Monday, March 27, 2023

अकोला जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा आयोजित "सर्व रोगनिदान, सामान्य सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच एवं मुफ्त औषधि वितरण" मार्च महीने की 12 मासि महाशिबिर को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, सैकडो लोगो ने लिया इस महाशिबिर का लाभ.

अकोला जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा आयोजित "सर्व रोगनिदान, सामान्य सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच एवं मुफ्त औषधि वितरण" मार्च महीने की 12 मासि महाशिबिर को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, सैकडो लोगो ने लिया इस महाशिबिर का लाभ.

अन्य जिलों एवं तालुकाओ से भी महाशिबिर का लाभ लेने के लिए उमड़े लोग, आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज एवं अकोला इकाई द्वारा यह 12 मासि महाशिबिर हर माह के आखरी रविवार पर रहती है आयोजित


अकोला/महाराष्ट्र : 26 मार्च 2023 रविवार को आयोग के मुख्यालय पर आयोजित 12 मासि महाशिबिर को सफलता के साथ लोगो का मिला जबरदस्त प्रतिसाद, अकोला जिले के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा ""सर्व रोगनिदान, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं मुफ्त औषधि वितरण" 12 मासि महाशिबिर" का आयोजन फरवरी माह के आखरी रविवार से शुरू किया गया है, यह 12 मासि महा शिबिर हर महीने के आखरी रविवार पर आयोग के मुख्यालय पर होती है आयोजित. इस मार्च महीने की 12 मासि महाशिबिर की शुरुवात सभी डॉक्टरर्स टीम द्वारा भगवान धन्वंतरि जी की प्रतिमा की पूजा करके व उन्हें पुष्प मालार्पण करके की गई. इस महाशिबिर मे सर्व प्रकार के रोग निदान, सम्पूर्ण सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा जाँच उपरांत मरीज को डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सारी औषधियां भी आयोग की "औषधि बैंक" द्वारा फार्मासिस्ट की उपस्थिति में मुफ्त में दी गई. महाशिबिर में सार्वजनिक मांग पर इस महीने विशेष तौर पर दांतो की जांच व आंखों की जांच का भी आयोजन किया गया था जिसमे आंखों की जांच उपरांत जरूरतमंद लोगो को नंबर के चश्मे भी निःशुल्क में वितरित किये गए. इस मार्च महीने की 12 मासि महाशिबिर का लाभ अकोला वासियो के साथ साथ अन्य जिलों एवं तालुकाओ से भी पधारे सैकड़ो लोगो ने लिया. महाशिबिर में विशेष डॉक्टर्स की टीम जिसमें डॉ.रोशन जाधव (MD. SCH), डॉ. पूजा इरतकर (MD.SCH), डॉ.मंगेश फडनिस(MDS), डॉ.कृष्णमुरारी शर्मा (RMO आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल), डॉ. राहुल होतवानी (MD-SCH), डॉ.सतीश उटांगळे (BAMS), राजेश सितलानी (ऑप्थमोलीजिस्ट टेक्नीशियन) ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाए दी तथा इस 12 मासि महाशिबिर को सफल बनाने के लिए आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष बजाज, शिबिर प्रभारी प्रशांत पाटिल(उपाध्यक्ष मा.राज्य), अश्विन विटकरे (विदर्भ अध्यक्ष), संजय ठाकुर (अकोला जिलाध्यक्ष), औषधि बैंक प्रभारी शिवा देवकुंभी (अकोला शहर अध्यक्ष), सिद्धार्थ तायड़े (अकोला जिलाउपाध्यक्ष), योगेश घोघरे (जिला जनसंपर्क अधिकारी), सामाजिक कार्यकर्ता रेखा जी, भावना जी, प्रसन्नजीत आदि पदाधिकारी व सदस्यो ने अथक प्रयास किये. अप्रैल महीने की महाशिबिर आखरी रविवार 30 अप्रैल को आयोजित रहेगी इस 12 मासि महाशिबिर का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने के आवाहन आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज एवं अकोला इकाई टीम द्वारा किया गया है.






Wednesday, March 15, 2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरस्कार समारोह 2023" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरस्कार समारोह 2023" भव्यता के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.

इस भव्य समारोह में कई जानी मानी दिग्गज हस्तियां फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीयो एवं सामाजिक हस्तियों ने की शिरकत.

 

जलगांव/महाराष्ट्र: विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का दि. 12 मार्च 2023 रविवार को "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरस्कार समारोह 2023" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज की अध्यक्षता में तथा देश की जनि मानी दिग्गज हस्तियो की उपस्थित में महाराष्ट्र के जलगांव जिल्हे के विश्व प्रसिद्ध गांधी तीर्थ जैन हिल्स के कस्तूरबा 5 सितारा ऑडिटोरियम में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ, इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा महिला सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसी सेकड़ो महिलाआए है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसी महिलाओ को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर अवार्ड, मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया. 

इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग की उत्तर महाराष्ट्र इकाई द्वारा किया गया तथा समारोह के प्रमुख अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार, मुंख्य अतिथि बतौर प्रसिद्ध सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रार्थना मेश्राम, विशेष अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव अशोक छाबड़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांतिलाल चव्हाण, फ़िल्म सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिल्ली से पधारे कमल कपूर, सीनियर सिटीजन विभाग के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष गणेशराव विंचुरकर, गोवा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तारी, पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष अमरदीप आपगे उपस्थित थे. समारोह के प्रथम सत्र में प्रत्याशियों का सर्वेक्षण कर उनका अनुमोदन उपरांत "नारी शक्तिशाली अवार्ड", सशक्त नारी अवार्ड, आदर्श नारी अवार्ड, प्रेरक नारी अवार्ड इन राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार व विविध श्रेणियों के तहत "राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें करीब 50 महिलाओ को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया.

समारोह के द्वितीय सत्र में आयोग के साथ जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्तियां की गई. समारोह के तीसरे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया डॉ संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की विस्तृत जानकारी दी तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की विस्तृत जानकारी दी. समारोह में देश के अलग अलग राज्यो से सैकड़ो पदाधिकारीयो ने कार्यक्रम में भाग लिया.

इस भव्य राष्ट्रीय महिला गौरव पुरुस्कार समारोह का आयोजन आयोग के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव अशोक छाबड़िया व उत्तर महाराष्ट्र की महिला अध्यक्षा डॉ मोहिनी उपासनी द्वारा किया गया. समारोह हो सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के सुरेश वेलिस, बलाकृष्ण नाडार, नारायण कुमावत, नितिन शेलार, ऋषि गरुड़, यश जगताप, कोमल गोसावी, विजय पाटिल, दिलीप पाटिल, गोरख पारधी, रामराव देशमुख, विजय गवली, वैभव बाबर आदि पदाधिकारियों व सदस्यो ने अथक परिश्रम किये. कार्यक्रम का मंच संचालन शुभांगी बडगुजर द्वारा किया गया व कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. मोहिनी उपासनी ने किया.








👇 WATCH VIDEO 👇


Wednesday, March 8, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरुस्कार सम्मान समारोह 2023" रविवार 12 मार्च को महाराष्ट्र के जलगांव जिल्हे के प्रसिद्ध गांधी तीर्थ, जैन हिल्स में भव्यता के साथ होगा सम्पन्न.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरुस्कार सम्मान समारोह 2023" रविवार 12 मार्च को महाराष्ट्र के जलगांव जिल्हे के प्रसिद्ध गांधी तीर्थ, जैन हिल्स में भव्यता के साथ होगा सम्पन्न.


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष्य में आयोजित इस "राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान समारोह" में देश की कई जानी मानी दिग्गज हस्तियां,मंत्री,विधयाक,IAS ऑफिसर, IPS ऑफिसर, प्रसिद्ध उद्योजक, फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज व समाजिक हस्तिया करेगी शिरकत.


जलगांव/महाराष्ट्र : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा इस वर्ष 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय महिला भव्य सम्मान समारोह "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरुस्कार सम्मान समारोह 2023" महाराष्ट्र के जलगांव जिल्हे के सुप्रसिद्ध गांधी तीर्थ, जैन हिल्स के (5 सितारा) ऑडिटोरियम में IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.श्री संतोष बजाज जी की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में तथा देश कई बड़ी जानी मानी दिग्गज हस्तियां,मंत्री,विधयाक,IAS ऑफिसर, IPS ऑफिसर, प्रसिद्ध उद्योजक, फ़िल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज व समाजिक हस्तिया व विशेष समाजिक हस्तियों की विशेष उपस्थिति में 12 मार्च 2023 रविवार को सम्पन्न होने जा रहा है, इस भव्य समारोह का आयोजन IHRSJC की उत्तर महाराष्ट्र की इकाई द्वारा किया गया है, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ संतोष बजाज ने अपने शब्दों में बताया कि इस भव्य समारोह का मुख्य उद्देश्य यह की देश में हर क्षेत्र के अनेक महिलाएं है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनाओ से देश की सेवा के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म कर अपना अमूल्य योगदान देते आ रही है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा ली है ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओ को IHRSJC द्वारा इस बड़े राष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित कर उन्हें प्रतिष्ठित अवार्ड, गोल्ड मैडल, अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर व शाल श्रीफल के साथ सम्मानित करना IHRSJC का मुख्य उद्देश्य है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज का कहना है कि जो लोग अपनी निस्वार्थ भावना से ऐसे पुण्य व मानवीय सेवा कार्य करके देश का नाम पूरे विश्व मे रोशन करते है ऐसे लोगो को जब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है तो हजारों, सेकड़ो लोग इससे प्रेरणा लेते है और बुराइयों के रास्तों को छोड़ अच्छाइयों के रास्ते चलकर अपने अच्छे कर्मों का निर्माण करते है.


IHRSJC के इस राष्ट्रीय स्तर के भव्य सम्मान समारोह में अलग अलग क्षेत्रो में अपने मानवीय व सामाजिक कार्यो से देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर अपनी अलग पहचान बना चुकी है ऐसी होनहार महिलाओ का प्रक्षेपण कर इस राष्ट्रीय मंच पर IHRSJC के इस भव्य "राष्ट्रीय महिला गौरव प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 2023" में उन सभी महिलाओ को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. ऐसी जानकारी IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज द्वारा दी गई.

Thursday, March 2, 2023

IHRSJC द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य आयोजित "राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान समारोह 2023" इस भव्य कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर मा.श्री एम. राजकुमार IPS (पुलिस अधीक्षक - जलगांव). उपस्थित रहेंगे

IHRSJC द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य आयोजित "राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान समारोह 2023" इस भव्य कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर मा.श्री एम. राजकुमार IPS (पुलिस अधीक्षक - जलगांव). उपस्थित रहेंगे




जलगांव/महाराष्ट्र : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित "IHRSJC के "राष्ट्रीय महिला गौरव पुरुस्कार सम्मान समारोह 2023" जो कि दि. 12 मार्च 2023 रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित गांधी तीर्थ के 5 स्टार ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगा, इस भव्य सम्मान समारोह में देश की कई बड़ी जानी मानी दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहने वाली है. IHRSJC द्वारा इस भव्य सम्मान समारोह में IHRSJC की ऊतर महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा डॉ.मोहनी उपासनी एवं जलगांव इकाई द्वारा विशेष अतिथि बतौर मा.श्री एम. राजकुमार IPS (पुलिस अधीक्षक - जलगांव). जी को इस भव्य समारोह में विशेष अतिथि बतौर विशेष आमंत्रित किया गया और मा.श्री एम. राजकुमार IPS जी ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर IHRSJC की को कृतज्ञ किया. जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की उत्तर महाराष्ट्र इकाई द्वारा उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया.

Wednesday, March 1, 2023

अकोला के बाबासाहेब उटांगळे कॉन्वेंट एवं जूनियर कॉलेज व कल्याणी शिक्षण संस्थान में "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के उपलक्ष्य विविध कार्यक्रम हुए आयोजित.

अकोला के बाबासाहेब उटांगळे कॉन्वेंट एवं जूनियर कॉलेज व कल्याणी शिक्षण संस्थान में "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के उपलक्ष्य विविध कार्यक्रम हुए आयोजित.


IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति तथा अकोला इकाई की विशेष उपस्थिति में सभी कार्यक्रमो का हुआ समापन.


अकोला/महाराष्ट्र : 28 फरवरी 2023 पूरे देश मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया इसके उपलक्ष्य में अकोला के प्रसिद्ध बाबासाहेब उटांगळे कॉन्वेंट एवं जूनियर कॉलेज व कल्याणी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान पर व्याख्यान व बाल मानस शास्त्र  कार्यक्रम आयोजित किया गया. कायर्क्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के शिक्षा विकास एवं सरंक्षण विभाग के जिला प्रभारी डॉ.सतीश उटांगळे द्वारा किया गया, कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ संतोष बजाज जी थे तथा विशेष अतिथि IHRSJC महाराष्ट्र राज्य उपाध्यक्ष श्री प्रशांत पाटिल, मुंख्य सचिव डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा, विदर्भ अध्यक्ष श्री अश्विन विटकरे, अकोला जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर उपस्थित थे. व्याख्यान कार्यक्रम में प्रसिद्ध साइंटिस्ट डॉ. भास्कर द्वारा विशेष व्याख्यान रखा गया तथा बाल मानस शास्त्र का कार्यक्रम अकोला के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक MD डॉक्टर अमोल केळकर जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम लाभ शिक्षण संस्थान के कॉन्वेंट स्कूल के सैकड़ो बच्चो ने लिया.