Monday, August 21, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के पच्छिम महाराष्ट्र इकाई द्वारा IHRSJC के सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत बेघर बेसहारा वृद लोगो को जीवनावश्यक वस्तुए वितरित की गई.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के पच्छिम महाराष्ट्र इकाई द्वारा IHRSJC के सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत बेघर बेसहारा वृद लोगो को जीवनावश्यक वस्तुए वितरित की गई.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी तथा मा.डॉ.विश्वदीप आपगे जी के मार्गदर्शन में पश्चिम महाराष्ट्र की इकाई ने वृद लोगो को कंबल एवं जीवनावश्यक वस्तुए भेंट स्वरूप किया वितरित .

 

महाराष्ट्र/सतारा/मायनी : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी द्वारा वर्ष 2015 में "सद्भावना भेंट" अनोखे उपक्रम की शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य इस से सर से 'दान' शब्द को नष्ट करना आए उसके स्थान पर भेंट शब्द का उच्चारण करना है और इस अनोखे उपक्रम से प्रेरित होकर आज IHRSJC की विशाल टीम द्वारा देश के कई जिलों, शहरों एवं तालुकाओ में भी इसे बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के पश्चिम महाराष्ट्र की इकाई से वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमरदीप आपगे (पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष), डॉ.श्री संतोष डांगे (मुख्य संघटन महासचिव, प.महा), श्री बाबासाहेब कुंभार (महासचिव, प.महा), श्री वीरधवल ढवळीकर (कोषाध्यक्ष,सातारा जिल्हा) , श्री प्रदीप देशमुख (खटाव,तालुका अध्यक्ष) इनके द्वारा IHRSJC के सुप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत सातारा जिले के खटाव तहसील के मायनी गाँव स्थित 'मातोश्री वृदाश्रम' में अपना जीवन व्यापन कर रहे वयोवृद लोगो की उनकी आवश्यकता अनुसार उन्हें कंबल व जीवनावश्यक वस्तुए भेंट स्वरूप वितरित की गई इस मानवतावादी पुण्य उपक्रम में श्री तानाजी चव्हाण (पत्रकार सत्य सह्याद्री), श्री सुमित कोळी (पत्रकार तरुण भारत), श्री इम्रान जमादार (पत्रकारदै. पुढारी), मातोश्री वृद्धाश्रम के संचालक श्री विशाल चव्हाण आदि लोग उपस्थित थे .




Saturday, August 19, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के वर्धा जिले के उपाध्यक्ष सतीष शिंगारे ने IHRSJC के सुप्रसिद्ध "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा अभियान" के अंतर्गत दिया मानवता का परिचय बेघर व लाचार महिला की बचाई जान.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के वर्धा जिले के उपाध्यक्ष सतीष शिंगारे ने दिया मानवता का परिचय IHRSJC के सुप्रसिद्ध "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा अभियान" के अंतर्गत बेघर व लाचार महिला की बचाई जान.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में सतीष शिंगारे ने लाचार व बेघर दम तोड़ रही महिला व उसके टूटे हुए हाथ का करवाया ऑपरेशन और उनके रहने व जीवन व्यापन की करवाई व्यवस्था.


वर्धा / महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी द्वारा वर्ष 2014 में "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा" इस अनोखे अभियान की शुरुआत की गई थी. और इस अनूठे अभियान को आज IHRSJC की टीम द्वारा देश के अनेक जिलों, शहरों एवं तालुका में भी चलाया जा रहा है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग वर्धा जिले के उपाध्यक्ष सतीष शिंगारे अपने काम पर रास्ते से जा रहे थे तभी उनकी नजर रास्ते किनारे बैठी एक घायल महिला पर पड़ी जो कि अपने छोटे बच्चे के साथ लाचार सी लेटी थी और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था और दर्द से बहोत रो रही थी और वहां पास से गुजर रहे हर व्यक्ति से मदद की पुकार कर रही थी पर कोई उसकी मदद करने के लिए रुक नही रहा था तभी IHRSJC के वर्धा जिला उपाध्यक्ष सतीश शिंगारे ने अपनी इंसानियत को दिखाते हुए उस महिला के पास गया और उससे नाम पूछते हुए उसके बुरी हलतबक कारण जानने की कोशिश की महिला ने अपना नाम दुर्गा प्रजापति व उम्र 30 बताया और रोते हुए उसके साथ घटित घटना में टूटे हाथ की साथ ही उसके बेघर व लचारिता की कहानी बताई उस महिला के पास अपना आधार कार्ड व किसी भी प्रकार का दस्तावेज भी नही है सारी कहानी सुनने के बाद सतीश शिंगारे का मन भर आया और तुरंत उस महिला और बच्चे को ऑटो में बैठाकर अस्पताल में ले गया और महिला का चेकअप करवाया और डॉक्टर ने उस महिला के हाथ स्थति अत्यंत खराब बताते हुए उसका तुरंत ऑपरेशन करने के लिए कहा गया जिसका खर्चा 30 हजार रुपये बताया गया, IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष बजाज जी के मार्गदर्शन में सतीश शिंगारे ने उस महिला का ऑपरेशन मुफ्त में करवाया जिसके बाद दुर्गा प्रजापति की हालत व उसका हाथ अभी पूरी तरह ठीक है. अस्पताल में छुटी के बाद दुर्गा प्रजापति व उसके छोटे बच्चे के रहने की व उन दोनों के जीवन व्यापन की व्यवस्था भी करवाई इस मानवतावादी पुण्य कार्य के लिए सतीश शिंगारे की हर तरफ सराहना की जा रही है साथ ही भविष्य में आने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में "गोल्ड मेडल" एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.डॉ.संतोष बजाज द्वारा की गई है.



Tuesday, August 15, 2023

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लिश हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस व आजादी का 77 वा अमृत महोत्सव.

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लिश हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस व आजादी का 77 वा अमृत महोत्सव.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ. संतोष बजाज जी की प्रमुख उपस्थिति में तथा इनके शुभहस्ते ध्वजारोहण, फैंसी ड्रेस, गीत गायन का रंगारंग कार्यक्रम तथा लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन.

 

अकोला/महाराष्ट्र : 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस तथा आजादी के 77 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर इंटरनेशनल हुमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन एवं बाबासाहेब उटांगळे इंग्लिश हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा स्कूल व कॉलेज के प्रांगण में भव्य रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन IHRSJC के अकोला जिलाध्यक्ष तथा कल्याणी एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन मा. डॉ.सतीश उटांगळे व सचिव सौ.स्नेहल उटांगळे मैडम द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ. संतोष बजाज जी उपस्थित थे तथा विशेष अतिथि बतौर IHRSJC के महा.राज्य उपाध्यक्ष मा.श्री प्रशांत पाटिल, अकोला जिला सचिव श्री सागर धोटे उपस्थित थे. सर्वप्रथम मुंख्य अतिथि डॉ.संतोष बजाज जी के शुभहस्ते ध्वज की पूजा उपरांत ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी गई उसके उपरांत दिप प्रज्वलित कर भारत माता व स्वर्गीय बाबासाहेब उटांगळे जी की प्रतिमा को पुष्प माला अर्पण करके उनके चरणों मे वंदन किया गया, उसके बाद बी.यु.सी स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल जी.एम जोशी एवं शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. उसके उपरांत रंगारंग कार्यक्रमो की शुरुआत की गई जिसमे फैंसी ड्रेस कार्यक्रम, गीत गायन के साथ लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण के भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थी एवं बाल विद्यार्थी उपस्थित थे सभी विद्यार्थियों एवं बच्चो को ध्वज एवं चॉकलेट वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ.





Monday, August 7, 2023

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के नेतृत्व में मुक्ताई अंध कल्याण संघ द्वारा महाराष्ट्र दिव्यांग वर-वधु परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के नेतृत्व में मुक्ताई अंध कल्याण संघ द्वारा महाराष्ट्र दिव्यांग वर-वधु परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित.

IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी के अध्यक्षता में दिव्यांग वर-वधु परिचय सम्मेलन का हुआ समापन.

 

अकोला/महाराष्ट्र : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के नेतृत्व में मुक्ताई अंध कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुखदेव वाघमारे जी एवं समिति द्वारा दिव्यांग वर-वधु परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 06 अगस्त 2023 को महाराष्ट्र के अकोला महानगर में किया गया. इस दिव्यांग वर-वधु परिचय सम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं अन्य कई राज्यो से परिजन अपने दिव्यांग संतान के लिए जीवनसाथी पसंद करने के लिए सम्मेलन में भाग लिया. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग तथा मुक्ताई अंध कल्याण संघ द्वारा 11 दिव्यांग बच्चो की सफल शादी करवाने लक्ष्य तय किया गया है जिसमे से 8 जोड़ो का रिश्ता इस सम्मेलन के माध्यम से तय हुआ है. सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी थे तथा विशेष अतिथि महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष श्री प्रशांत पाटिल जी एवं अकोला जिला अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर जी थे. विशेष उपस्थिति अकोला नायब तहसीलदार श्री राहुल डोंगरे जी थे. सम्मेलन में उपस्थित सभी दिव्यांग लोगो को डॉ. संतोष बजाज जी ने अपने विचारों में दिव्यांगों के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कार्यरत योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी और मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी अपने संबोधन में दी गई तथा आयोग की तरफ से दिव्यांग लोगो के लिए हर महीने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिबिर का आयोजन करने का वचन दिया और दुख सुख में सदैव उनकी सहायता करने का भी आश्वासन दिया. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए खण्डेश्वर सरोदे, राधान वानखडे, उमेश मेहरकर, संजय तायड़े, नीलिमा गुल्हाने, सागर धोटे आदि सदस्यो ने अथक प्रयास किये.





Wednesday, August 2, 2023

इंटरनेशनल हुमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन की अकोला इकाई ने बीमार व लाचार पड़े मंदिर के बिजुर्ग पुजारी के घर पर दिया "सद्भावना भेंट", हर महीने लगने वाली सारी दवाई, गोलियां एवं प्राथमिक चिकित्सा किट किया भेंट.

इंटरनेशनल हुमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन की अकोला इकाई ने बीमार व लाचार पड़े मंदिर के बुजुर्ग पुजारी के घर पर दिया "सद्भावना भेंट", हर महीने लगने वाली सारी दवाई, गोलियां एवं प्राथमिक चिकित्सा किट किया भेंट.



"जिस व्यक्ति ने अनेक वर्ष ईश्वर की सेवा में अपना जीवन बिताया, आज उसी व्यक्ति की सेवा के लिए ईश्वर ने हमे चुना, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है" - डॉ. संतोष बजाज."

अकोला/महाराष्ट्र : दि. 2 अगस्त 2023 रोज इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमीशन की अकोला इकाई ने शहर में स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर की कई वर्षों से निस्वार्थ सेवा एवं पूजा करते अपना जीवन बिताया है ऐसे पुजारी जी के घर पर दिया "सद्भावना भेंट". कुछ दिनों पूर्व IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज जी उस मंदिर में पूजा के लिए गए तो वहांपर उन्हें उस पुजारी जी की पत्नी से भेंट हुई उनसे पुजारी के हलचल पूछे जाने बाद पता चला कि उनकी तबियत बहुत खराब है और अब वह चलने फिरने के भी लाचार है , उनको उच्च मधुमेह होने के कारण पैर में जो घाव हो गया था वह नासूर बन गया है और पूरे पैर को खराब कर दिया है और साथ ही उनको रीढ़ की हड्डी व कमर की हड्डी में सरकने की वजह से चल फिर नही सकते इस मामले का पूरा संज्ञान लेते हुए डॉ. संतोष बजाज अपनी टीम के साथ पुजारी जी के घर मिलने के लिए पहुचे और विश्वप्रसिद्ध "सद्भावना भेंट" उपक्रम के अंतर्गत पुजारी जी को अपनी कार में डॉक्टर के पास लेकर गए और उनका X-RAY करवाया तथा उनको हर महीने लगने वाली सारी दवाई, गोलियां एवं प्राथमिक चिकित्सा किट किया भेंट किया और उनका बड़े अस्पताल में सही इलाज करवाने की भी जिम्मेदारी उठाई इस पुण्य कार्य मे IHRSJC के महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल, विदर्भ अध्यक्ष अश्विन विटकरे, अकोला जिले के उपाध्यक्ष डॉ.राहुल होतवानी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.