कराड शहर में भव्यता के साथ होगा सफल एवं सम्पन्न.

IHRSJC INTERNATIONAL AWARDS 2022

अंतरराष्ट्रीय समारोह में कई जानी मानी दिग्गज हस्तियां, मुख्यन्यायाधीश, IAS, IPS, फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज व समाजिक हस्तिया करेगी शिरकत.

कराड/सातारा/महा : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा इस वर्ष 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य सम्मान समारोह "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार सम्मान समारोह 2022" महाराष्ट्र के सातारा जिल्हे के कराड शहर में शताब्दी (5 सितारा) ऑडिटोरियम में IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तथा कई बड़ी जानी मानी दिग्गज हस्तियां, मुख्यन्यायाधीश, IAS, IPS, फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज व विशेष समाजिक हस्तियों की विशेष उपस्थिति में 10 दिसंबर 2022 शनिवार को सम्पन्न होने जा रहा है, इस भव्य समारोह का आयोजन IHRSJC की पच्छिम महाराष्ट्र की इकाई द्वारा किया गया है, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ संतोष बजाज ने अपने शब्दों में बताया कि इस भव्य समारोह का मुख्य उद्देश्य यह की देश में हर क्षेत्र के हज़ारों, सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनाओ से देश की सेवा के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म कर योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा ली है ऐसे लोगो को IHRSJC द्वारा इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित कर उन्हें प्रतिष्ठित अवार्ड, गोल्ड मैडल, अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर व शाल श्रीफल के साथ सम्मानित करना IHRSJC का मुख्य उद्देश्य है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज का कहना है कि जो लोग अपनी निस्वार्थ भावना से ऐसे पुण्य व मानवीय सेवा कार्य करके देश का नाम पूरे विश्व मे रोशन करते है ऐसे लोगो को जब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है तो हजारों, सेकड़ो लोग इससे प्रेरणा लेते है और बुराइयों के रास्तों को छोड़ अच्छाइयों के रास्ते चलकर अपने अच्छे कर्मों का निर्माण करते है.


IHRSJC के इस भव्य सम्मान समारोह में 100 से ज्यादा श्रेणियों के अंतर्गत अलग अलग क्षेत्रो में अपने मानवीय व सामाजिक कार्यो से देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर अपनी अलग पहचान बना चुके ऐसे लोगो का प्रक्षेपण कर इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर IHRSJC के इस भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 2022 में उन सभी सत्कारमूर्तियो को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. ऐसी जानकारी IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी दी.

Friday, December 2, 2022

IHRSJC RTI सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव धनबीर सिंह द्वारा राजकीय अध्यापिका द्वारा वर्षो से किये जा रहे लाखों रूपये के घोटाले एवं राजकीय दस्तावेजात को नष्ट करने के मामले का सूचना का अधिकार अधिनियम से पर्दाफाश

   IHRSJC RTI सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव धनबीर सिंह द्वारा राजकीय अध्यापिका द्वारा वर्षो से किये जा रहे लाखों रूपये के घोटाले एवं राजकीय दस्तावेजात को नष्ट करने के मामले का सूचना का अधिकार अधिनियम से पर्दाफाश

मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार की ताकत का दिखा असर, राजकीय अध्यापिका होगी सलाखों के पिछे?

 

नागौर/राजस्थान : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय गोटन कि एक शिक्षिका श्रीमति संतोष टाक पत्नी रामेश्वर लाल टाक द्वारा पिछले बीस वर्षो से नियमित रूप से लाखों रूपये के राजकोष के गबन एवं राजकीय दस्तावेजात को नष्ट करने एवं फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजात बनाने का एक बहुत ही गंभीर एवं बड़ा मामला सामने आया है । अखिल भारतीय एक्टिविस्ट मंच एवं लीगल एम्बिट के सहसंस्थापक नम्बरदार राव धनवीर सिंह जो कि पिछले दो दशक से सामाजिक एवं जनहित के कार्य में लगे हुए इनकी टीम को पिछले कोरोना काल में एक शिक्षिका के फर्जी रूप से मुख्यालय से बाहर दुसरे जिले में रहने एवं अपनी दादागिरी से कार्य स्थल पर नहीं आने कि जानकारी मिली थी । राज्य सरकार एवं ग्रह मंत्रालय द्वारा केवल विशेष परिस्थिति को छोड़कर अवकाश देने पर रोक थी तो इनके अवकाश का कारण कि जानकारी सूचना का अधिकार से प्रधानाचार्य द्वारा अवकाश का विशेष परिस्थिति कारण इनका महिला होना एवं घरलू बताया गया , जब रोजाना अप डाउन करने वालें कर्मचारीओं कि जानकारी मांगी तो लोक सूचना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य ने लिखकर दिया कि श्री मति संतोष टाक रोजाना 105 km , 52 इंद्रा विहार जोधपुर से अप डाउन करती है एवं अप डाउन करने का साधन रेल बताया गया , जोधपुर से अप डाउन करना जो कि मुख्यालय से बाहर ही नहीं अपितु जिले से भी बाहर है । श्री राव ने बताया कि दस्तावेजात में हैरानी करने वाली बात यह थी की संतोष टाक रोजाना 100 km अप डाउन करने के बाद भी पिछले लगभग बीस वर्षो से फर्जी HRA ले के राजकोष को नियमित रूप से चुना लगा रही थी | सूचना का अधिकार अधिनियम से प्राप्त दस्तावेजात में पाया गया कि इनके द्वारा केवल HRA ही फर्जी नहीं लिया गया अपितु इनके द्वारा विधि विरुद्ध मेडिकल सर्टिफिकेट से भी लाभ लिया गया | यह प्रमाण पत्र जहाँ से बने है वहां से भी दस्तावेजात मंगवाए गये है जिससे कि यह पता चल सकें कि वहां इस फर्जीवाड़े में इनके साथ कौन शामिल है । श्री राव ने बताया कि इनके द्वारा विद्यालय में प्रस्तुत फिटनेस एवं सिकनेस प्रमाण पत्र जो कि दिनांक 19/8/19 से 20/8/19 था परन्तु उसको बनाने कि दिनांक 05/09/19 थी जो कि इनके द्वारा कार्यग्रहण करने कि दिनांक से 15 दिन बाद कि थी जबकि नियमानुसार फिटनेस देने के बाद ही ड्यूटी ज्वाइन कि जा सकती है |

जब इनके द्वारा किये गये फर्जी HRA एवं राजकोष के गबन कि वसूली हेतु प्रधानाचार्य को लिखा गया तो उन्होंने भी इनके प्रभाव के चलते खानापूर्ति में इनको ही पत्र लिखा और उसकी सफाई में भी श्री संतोष टाक ने माना कि उसने आज तक मुख्यालय पर रहे का कोई प्रमाण नहीं दिया जिसका सीधा सीधा मतलब था उनसे HRA कि वसूली कि जाये परन्तु मामले को रफा दफा कर दिया गया । श्री संतोष टाक कि शिकायत किये जाने से उनको ये अंदेशा हो गया था कि अब कभी भी राजकीय दस्तावेजात कि जांच के आदेश जारी हो सकतें है तो इनके द्वारा 13/3/21 से 26/3/21 तक लिए गये अवकाश एवं उसके प्रार्थना पत्रों को भी बदलकर दुसरे बना दिए जो कि संदेह से परे गंभीर अपराधिक कृत्य है । श्री राव ने बताया कि उक्त शिक्षिका इतनी चालक और प्रभावशाली है कि उसने ना केवल प्रार्थना पत्रों को नष्ट करके दुसरे बना दिए अपितु अपने प्रभाव से दिनांक 11/02/19 से 15/02/19 तक के अवकाश प्रपत्र पर स्वीकृति जिन प्रधानाचार्य से करवाई गयी उन्होंने उक्त विद्यालय में कार्यग्रहण 30/05/19 को किया था . इसके बाबत अन्य कई दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रधानाचार्य द्वारा दिए गये जो इनके द्वारा किये गये अपराधिक एवं राजकोष में गबन कि कृत्य को बिना किसी संदेह के साबित करते है । उक्त गबन कि परतें खुलनी शुरू होते ही श्री मति संतोष टाक उसके पति श्री रामेश्वर लाल टाक एवं उनके रिश्तेदारों ने डराना धमकाना शुरू कर दिया एवं जान से मारने एवं झूठे मुक़दमे कि कथित धमकी देनी शुरू कर दी । हालाँकि श्री राव को राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान कि गयी है परन्तु इनके प्रभाव और रसुक को देखते हुए सभी दस्तावेजात जन मंच पर डाल दिए गये है जिससे कि ये इसको दबा नहीं पायें , इनके विभाग को भी इसके बारे में लिखा जा चूका है एवं राज्य सरकार से भी सुरक्षा बढ़ाने कि अपील कि जाएगी । श्री राव ने बताया कि उक्त मुल्जिमा के द्वारा किये गए राजकोष में गबन एवं राजकीय दस्तावेजों को खुर्द बुर्द करने के अपराधिक कृत्य कि शिकायत श्री मान पवन गोयल जी अतिरिक्त शासन सचिव शिक्षा , श्री गौरव अग्रवाल जी निदेशक शिक्षा विभाग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नागौर , जिला शिक्षा अधिकारी नागौर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को कि गयी है । उनके मांग कि गयी है कि जल्द से जल्द इनके खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज करवाएं एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करके मुझे सूचित करें । श्री मति संतोष टाक ने जिस चालाकी से राजकीय दस्तावेजता को ही नष्ट करके बदल दिया काफी सम्भावना है कि यह जल्द से जल्द VRS भी लेने कि कोशिश करें तो उसको भी रोकने कि अपील उक्त अधिकारीगण से की गयी है ।

श्री राव धनवीर ने बताया कि यदि विभाग कार्यवाही नहीं करता है तो मेरे द्वारा उक्त राजकोष कि वसूली एवं अपराधिक कृत्य के लिए सक्षम न्यायालय में याचिका दायर करके न्याय कि गुहार लगायी जाएगी । इस से पूर्व भी एसडीएम कोटपुतली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य एवं पीइइओ सहित अनेक विधि विरुद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ भी श्री राव द्वारा एफआईआर करवाई जा चुकी है एवं मामले न्यायालय में विचाराधीन है ।