विश्व प्रसिद्ध "टाइम्स ऑफ वर्ल्ड" मीडिया , ब्रॉडकास्ट , एडवर्टाइजमेंट & न्यूज़ कंपनी का राजस्थान जयपुर के एक भव्य समारोह में जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में इसके ऑफिसियल लोगो एवं ऑफिसियल बैनर का हुआ लोकार्पण.
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर के मौके पर "टाइम्स ऑफ वर्ल्ड" मीडिया , ब्रॉडकास्ट , एडवर्टाइजमेंट & न्यूज़ कंपनी के कार्यो का शुभारंभ किया जाएगा, कंपनी ने प्रथम वर्ष में भारत के 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है.
राजस्थान/जयपुर : विश्व प्रसिद्ध " टाइम्स ऑफ वर्ल्ड " मीडिया , ब्रॉडकास्ट , एडवर्टाइजमेंट & न्यूज़ कम्पनी भारत सरकार एवं केंद्र सरकार से पंजीकृत व मान्यता प्राप्त है तथा IAF, ISO, UNGM, UASL व QUALITY CANTROL से भी मान्यता प्राप्त है. अब विश्व के साथ साथ जल्द ही भारत मे भी अपने कार्यो का शुभारंभ करने जा रही है हाल ही में राजस्थान जयपुर के एक भव्य समारोह में इस कम्पनी के ऑफिसियल लोगो एवं ऑफिसियल बैनर का जानी मानी हस्तियों की विशेष उपस्थिति में लोकार्पण किया गया इस शुभ अवसर पर कंपनी के चेयरमैन व MD विश्व विख्यात तथा सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज व कंपनी के CEO सुरेश कुमार , कंपनी के VCM अशोक छाबड़िया , कम्पनी के CMO एडवोकेट बाबूलाल यादव , कंपनी के CHRO अमरदीप आपगे , कंपनी के SM गंगाधर राव पाटिल उपस्थित थे. विशेष अतिथि बतौर जयपुर जिल्हा मुख्य न्यायाधीश विनोदकुमार आर्य, IHRSJC आर टी आई सेल के राष्ट्रीय प्रभारी तथा RTI के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकर्ता राव धनबीर सिंह, कोटपूतली प्रधान पंचायत समिति विक्रम सिंह तंवर, राजस्थान प्रशासनिक सेवा हंसराज खारड़िया, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम यादव, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन व पुलिस उप अधीक्षक DYSP वी.पी.सिंह, आर एस झाझरिया जॉइंट डायरेक्टर एजुकेशन डिपार्टमेंट, भारत सरकार से विरचक्र सम्मान प्राप्त रामपाल सिंह तंवर आदि गणमान्य की विशेष उपस्थिती में विश्व प्रसिद्ध "टाइम्स ऑफ वर्ल्ड" मीडिया , ब्रॉडकास्ट , एडवर्टाइजमेंट & न्यूज़ कंपनी का लोकार्पण कर शुभारंभ किया गया, इस शुभ अवसर पर कंपनी के चेयरमैन व MD डॉ . संतोष बजाज ने कंपनी के मल्टी फील्ड, मूल उद्देश्य, विस्तार कार्य, कंपनी का विकास, कंपनी का दुनियाभर में नेटवर्किंग की विस्तृत जानकारी दी साथ ही कंपनी ने भारत मे वर्ष 2022 से वर्ष 2024 तक 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. कपंनी का मुख्यालय महाराष्ट्र के अकोला में है तथा भविष्य में हर जिल्हे में इसके कार्यालय शुरू किए जाएंगे, इस खुश खबर को सुनकर जो लोग रोजगार की तलाश इधर उधर भटक रहे थे उन लोगो मे खुशी एक नई लहर व नए सपने उभरकर सामने आए है . डॉ. संतोष बजाज ने बताया कि देश के लोगो के लिए यह एक सुनहरा मौका है सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित ब्रांड कंपनी के साथ जुड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का और साथ ही बताया कि कंपनी की मुख्य लॉन्चिंग कार्यक्रम जल्द ही दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन कर देश की जानी मानी हस्तियों एवं सेलेब्रिटीज़ की विशेष उपस्थिति में कीया जाएगा.


















