INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS SOCIAL JUSTICE COMMISSION
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग की इंटरनेशनल ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस व ऑनलाइन बैठक सम्पन्न करीब 100 देशों के प्रतिनिधियों व एम्बेसडरो ने लिया भाग.
IHRSJC से राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व प्रसिद्ध, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तथा सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस व बैठक प्रतिनिधित्व सफल रहा.
विश्व प्रसिद्ध इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कमिशन (अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग) जिसका कार्यविस्तार पूरे विश्व मे फैला हुआ है तथा 100 से ज्यादा देशों में इसकी टीम भी मौजूद है एवं के अंतरराष्ट्रीय एम्बेसडर व प्रतिष्ठित व्यक्ति इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि स्वरूप भी कार्यरत है दि 18 सितंबर 2022 को IHRSJC की अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस व ऑनलाइन बैठक का आयोजन आयोग के अध्यक्ष, विश्वप्रसिद्ध, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तथा सोशल सेलेब्रिटी एम्बेसडर मा. डॉ. संतोष बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस एवं बैठक में अमेरिका, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, सीरिया, पाकिस्तान, यू.ए. ई, वेनेजुएला, नाइजीरिया, फिलीपींस, थाईलैंड आदि समेत करीब 100 देशों के प्रतिनिधियों व एम्बेसडरो ने भाग लिया. इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में IHRSJC विकास एवं विस्तारकार्यो की सम्पूर्ण जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत की गई. जिसके बाद IHRSJC की अंतरराष्ट्रीय टीम के विस्तार के लिए चर्चा की गई जिसमें के नए अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की योजना बनाई गई, इसके उपरांत भविष्य में संपन्न होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों व कार्यक्रमों की परियोजनाके बनाई गई अंत मे कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी पारित किए गए. अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस व बैठक का समापन व आभारप्रदर्शन IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज द्वारा किया गया.


GREAT WORK DONE BY IHRSJC & BOSS DR.SANTOSH BAJAJ SIR
ReplyDelete