अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग-IHRSJC के अकोला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा "देंगे सुविधा,मिटाएंगे दुविधा" एवं "सद्भावना भेट" महा अभियान के अंतर्गत मूक प्राणियों के पानी पीने के लिए अकोला के विविध स्थानों पर हौद लगाए गए.
आयोग के राष्ट्रिय अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल सोशल सेलिब्रिटी मा.डॉ.संतोष बजाज जी की विशेष उपस्थिति में अकोला के जिम्मेदारी वाले स्थानों पर जलसेवा हौद की स्थापना की गई.
महाराष्ट्र/अकोला : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग-IHRSJC के अकोला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा बढ़ती कड़क धूप का देखते हुए महाराष्ट्र के अकोला जिले में जिम्मेदारी वाले विविध स्थानों मूक प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए पीने के पानी के हौद की स्थापना की गई और उस हौद को दैनिक साफ करके उसमे साफ पानी भरने की जिम्मेदारी भी वहा के स्थानिक व्यक्ति को सौंपी गई. महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल जी द्वारा "देंगे सुविधा,मिटाएंगे दुविधा" एवं "सद्भावना भेट" महा अभियान के अंतर्गत इस हौद वाटअप के उपक्रम का आयोजन किया गाया, उपक्रम को सफल बनाने के लिए दिव्यांग विभाग के प्रदेश प्रभारी सुखदेव वाघमारे, अकोला के जिलाध्यक्ष डॉ.सतीश उटांगले, विदर्भ उपाध्यक्ष अश्विन विटकरे, अकोला जिला संयोजक नितेश चावला आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना योगदान दिया. और अगर किसी भी व्यक्ति को पानी का हौद अथवा पक्षियों के लिए दाने व पानी पीने के मिट्टी के कटोरे चाहिए तो वह हेल्पलाइन न. 7875008008 पर संपर्क करके निःशुल्क प्राप्त कर सकता है ऐसा आवाहन अकोला इकाई की द्वारा किया गया है.


No comments:
Post a Comment