Sunday, April 16, 2023

IHRSJC के RTI सेल के राष्ट्रीय प्रभारी राव धनबीर सिंह द्वारा गुरुग्राम के जिल्हाधिकारी (IAS) एवं उप रजिस्ट्रार सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज.

 IHRSJC के RTI सेल के राष्ट्रीय प्रभारी राव धनबीर सिंह द्वारा गुरुग्राम के जिल्हाधिकारी (IAS) एवं उप रजिस्ट्रार सहित अन्य  अधिकारियों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज.

भारतीय साक्ष्य अधिनियम तथा चीनी एप (कैम स्कैनर) के इस्तेमाल पर देश मे पहली बार दर्ज हुई IAS अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज.


कोटपूतली/गुरुग्राम/हरियाणा : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के RTI सेल के राष्ट्रीय प्रभारी राव धनबीर सिंह द्वारा हरियाणा गुरुग्राम के सरस्वती कुंज सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड के चेयरमैन तथा गुरुग्राम के जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उनके विरुद्ध चाही गई सूचना भारतीय साक्ष्य अधिनियम (इंडियन एविडेंस एक्ट) के बजाय सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अवधारित कर भेजने का आरोप लगाया है साथ ही प्रतिबंधित चीनी एप 'कैम स्केनर' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है ज्ञात रहे कि समिति के चेयरमैन IAS अधिकारी निशांत यादव हैं और वे गुरुग्राम के वर्तमान कलेक्टर भी हैं. कोटपूतली जिले में वरिष्ठ आरटीआई एक्टिविस्ट तथा IHRSJC के RTI सेल के राष्ट्रीय प्रभारी राव धनवीर सिंह ने कोटपूतली स्थानीय पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उन्होंने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 76 के तहत प्रमाणित प्रतिलिपि चाहने बाबत समिति में आवेदन किया था, किन्तु लंबा वक्त बीतने के बाद भी आवेदन का निस्तारण नहीं किया गया. आरोप है कि जब विधिक नोटिस भेजा गया तो कार्मिकों ने मूल आवेदन का अवलोकन किए बगैर भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बजाय सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अवधारित कर जवाब पत्र भिजवा दिया. किन्तु जब पत्र को देखा गया तो भारत सरकार द्वारा देश मे प्रतिबंधित चीनी एप 'कैम स्केनर' का वाटरमार्क अंकित पाया गया, जो की देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए खतरा है और इसी कारण उसे 29 जून 2020 को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया जा चुका है. आरोप है कि इसकी सूचना समिति के चेयरमैन को दी, किन्तु उन्होंने समिति के कार्मिकों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की. परिवादी ने उक्त मामले की सूचना स्थानीय एस.डी.एम व मंडल को दी और पुलिस ने एसडीएम द्वारा भेजी गई मूल प्रति के आधार पर राव धनवीर सिंह की ओर से समिति के चेयरमैन निशांत यादव सहित समिति के उप रजिस्ट्रार यशपाल दहिया व नकल प्रभारी सचिन कुमार विरमानी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.


Sunday, April 9, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज एवं अकोला टीम ने प्रसिद्व व्याख्यानकर्ता एवं प्रखर देशभक्त मा.श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ से की विशेष मुलाकात.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज एवं अकोला टीम ने प्रसिद्व व्याख्यानकर्ता एवं प्रखर देशभक्त मा.श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ से की विशेष मुलाकात.

IHRSJC की अकोला इकाई द्वारा श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ से राष्ट्र प्रथम एवं कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई विशेष चर्चा.

 

अकोला/महाराष्ट्र : "राष्ट्र जागृति मंच" द्वारा राष्ट्र भक्ति की जागरूकता के लिए अकोला महानगर में पहली बार प्रसिद्ध व्याख्यान कर्ता व अखंड भारत की नींव रखने वाले प्रखर देशभक्त मा.श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी के जाहिर व्याख्यान का भव्य आयोजन किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी एम्बेसडर मा.डॉ.संतोष बजाज जी को विशेष अतिथि बतौर आमंत्रित किया गया. भव्य कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगो ने उपस्थित होकर हिन्दू एकता का उदाहरण पेश किया और व्याख्यान का लाभ लिया कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत अकोला के एक स्थानिक होटल में मा.श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ से आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी एम्बेसडर मा.डॉ.संतोष बजाज एवं टीम श्री प्रशांत पाटिल उपाध्यक्ष (महा.रा.), श्री अश्विन विटकरे (विदर्भ अध्यक्ष), श्री संजय ठाकुर (अकोला जिलाध्यक्ष),डॉ. सतीश उटांगळे (अकोला जिला प्रभारी शिक्षा विभाग) ने विशेष मुलाकात की गई जिसमें 'राष्ट्र प्रथम' एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई.