Tuesday, January 31, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के गुजरात राज्य के मुख्य महासचिव मोइन खान ने एक गरीब महिला का अस्पताल में 15 दिन से चल रहे इलाज का खर्चा करीब 1.75 लाख आयोग के माध्यम से माफ करवाया.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के गुजरात राज्य के मुख्य महासचिव मोइन खान ने एक गरीब महिला का अस्पताल में 15 दिन से चल रहे इलाज का खर्चा करीब 1.75 लाख आयोग के माध्यम से माफ करवाया.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ संतोष बाजाज नेतृत्व में IHRSJC की टीमो द्वारा दररोज सैकड़ो लोगों को आरोग्य क्षेत्र में मदद पहोचाने का मानव सेवा कार्य तत्पर है


अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद के एक अस्पताल में एक गरीब महिला नसीम बानो का कमर की तकलीफ़ ओर Pulmonary disease व Pulmonary blood Cysts की गंभीर तकलीफ़ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया ओर नसीम बानो का ऑपरेशन भी कीया गया दोनों गंभीर बीमारीयो की वजह से अस्पताल रोजाना खर्च 10 हजार से 11 हजार का हो रहा था आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने की वजह से नसीमा बानो का इलाज संभव नहीं था जिसके बाद मित्र सम्पर्क के माध्यम से नसीमा बानो के बेटे ने 18 जनवरी 2023 अहमदाबाद रहवासी IHRSJC के गुजरात राज्य के मुंख्य महासचिव मोइन खान से सम्पर्क कीया ओर मोइन खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.डॉ संतोष बजाज के मार्गदर्शन में अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी एवं डॉक्टरों से बात की और पूर्ण जानकारी देते हुए अस्पताल से मरीज के बिल माफ करने का अनुरोध किया, जिसके बाद मोइन खान की सारी बात समझ कर अस्पताल से मोइन खान को अगले दिन फोन करके जानकारी दी गई की अस्पताल की तरफ से नसीमा बनो रोज लगने वाला करीब 11 हजार का सारा खर्च माफ कर दिया गया है और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही रखी जा रही है. IHRSJC के अनुरोध पर अस्पताल के वरिष्ठों द्वारा इस मानवतावादी कार्य के IHRSJC द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया तथा मरीज नसीमा बनो एवं उनके पुत्र द्वारा मोइन खान एवं सम्पूर्ण IHRSJC का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया.



 

Tuesday, January 17, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के मुम्बई के जिल्हाध्यक्ष डॉ. प्रकाश गिडवानी एवं टीम द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मुंबई के ओशीवारा क्षेत्र में यातयात नियम जागरूकता अभियान चलाया गया.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग - IHRSJC के मुम्बई के जिल्हाध्यक्ष डॉ. प्रकाश गिडवानी एवं टीम द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मुंबई के ओशीवारा क्षेत्र में यातयात नियम जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस साप्ताहिक अभियान में डॉ. प्रकाश गिडवानी के साथ ACP डि.एन. माने, सीनियर PI दिलीप भोसले एवं अन्य अधिकारियों द्वारा यातयात के नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही को दिया गया अंजाम.

 

मुम्बई/ओशिवारा : दिनांक 17 जनवरी 2023 मंगलवार रोज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC के मुम्बई के जिल्हाध्यक्ष डॉ. प्रकाश गिडवानी एवं टीम द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मुंबई के ओशीवारा क्षेत्र में यातयात नियम जागरूकता साप्ताहिक अभियान चलाया गया इस अभियान में IHRSJC की मुम्बई टीम द्बारा यातायात नियमो की जागरूकता के लिए नियमो के पोस्टर्स बनाकर ओशिवारा क्षेत्र में सिग्नल चैराहो पर लोगो को यातयात नियमो से अवगत कराया गया तथा प्रशासन ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कानूनी कार्यवाही कर दंडित किया गया. इस अभियान में ACP डि.एन. माने, सीनियर PI दिलीप भोसले, अंबोली थाने के सीनियर PI बंसोड, यातायात पुलिस API रजवाड़े अपनी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक में आयोग की मुंबई इकाई की तरफ से श्याम लालवानी, सुरेश फतवानी, प्रकाश गोवलानी, श्रीमती पामिला हिंगोरानी, गणेश राव, अजीत राव आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.




Sunday, January 1, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा अकोला के डॉ.अतुल कलपांडे एवं डॉ.अनूप अग्रवाल हुए "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2022" से सम्मानित.l

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा अकोला के डॉ.अतुल कलपांडे एवं डॉ.अनूप अग्रवाल हुए "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2022" से सम्मानित.


IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज एवं फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर कमल कपूर की प्रमुख उपस्थिति में डॉ.अतुल कलपांडे को "बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2022" तथा डॉ.अनूप अग्रवाल को "बेस्ट हेल्थ सर्विसेज अवार्ड 2022" प्रदान.


 

अकोला : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2022" जो कि हाल ही में कराड स्थित 5 स्टार ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ और इस भव्य समारोह में अकोला के प्रसिद्ध डॉक्टर्स - डॉ.अतुल कलपांडे को "बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2022" तथा डॉ.अनूप अग्रवाल को "बेस्ट हेल्थ सर्विसेज अवार्ड 2022" से सम्मानित किया गया. आरोग्य के क्षेत्र में इनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान तथा इनके द्वारा किये गए मानवतावादी प्रेरणादायक कार्यो व निस्वार्थ जनसेवा कार्यो को मद्देनजर रखते हुए तथा इनके नामांकन की प्रक्रिया एवं वर्क प्रोफइल के सत्यापन के उपरांत इन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया, यह प्रतिष्ठित अवार्ड 10 दिसंबर 2022 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को सम्पन्न हुए मुंख्य कार्यक्रम में इनकी अनुपस्थिति के कारण 31 दिसंबर 2022 को अकोला के मुंख्य प्रशासनिक कार्यालय पर आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज एवं दिल्ली से पधारे फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर कमल कपूर के शुभहस्ते प्रदान किया गया. इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश व जनता के हित मे सेवाकार्य तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, आरोग्य सेवा कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो का सर्वेक्षण कर तथा नामांकन एवं उनके वर्क प्रोफइल के सत्यापन कर आयोग द्वारा इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड, गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विदर्भ अध्यक्ष अश्विन विटकरे, अकोला जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, शहर युवा अध्यक्ष शिव देवकुम्बी आदि उपस्थित थे.