अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा सुप्रसिद्ध "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा" अभियान के अंतर्गत चालीसगांव के डेराबर्डी गांव की समस्याओं का किया गया समाधान.
IHRSJC के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव मा. श्री अशोक छाबड़िया के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में गांव की समस्याओं के समाधान उपरांत गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न.
चालीसगांव : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग IHRSJC द्वारा देश भर में कार्यरत सुप्रसिद्ध अभियान "देंगे सुविधा मिटाएंगे दुविधा" के अंतर्गत तथा IHRSJC के राष्ट्रीय मुंख्य महासचिव मा. श्री अशोक छाबड़िया जी के मार्गदर्शन व उपस्थिति में महाराष्ट्र के चालीसगांव स्थित डेराबर्डी गांव में ग्राम के सरपंच, लाभान तांडा प्रमुख श्री बोहरीलाल चव्हाण, संजू बाविस्कर, युसूफ पठाण, राखमा खरात, रवींद्र शार्दूल, राजेंद्र पाटील आधी पदाधिकारियो की उपस्थिति में बैठक ली गई जिसमे IHRSJC के ओर से महाराष्ट्र राज्य के मुख्य वाद निवारण अधिकारी श्री सुरेश वेलिस, सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी श्री बालकृष्ण नाडर भी विशेष तौर पर उपस्थित थे इस बैठक में गाँव की जमीन से संबंधित समस्या, पानी की समस्या, बिजली की समस्या व आदि समस्याओं एवं मामलों का समाधान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक अन्याय आयोग द्वारा किया गया. जिसमे उपरांत डेराबर्डी गाँव के विभिन्न इलाकों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमे IHRSJC के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री अशोक छाबड़िया , महाराष्ट्र प्रदेश मुंख्य वाद निवारण अधिकारी श्री सुरेश वेलिस, सक्रिय सदस्य श्री बालकृष्ण नाडर, ग्राम के सरपंच, लाभान तांडा प्रमुख श्री बोहरीलाल चव्हाण, संजू बाविस्कर, युसूफ पठाण, राखमा खरात, रवींद्र शार्दूल, राजेंद्र पाटील आदि सदस्य उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment