अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग -IHRSJC जोधपुर के युवा उपाध्यक्ष गौपुत्र मांगीलाल बिश्नोई लम्पि वायरस से ग्रसित गयो के लिए दिन रात सेवा में तत्पर.
IHRSJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोशल सेलेब्रिटी मा. डॉ. संतोष बजाज से प्रेरणाप्राप्त कर गौपुत्र मांगीलाल की मुहिम लम्पि वायरस से ग्रसित गायो को वेक्सीनेशन करवाना एवं उन्हें औषधिया देकर ठीक करने का सेवाकार्य तत्पर.
जोधपुर : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक अन्याय आयोग के जोधपुर जिला युवा उपाध्यक्ष समाज सेवी एवं गौपुत्र मंगीलाल बिश्नोई एक पशुप्रेमी भी है पशु पक्षियों की सेवा में वह हमेशा तत्पर रहते है, मांगीलाल अपने क्षेत्र में गौपुत्र के नाम से प्रसिद्ध है हाल ही देश मे फैले गायो में लम्पि वायरस से हजारों गायो की रोज मृत्यु हो रही ऐसी विकट परिस्थिति में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोशल सेलेब्रिटी मा. डॉ. संतोष बजाज से प्रेरणा व मार्गदर्शन प्राप्त कर गौपुत्र मंगीलाल अपनी टीम के साथ प्रथम दिवस से ही गायो को बचाने के लिए प्रयत्नशील व अग्रसर रहे है उन्होंने शुरुवात में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस लम्पि वायरस के बढ़ते प्रकोप की जानकारी से अवगत भी करवाया था शुरुवात से गौपुत्र मंगीलाल अपने क्षेत्र की लम्पि से ग्रसित सभी गायो को बचाने के लिए वायरस को खत्म करने वाली कारगर दवाइयों को आटे की रोटियों में डालकर खिलाने के कार्य तबसे आज भी रोज शुरू है तथा लम्पि वायरस से गायो को बचाने के लिए अब वैक्सीन आ चुकी है और अब गौपुत्र मंगीलाल अपने क्षेत्र की लम्पि से ग्रसित गायो को औषधि के साथ वैक्सिनेशन दिलवाने के सेवा कार्य भी दिन रात शुरू है. गायो को देश में माँ का दर्जा दिया गया है और मंगीलाल के पशुओ विशेषकर गौमाताओं के प्रति इस प्रेमभावना को देखकर देश मे सभी तरफ मंगीलाल की प्रशंसा की जा रही है और इस मानवतावादी कार्य को मद्देनजर रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोशल सेलेब्रिटी डॉ. संतोष बजाज व राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड मंगीलाल पर अति गर्व व्यक्त किया है और सैकडो गायो की जान बचाने एवं उनके सारे पुण्य कार्यो को मद्देनजर रखते हुए उनका नाम IHRSJC के 10 दिसंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नामजद किया है.



No comments:
Post a Comment