अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2023 के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2023" भव्य उत्साह के साथ हुआ सफल एवं सम्पन्न.
समारोह में कई जानी मानी दिग्गज हस्तियां, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो, राजनीति हस्तियों एवं सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
राजस्थान/जयपुर : विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC का दि. 14 दिसंबर 2023 गुरुवार को "अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 2023" आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर डॉ.संतोष बजाज की अध्यक्षता में तथा देश की जनि मानी दिग्गज हस्तियो की उपस्थित में राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर जिल्हे में विश्व प्रसिद्ध तथा गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामदर्ज ठिकाना श्री गोविंद देव जी मंदिर के 7 सितारा हाल में भव्य सफलता के साथ सम्पन्न हुआ.
इस भव्य समारोह में उन चुनिंदा सितारों को जो मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है और हर क्षेत्र में ऐसे सेकड़ो लोग है जो कि अपने अपने स्तर पर अपनी निस्वार्थ भावनओ से देश की सेवा तथा मानवता के लिए समाजिक कार्य, जनसेवा कार्य व मानवीय सेवा कार्यों के साथ अपने अच्छे कर्म करके योगदान देते आ रहे है और हमेशा जिनके कार्यो से सीखते हुए सेकड़ो लोगो ने प्रेरणा हासिल की है ऐसे लोगो को आयोग द्वारा उनका सर्वेक्षण कर इस विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें आमंत्रित कर IHRSJC के प्रतिष्ठित अवार्ड, मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन आयोग के राजस्थान जयपुर की इकाई द्वारा किया गया तथा समारोह के प्रमुख अतिथि बतौर विश्वप्रसिद्ध सेलेब्रिटी आचार्य नई दिल्ली से पधारे डॉ.एच.एस.रावत उपस्थित थे, मुख्य अतिथि बतौर राजस्थान-जयपुर के जगप्रसिद्ध हवामहल विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित प्रसिद्ध विधायक आदरणीय श्री बालमुकुंद आचार्य जी उपस्थित थे, विशेष अतिथि बतौर आयोग के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव अशोक छाबड़िया, प्रदेश अध्यक्ष शम्भूदयाल खाडिया, जयपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा राजस्थान प्रदेश मुख्य महासचिव एडवोकेट रामावतार वर्मा उपस्थित थे तथा समारोह में देश के कोने कोने से पधारे आचार्य रमेश चंद्र जोशी (श्यामपुरा कला), आचार्य डॉ.अनिल मित्रा (दिल्ली), डॉ.विश्वज्योति चौहान (मुंबई), डॉ.चारवी ठाकुर (संस्थापक अध्यक्ष मिरेकल ऑफ एस्ट्रोलॉजी चंडीगढ), जयश्री शर्मा (संस्थापक नारायण सेवा संस्थान), आचार्य कार्तिक रावल (अहमदाबाद), ज्योतीशाचार्य असलेखा (नागपुर), ज्योतिष दीपक रोहरा जज्ञासी (मुंबई), आचार्य तरुण भाई नागर (मेहसाना गुजरात), डॉ.आदित्य शास्त्री (चंडीगढ़), बुद्धि सागरी (टैरो कार्ड रीडर-गुरुग्राम), आचार्य रमा खुटा, आचार्य एम.एल परिहार (कोटा), डॉ.नवीन वर्मा (शिमला), आचार्य अजय कुमार अग्रवाल, एस्ट्रो अनीता सनाढ्य (उदयपुर), पंडित राज शर्मा (जयपुर), आचार्य ताराचंद शास्त्री (सवाई माधोपुर), एस्ट्रो राज शर्मा (दिल्ली), दीप्ति सालवान (टैरो कार्ड रीडर-दिल्ली), कुमारी सिमरन कपूर (भारतनाट्यम नृत्यकी मुंबई) 100 से अधिक दिग्गज हस्तियों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई.
भव्य समारोह के प्रथम सत्र में दिप प्रज्वलित कर गणेश वंदना भारत नाटयम एवं कथक संस्कृतिके नृत्य से समारोह की शुरुवात की गई उसके पश्चात प्रत्याशियों को अवार्ड की श्रेणिया जिसमे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पुरस्कार, शैक्षणिक एवं शिक्षा पुरस्कार, सामाजिक गतिविधियाँ एवं कल्याण पुरस्कार, कला एवं संस्कृति पुरस्कार, व्यापार, उद्योग, कंपनी और ब्रांडिंग पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ और संगठन पुरस्कार,आध्यात्मिक पुरस्कार, कवि एवं लेखक पुरस्कार, खेल और एथेलेटिक पुरस्कार, सेलिब्रिटी फैशन और जीवन शैली पुरस्कार, पत्रकारिता पुरस्कार, आदर्श रक्तदान पुरस्कार एवं अन्य विविध श्रेणियों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गये. जिसमें 300 से अधिक सम्मान विभूतियों को यूनिक अवार्ड ट्रॉफी, IHRSJC प्राइड गोल्ड मैडल व अंतरराष्ट्रीय प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया.
समारोह के द्वितीय सत्र में IHRSJC में जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र व सदस्यता किट देकर उनकी आधिकारिक नियुक्तियां की गई. समारोह के तीसरे सत्र में पद्दोनत पदाधिकारियों को आयोग के प्राइड गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के चौथे सत्र में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल सेलेब्रिटी डॉ.संतोष बजाज तथा समारोह में पधारे आयोग के प्रमुख अतिथियों द्वारा अपने विचारों से मार्गदर्शन किया गया डॉ.संतोष बजाज ने अपने सम्बोधन में मानवाधिकार दिवस की तथा मानव के मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी तथा हर एक मानव के जीवन मे मानवाधिकार की एहमियत व उसकी कितनी जरूरत है इससे अवगत कराया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के विस्तार कार्यो की विस्तृत जानकारी दी.
समारोह के पाचवे सत्र में समारोह में पधारे सभी पत्रकार बंधुओं व बहनों का आयोग द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया. IHRSJC के अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरुस्कार समारोह 2023 के इस भव्य समारोह का आयोजन आयोग के जयपुर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी आचार्य ओम नारायण त्रिपाठी एवं टीम द्वारा किया गया तथा समारोह के मुख्य व्यवस्थापक पंडित दिलीप अवस्थी थे. समारोह को सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प.श्रीराम शास्त्री, सुजीत शर्मा, राजेश मिश्रा, कैलाश चंद भट्ट, ताराचंद शर्मा, शिवलहरी शास्त्री, वंदना मिश्रा, अधि.ज्योति शर्मा आदि पदाधिकारियों व सदस्यो ने अथक परिश्रम किया. कार्यक्रम का मंच संचालन संदीप जोशी व राहुल जी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आचार्य ओम नारायण त्रिपाठी ने किया.












No comments:
Post a Comment