अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के "राजस्थान जनसंपर्क कार्यालय" एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन समारोह, समीक्षा बैठक एवं 4 सत्रीय कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज एवं राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड की प्रमुख उपस्थिति में भव्यता से हुआ समापन.
समीक्षा बैठक में अपने अधिकारों की जागरूकता के लिए तथा मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों को राजस्थान के हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए भविष्य की परियोजना, कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2025 के भव्य कार्यक्रम को जयपुर में सफलता के साथ संपन्न करने की घोषणा की गई.
राजस्थान/जयपुर : अंतरराष्ट्रीय मनवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज के नेतृत्व, परवानगी व इनके कर कमलों से तथा राजस्थान के प्रसिद्ध समाजसेवी व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री रामजीलाल बैरवा के अथक प्रयत्नों से "राजस्थान जनसंपर्क कार्यालय" एवं "लोक शिकायत निवारण केंद्र" का उद्घाटन दिनांक 13 मई 2025 मंगलवार को जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनैशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज एवं राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मा.सुरेश कुमार के शुभहस्ते किया गया. कार्यक्रम का आयोजन 6 सत्रो में किया गया जिसके प्रथम सत्र में कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और आयोग व कार्यालय चालन की संपूर्ण जानकारी दी गई. दूसरे सत्र में पधारे सभी सदस्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मानवाधिकारो व अपने मौलिक अधिकारों को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए आयोग के कार्यप्रणाली एवं अन्य कई मुद्दों पर चर्चाएं की गई. तीसरे सत्र में नए संगठन "भारतीय दिव्यांग आयोग" के राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड की घोषणा की गई. चौथे सत्र में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गय. पांचवें सत्र में "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2025" के भव्य कार्यक्रम को जयपुर में सफलता के साथ संपन्न करने की घोषणा की गई और छठवें सत्र मे अल्पाहार के साथ आभार प्रदर्शन प्रदेश मुख्य महासचिव भंवरलाल बैरवा (से.नि. आई.ए.एस) द्वारा किया गया. कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जयश्री शर्मा व प्रसिद्ध समाजसेविका ललिता सोनी उपस्थित रही और रामेश्वर गोठवाल आरटी लेखा अधिकारी पीडब्ल्यूडी), रूप नारायणजी (आरटी मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी), किशन लाल बैरवा (रिटा. सिद्धांत), प्रहलादजी सिविल ठेकेदार, किशोरजी राजपूत;राजकुमार जैन, मुलायम सिंह मीना, जयदीप, अनिल मिश्रा, नीटू नागर, महेश महावर, शंभू सैनी , सुरज्ञान मीना, जसवन्त मीना, उधम सिंह मीना, रवि लोधवाल, आशीष, करण बैरवा, राम लाल, डेराज शिघ, हेमन्त गौतम, हेमन्त मीना, मोहित गुप्ता, रामप्रसाद खटीक, शिरा लाल बैरवा सपना मीना, चेतन मीना आदि सदसगणो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम सफल बनाया.


