Sunday, May 29, 2022

IHRSJC - अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की सातारा जिले की मासिक बैठक एवं मानवाधिकार की कार्यशाला संपन्न

IHRSJC - अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की सातारा जिले की मासिक बैठक एवं मानवाधिकार की कार्यशाला संपन्न

सातारा: 29 मै 2022 रोज IHRSJC - अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.डॉ.श्री संतोष बजाज सर के मार्गदर्शन में तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मा डॉ श्री विश्वजीत आपगे और पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मा श्री अमरदीप आपगे इनकी विशेष उपस्थिती में मई महीने की मासिक बैठक एवं मानवाधिकार की कार्यशाला का आयोजन सातारा जिल्हा तालुका कराड स्थित हॉटेल ग्रीन पार्क में सफलता के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुवात हाल ही में भारतीय सेना के लद्दाख में हुए वाहन हादसे में जिन सैनिको को वीरमरण गति प्राप्त हुई उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया. उसके उपरांत इस मासिक बैठक व कार्यशाला में नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यो को IHRSJC की कार्यप्रणाली, नियम व विनियमो की विस्तारक जानकारी दी गई तथा मानवाधिकार की सामान्य जानकारी व मानवाधिकार के क्षेत्र में किस प्रकार से कार्य किया जाता है और जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निवारण कर उनको न्याय दिलवाने का कार्य किस प्रकार किया जाता है इसका विशेष प्रशिक्षण देकर सुप्रशिक्षित किया गया, इस कार्यशाला में कु नेत्राली देसाई को एक प्रसिद्ध संस्था द्वारा मिले सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुरुस्कार के उपलक्ष्य में उनका IHRSJC की तरफ से सत्कार किया गया. इसके उपरांत IHRSJC के भविष्य में होने वाले कार्यक्रमो एवं नव उपक्रमो की चर्चा कर उन्हें सफल करने की योजनाए बनाई भी बनाई गई. इस मासिक बैठक व कार्यशाला का आयोजन IHRSJC के सातारा जिल्हा मुख्य वाद निवारण अधिकारी के.एम पाटील द्वारा किया गया व विशेष सहयोग पश्चिम महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा सौ.स्नेहल थोरात ने किया. एवं इस कार्यशाला में श्री सुशांत सुर्यवंशी-पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष, श्री रुपेश पुंडेकर-सल्लागार पश्चिम महाराष्ट्र, सौ अनिता धर्मे-सातारा महिला जिल्हाअध्यक्षा, श्री प्रशांत देशमुख-सातारा जिल्हा अध्यक्ष, डॉ श्री संतोष डांगे-कार्यकारी अध्यक्ष सातारा जिल्हा, श्री नितीन यादव-सातारा जिल्हा उपाध्यक्ष, श्री मिलिंद देशमुखे- जिल्हा कार्यक्रम संयोजक सातारा, श्री कृष्णराज देशमुख.संयोजक सातारा जिल्हा, श्री के एम पाटील-मुंख्य वाद निवारण अधिकारी सातारा जिल्हा, श्री अक्षय यादव-मुख्य संयोजक सांगली जिल्हा, श्री बाबासाहेब कुंभार-मुख्य सचिव खटाव तालुका, श्री महेश तांबवेकर- मुख्य जनसंपर्क अधिकारी खटाव तालुका, सौ सविता शिंदे- पाटण तालुका महिला अध्यक्षा, सौ सुमन भिसे-कराड तालुका महिला अध्यक्षा, कु.नेत्राली देसाई-कराड तालुका महिला उपाध्यक्षा, श्री अंकुश कुंभार-कराड तालुका उपाध्यक्ष, सौ लता घोडके- सक्रिय सदस्य, श्रीमती सुरेखा मंडले- सक्रिय सदस्य एवं आदि पदाधिकारी व सदस्यगणो ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई.

Thursday, May 5, 2022

तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक सहित छह पुलीस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी , IHRSJC के RTI सेल के राष्ट्रीय इन्चार्ज एवं RTI वरिष्ठ कार्यकर्ता राव धनबीर सिंह की सफलता.



कोटपूतली : अदालत ने एक आरटीआई वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले में तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट से जारी किया है । गौरतलब है कि परिवादी आरटीआई कार्यकर्ता राव धनवीर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा के समीप पुलिस द्वारा उसकी कार को रुकवा कर मारपीट करने का परिवाद न्यायालय में दायर किया था । जिस पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक उमेन्द्र सिंह रघुवंशी , ASI राजेश कुमार यादव व जयसिंह , हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह व कबूलचंद तथा गनमैन सिकंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रसंज्ञान लेकर गिरफ्तारी वारंट से आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे । आरोपियों द्वारा प्रसंज्ञान आदेश के विरुद्ध अपीलीय अदालत एडीजे कोर्ट में निगरानी पेश कर अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई । एडीजे कोर्ट क्रम संख्या 1 में इस संबंध में प्रस्तुत अलग निगरानी याचिकाओं को अस्वीकार कर अधीनस्थ अदालत के आदेश की पुष्टि कर दी गई है । अतिरिक्त न्यायाधीश मीनाक्षी अग्रवाल ने न्यायालय के आदेश के अनुसरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध उक्त आदेश की पालना में दिनांक 04 मई 2022 उपरोक्त सभी छह आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी होकर थाना अधिकारी पुलिस थाना प्रागपुरा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान को आदेश पालन हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं ।

Wednesday, May 4, 2022

IHRSJC की सातारा यूनिट टीम हुई "बेस्ट टीम ऑफ 2021" के अवार्ड से सम्मानित


IHRSJC की सातारा यूनिट टीम हुई "बेस्ट टीम ऑफ 2021" के अवार्ड से सम्मानित

IHRSJC के राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय गौर सम्मान समारोह 2022 के भव्य कार्यक्रम में सातारा यूनिट टीम को विशाल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.


सातारा : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का हाल ही में सातारा में सम्पन्न हुए "राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह 2022" भव्य अवार्ड कार्यक्रम में IHRSJC की सातारा यूनिट टीम को "बेस्ट टीम ऑफ 2021" के अवार्ड से सम्मानित किया गया यह अवार्ड सातारा टीम के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा किते गए सामाजिक कार्य, जनसेवा कार्य, मानवीय कार्य तथा IHRSJC व मानवाधिकार के प्रचार प्रसार एवं जनजागृति कार्यक्रमो को मद्देनजर रखते हुए IHRSJC के गवर्निंग बोर्ड के राष्ट्रिय अध्यक्ष मा.डॉ. संतोष बजाज, राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव मा.श्री अशोक छाबड़िया, राष्ट्रिय मुंख्य सचिव मा.श्री सुरेश कुमार सम्पूर्ण राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड द्वारा दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में सातारा टीम को विशाल ट्रॉफी देकर व सम्पूर्ण टीम का शाल पहनाकर सम्मानित किया गया .इस शुभ अवसर पर IHRSJC के राष्ट्रीय मुंख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री बाबूलाल यादव , RTI सेल के राष्ट्रीय इन्चार्ज श्री रावसाहेब धनबीर सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा सौ.ऐश्वर्या सलगावकर, सीनियर सिटीजन सेल के राष्ट्रीय इन्चार्ज श्री गंगाधरराव पाटिल आदि दिग्गज हस्तियां एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे तथा "बेस्ट टीम अवार्ड 2022" की विशाल ट्रॉफी को स्वीकारने के लिए सातारा यूनिट की सम्पूर्ण टीम उपस्थित थी यह प्रतिष्ठित अवार्ड को स्वीकारने के उपरांत IHRSJC सातारा की सम्पूर्ण टीम प्रफुल्लित हो गई व सम्पूर्ण टीम में हर्षोल्लास व उत्साह का माहौल बन गया . सातारा टीम हमेशा ऐसे ही सरहानीय कार्य कर IHRSJC का नाम विश्व मे रोशन करते रहेंगे ऐसा वचन सातारा यूनिट टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.डॉ. संतोष बजाज एवं राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड को दिया गया।