Saturday, September 30, 2023

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शम्भूदयाल खाडिया एवं उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा "बेस्ट प्रोग्राम आर्गेनाइजर 2023 अवार्ड हुए सम्मानित"

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शम्भूदयाल खाडिया एवं उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा "बेस्ट प्रोग्राम आर्गेनाइजर 2023 अवार्ड हुए सम्मानित"


इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड द्वारा अवार्ड, प्रशस्तिपत्र व मैडल देकर किया गया सम्मानित

 

राजस्थान / जयपुर : इंटरनेशनल हुमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के "राजस्थान स्टेट प्राइड अवार्ड समारोह 2023" में प्रदेशाध्यक्ष श्री शम्भूदयाल खाडिया एवं प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा को "बेस्ट प्रोग्राम आर्गेनाइजर अवार्ड" से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित अवार्ड उनके द्वारा किये गए 1 वर्ष कार्यकाल में लगातार अप्रतिम एवं सुपर-डुपर हिट कार्यक्रमो के सफल आयोजन को मद्देनजर रखते हुए प्रदान किया गया. यह अवार्ड समारोह आयोग के राष्ट्रीय मुख्य अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी प्रमख उपस्थिति तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा. श्री सुरेश कुमार जी की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया था. अवार्ड समारोह में राजस्थान प्रदेश से चुनिंदा 51 व्यक्तियों को भी भिन्न भिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया. समारोह का मंच संचालन IHRSJC की गुजरात वलसाड की महिला अध्यक्षा वंदना मिश्रा द्वारा किया गया समारोह को सफल बनाने के लिए गोवा से डॉ.अल्ताफ खान, हरियाणा से मनोज कुमार व शेर सिंह तथा अन्य कई राज्यो से IHRSJC के सैकड़ो पदाधिकारियो व सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Thursday, September 28, 2023

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन का राजस्थान के जयपुर में "IHRSJC गौशाला" का उद्घाटन तथा "अवंतिका सिटी" का भूमिपूजन समारोह संपन्न.

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन का राजस्थान के जयपुर में "IHRSJC गौशाला" का उद्घाटन तथा "अवंतिका सिटी" का भूमिपूजन समारोह संपन्न.


इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के शुभहस्ते फीता काटकर व पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया.

 

राजस्थान / जयपुर: इंटरनेशनल हुमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शम्भूदयाल खाडिया एवं प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा द्वारा IHRSJC गौशाला का उद्घाटन तथा अवंतिका सिटी के भूमिपूजन के भव्य कार्यक्रम का आयोजन दि.15 सितंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर के तहसील जमवा रामगढ गांव निम्बी में आयोजित किया गया था. दोनों ही समारोह IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के शुभहस्ते फीता काटकर व लूज अर्चना करके सम्पन्न किये गए. समारोह में विशेष अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय कार्यकारि अध्यक्ष मा. श्री सुरेश कुमार जी उपस्थित थे. उद्घाटन व भूमिपूजन की पूजा अर्चना आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्योतिषाचार्य श्री ओमनारायण त्रिपाठी जी द्वारा मंत्रोच्चारण करके किया गया. समारोह को सफल बनाने के लिए गाव के सरपंच श्री महेंद्र कुमार मीणा एवं उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया, समारोह को सफल बनाने के लिए IHRSJC की टीम गुजरात से वंदना मिश्रा, गोवा से डॉ. अल्ताफ खान, हरियाणा से मनोज कुमार व शेर सिंह तथा अन्य कई राज्यो से IHRSJC के पदाधिकारियो ने तथा गांव के रहवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.




Monday, September 25, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ. संतोष बजाज जी के राजस्थान एवं दिल्ली दौरे के दौरान जिल्हा कोटपूतली में किया गया भव्य स्वागत.


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ. संतोष बजाज जी के राजस्थान एवं दिल्ली दौरे के दौरान जिल्हा कोटपूतली में किया गया भव्य स्वागत.


कोटपूतली प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा IHRSJC की जिल्हा महिला अध्यक्षा अधि.ज्योति शर्मा एवं टिम द्वारा होटल श्री जी मे भव्य स्वागत एवं मानवाधिकार का प्रबोधन संपन्न.

राजस्थान / कोटपूतली : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ. संतोष बजाज जी का राजस्थान एवं दिल्ली दौरे के दौरान दिनांक 16 सितंबर 2023 रोज राजस्थान के जिल्हा कोटपूतली के स्थानिक होटल श्री जी में जिल्हा इकाई द्वारा भव्य स्वागत एवं उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति में मानवाधिकार प्रबोधन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन कोटपूतली की प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता तथा आयोग की जिल्हा महिला अध्यक्षा एडवोकेट ज्योति शर्मा, एडवोकेट सतवीर पायला व रवि शर्मा द्वारा किया गया. इस शुभ अवसर पर आयोग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा. श्री सुरेश कुमार, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री शम्भूदयाल खाडिया, गुजरात वलसाड की जिल्हा महिला अध्यक्षा सौ. वंदना मिश्रा, सौ. अंजू सिकरवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम नगर अध्यक्षा सौ. उषा मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सर्वप्रथम मा.डॉ.श्री संतोष बजाज एवं पधारे सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छों तथा राजस्थानी पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया गया उसके बाद कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ. संतोष बजाज जी ने के प्रबोधन में मानवाधिकार की सामान्य जानकारी से अवगत कराया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट विकास जांगल ने किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एड. ज्योति शर्मा ने किया इस कार्यक्रम का लाभ कमलेश, सुमन, पूजा, अंजू, मुनि देवी, संगीता संजय शर्मा, वीरेंद्र कसाना, एडवोकेट महेश नरेश, गुगन, आदि लोगो ने लिया.




Saturday, September 23, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा 4 दिवसीय आयोजित विविध एवं भव्य कार्यक्रमो का हुआ सफल समापन.

 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा 4 दिवसीय आयोजित विविध एवं भव्य कार्यक्रमो का हुआ सफल समापन.


मुख्य कार्यक्रम राजस्थान स्टेट प्राइड अवार्ड्स 2023 तथा मानवाधिकार की भव्य कार्यशाला का सैकड़ो सदस्य व लोगो ने लिया लाभ.


राजस्थान /जयपुर : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC की राजस्थान इकाई द्वारा दि. 15,16,17 व 18 सितंबर 2023 को 4 दिवसीय विविध एवं भव्य कार्यक्रमो का आयोजन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूदयाल खाडिया एवं मुख्य उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा किया गया. सभी कार्यक्रम आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज जी प्रमुखता में आयोजित किये गए थे. कार्यक्रमो में विशेष अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार उपस्थित थे तथा विशेष उपस्थिति बतौर राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रामअवतार जी, जैन विश्वभारती यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त वाईस चांसलर तथा टी.वी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर कैलाश चंद भट्ट, राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ओम नारायण त्रिपाठी, विश्व ब्राम्हण महासभा व हेल्पिंग फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ.अनिता मिश्रा, जयपुर की जानी मानी हस्ती, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष धरपाल सिंह तंवर, बलवंत व्यायाम शाला जयपुर के संचालक व संस्थापक सुमेर सिंह राठौड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


कार्यक्रमो की श्रखला में प्रथम दिवस 15 सितंबर को " इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन गौशाला" फिता काटकर के का उद्घाटन किया गया. उसके बाद आयोग द्वारा समर्थित "अवंतिका सिटी" का भूमिपूजन किया गया. उसके पश्चात " इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन के राजस्थान प्रदेश जनसंपर्क कार्यालय" का भी फिता काटकर के उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज के शुभहस्ते किया गया. 


दि.16 सितंबर को जयपुर कूकस के एक तीन सितारा होटेल में "राजस्थान स्टेट प्राइड अवार्ड्स 2023" एवं "मानवाधिकार की भव्य कार्यशाला" का भव्य आयोजन किया गया था जिसमे सैकड़ो पदाधिकारीयो, सदस्यो एवं लोगो ने लाभ लिया. कार्यक्रम के पहले सत्र मानवाधिकार की भव्य कार्यशाला में ग्रेट मोटिवेशनल स्पीकर व आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष बजाज द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को मानवाधिकार कि संक्षिप्त जानकारी तथा इससे जुड़े कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया. दूसरे सत्र में "राजस्थान स्टेट प्राइड अवार्ड्स 2023" समारोह में राजस्थान प्रदेश के उन चुनिंदा सितारो को अवार्ड तथा अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र देकर सन्मानित किया गया जिन्होंने अपने जीवन मे निस्वार्थ भावना से सामाजिक कार्य, पशुसेवा कार्य और मानवतावादी कार्य किये है कार्यक्रम का खूबसूरत मंच संचालन गुजरात के वलसाड जिले की महिला अध्यक्षा वंदना मिश्रा ने किया. कार्यक्रम के अंत मे सभी को मानवाधिकार शपत दिलवाई गई उसके पश्चात राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ.


दि.17 व 18 सितंबर के कार्यक्रमो में प्रथम कोटपूतली में जिला महिला अध्यक्षा अधि.ज्योति शर्मा एवं टीम द्वारा डॉ. संतोष बजाज एवं टीम का भव्य स्वागत तथा मानवाधिकार का मुख्य प्रबोधन आयोजित किया गया. उसके पश्चात "स्कारेड स्पेसेस आर्ट व कल्चरल" का भव्य कार्यक्रम व बंगाली आर्ट व कल्चरल भव्य कार्यक्रम - निर्वाणावन का शुभारंभ डॉ. संतोष बजाज की प्रमुखता में किया गया. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा इन 4 दिवसीय आयोजित भव्य कार्यक्रमो में महाराष्ट्र, मणिपुर, बंगाल, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से अनेक पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सभी कार्यक्रमो को सफल बनाने में माधवी शर्मा, रविंद्र सैनी, सुशील गुप्ता, किशनलाल शर्मा, राजाराम सैनी, मनोज कुमार, शेर सिंह, रवि शर्मा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.












Thursday, September 14, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज जी के राजस्थान एवं दिल्ली दौरे के उपलक्ष्य में विविध भव्य कार्यक्रमो के आयोजन की तैयारियां जोरों शोरो पर.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज जी के राजस्थान एवं दिल्ली दौरे के उपलक्ष्य में विविध भव्य कार्यक्रमो के  आयोजन की तैयारियां जोरों शोरो पर.



1) IHRSJC मानवाधिकार की भव्य कार्यशाला 2) राजस्थान राज्य गौरव सत्कार समारोह 2023. 3) IHRSJC पदग्रहन समारोह 4) IHRSJC गौशाला उद्घाटन समारोह 5) राजस्थान जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटन समारोह 6) अवंतिका सिटी का भूमिपूजन 7) स्कारेड स्पेसेस आर्ट & कल्चरल भव्य कार्यक्रम 8) बंगाली आर्ट & कल्चरल भव्य कार्यक्रम - निर्वाणा 9) द काबुल के परिंदे शो 10) द शादीपुर नाटक उत्सव आदि कार्यक्रमो का होंगा सफल समापन.


दिल्ली & राजस्थान : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन - अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज जी के राजस्थान एवं दिल्ली दौरे के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन राजस्थान प्रदेश इकाई तथा दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा किया गया है. जिसमे 15, 16, 17 व 18 सितंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर एवं अलवर जिले में भव्य कार्यक्रम व समारोह का होगा सफल समापन तथा 19, 20, 21, 22 सितंबर 2023 को दिल्ली में होगा भव्य कार्यक्रम व समारोह का सफल समापन. IHRSJC के राष्ट्रीय मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी कार्यक्रम एवं समारोह की सूची इस प्रकार है,


1) IHRSJC मानवाधिकार की भव्य कार्यशाला.

2) राजस्थान राज्य गौरव सत्कार समारोह 2023.

3) IHRSJC पदग्रहण समारोह.

4) IHRSJC गौशाला उद्घाटन समारोह.

5) राजस्थान जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटन समारोह.

6) भूमिपूजन अवंतिका सिटी. 

7) स्कारेड स्पेसेस आर्ट & कल्चरल भव्य कार्यक्रम.

8) बंगाली आर्ट & कल्चरल भव्य कार्यक्रम - निर्वाणा.

9) 'द' काबुल के परिंदे शो.

10) 'द' शादीपुर नाटक उत्सव.


आदि कार्यक्रमो का आयोजन IHRSJC की टीम द्वारा किया गया है, जिसमे राजस्थान के सभी कार्यक्रमो का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में श्री शम्भूदयाल खाडिया (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष-IHRSJC), श्री राजेश मिश्रा

(राजस्थान प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष-IHRSJC) एव टीम द्वारा किया गया है तथा दिल्ली के कार्यक्रमो का आयोजन IHRSJC के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार तथा राजस्थान प्रदेश जनसम्पर्क अधिकारी श्री अग्निव बनर्जी एवं टीम द्वारा किया गया है. सभी कार्यक्रम एवं समारोह IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी अम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में सफल व सम्पन्न होंगे.












Monday, September 4, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का हुआ असर IHRSJC के पदाधिकारी देराम बिश्नोई ने शिकायतकर्ता मंगलाराम को एक नामी कंपनी में अटके हुए उसके पैसे 28445 रु. वापिस दिलवाए.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का हुआ असर IHRSJC के पदाधिकारी देराम बिश्नोई ने शिकायतकर्ता मंगलाराम को एक नामी कंपनी में अटके हुए उसके पैसे 28445 रु. वापिस दिलवाए.

IHRSJC राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा IHRSJC की टीम द्वारा अनेक पीड़ितों के मामलो का हररोज हो रहा है निपटारा.

राजस्थान/जालौर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन - अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में IHRSJC टीम द्वारा अनेक पीड़ितों के मामलों का निपटारा कर उनको न्याय दिलवाने का कार्य हररोज तत्पर है. ऐसे में राजस्थान के जलौर जिले उपाध्यक्ष श्री देराम बिश्नोई को एक स्थानिक निवासी मंगलाराम की शिकायत प्राप्त हुई जिसमें उल्लेखित था कि एक नमी इंश्योरेंस कंपनी में उनकी पॉलिसी निकाली हुई थी और उस पॉलिसी की उन्होंने सभी EMI भी समय पर भरी हुई है, उस पॉलिसी का टर्म पूरा होने के बाद उनको उस पॉलिसी की जो रक्कम कंपनी से मिलनी थी वह नही दी जा रही थी और उन्हें बहोत घुमाया जा रहा था. इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जिल्हा उपाध्यक्ष देराम बिश्नोई ने इस मामले के विषय मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज जी से चर्चा की ओर उनके द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन के माध्यम से देराम बिश्नोई ने उस नामी कंपनी से पॉलिसी की रक्कम 28445.05 रू. का चेक शिकायतकर्ता मंगलाराम को दिलवाया. IHRSJC के माध्यम से शिकायतकर्ता मंगलाराम को मिले न्याय बाबत उसने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय आयोग तथा जलौर के जिला उपाध्यक्ष देराम बिश्नोई का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया.