अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर डॉ. संतोष बजाज गोवा में "एक शाम सिंधियत के नाम" व 3 दिवसीय सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमो के होंगे प्रमुख अतिथि.
सुप्रसिद्ध 'माता रुकमणी देवी सामाजिक संस्था' द्वारा गोवा में "एक शाम सिंधियत के नाम" व 27 से 29 फरवरी 2024 तीन दिवसीय सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन.
गोवा : सुप्रसिद्ध 'माता रुकमणी देवी सामाजिक संस्था' द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवा में "एक शाम सिंधियत के नाम" व 3 दिवसीय सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन 27, 28, 29 फरवरी 2024 (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार) को गोवा के प्रसिद्ध जिंजर ट्री रिसोर्ट एंड होटल में किया गया है, इस 3 दिवसीय भव्य सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एंबेसडर डॉ. संतोष बजाज प्रमुख अतिथि बतौर रहेंगे उपस्थित. कार्यक्रमों का आयोजन साई दीपक एम. रोहरा (जग्यासी) राष्ट्रीय अध्यक्ष माता रुकमणी देवी सामाजिक संस्था एवं एडिटर एंड चीफ़ जीवन तरंग पत्रिका एवं न्यूज चैनल एवं इनकी सम्पूर्ण टीम द्वारा किया गया है. तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी देते हुए साईं दीपक रोहरा जग्यासी जी ने बताया कि (इष्टदेव झूलेलाल जी बहराणा साहेब), (सिंधी सत्संग-साध्वी तरूणा दीदी), (सिंधी लोक संगीत - दीदी हीर रोहरा गद्दीनशीन - माता रुकमणी देवी व आशुतोष महादेव मंदिर. उल्हासनगर - मुंबई.), (सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य) का भव्य आयोजन किया गया है.

